https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 6 मई 2018

ग्रामीण क्षेत्र में दी गई ग्राम स्वराज योजना की जानकारी



अनूपपुर। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न ग्रामों में गत १४ अप्रैल से ५ मई तक भारत सरकार के फिल्ड आउटरीच ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत शहडोल इकाई द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनहितार्थ योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। प्रभारी प्रचार अधिकारी एच.के.मारकवाडे ने बताया कि सुदूर अंचल के ग्रामों में जनहितार्थ योजनाओं की जानकारी का अभाव होने के कारण ग्रामीणजन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही ले पाते है इसी उद्देश्य से शहडोल संभाग के पुष्पराजग$ढ जनपद के ग्राम को$डार, मिट्ठुमहुआ, कुम्हनी, लमसरी, पिपरहाटोला आदि ग्रामों में ग्राम स्वराज योजना के तहत स्वच्छता पर्व, उज्जवला पंचायत,पंचायती राज दिवस, ग्राम शक्ति अभियान,आयुश्मान भारत, किसान कल्याण, कौशल विकास आदि योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते हुये उन्हें उक्त जनहितार्थ योजनाओं का लाभ लेकर भारत निर्माण में योगदान की अपील की है। उन्होने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत मौखिक संदेश, चलचित्र प्रदर्शन, चित्र प्रदर्शनी, प्रश्न उत्तरी, आदि के माध्यम से भी ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई।

नगर में नहीं है पानी की सार्वजनिक व्यवस्था,राहगीर भटक रहे पानी को



भालूमाडा। नगरपालिका पसान भीषण गर्मी में भी सार्वजनिक प्याऊ की सुविधा नहीं की गई है। पानी ही लोगों को राहत पहुंचाता है, लेकिन अभी तक नगर के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में जब आप घर से निकलें तो साथ में पानी लेकर निकलें।
आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है। नपा क्षेत्र में रहने वाले लोग अपनी सुविधाओं को पाने के लिए नगरपालिका को टैक्स देते हैं लेकिन टैक्स पाने के बाद भी नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखता है। शहर में आने वाले राहगीर गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। बीते वर्षो में तो पालिका द्वारा कई सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ बैठाए जाते थे जो आम जनता की प्यास बुझाने का काम करते थे लेकिन इस बार अभी तक इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका की इस उदासीनता के चलते इस बार राहगीरों को गला तर करने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है या फिर पानी दुकानों से खरीद कर पीना पड़ रहा है।
इनका कहना है
बहुत जल्द प्याऊ की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करवाई जाएगी।
अजय श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पसान

स्व सहायता समूहों ने मनाया आजीविका दिवस,समस्त विकासखंडों में हुआ आयोजन



 अनूपपुर। म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन किया गया। विदित हो कि १४ अप्रैल से ५ मई तक ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ५ मई को आजीविका दिवस का आयोजन किया जाना था। जिला एवं ब्लाक स्तर पर भी बेहतर कार्य करने वाले सामुदायिक स्त्रोत व्यक्तियों, स्वसहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कृत किया गया तथा समूह की दीदियों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही आजीविका मिशन के माध्यम से विभिन्न रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार / स्वरोजगार कर रहे युवा भी अपनी सफलता की कहानियों को बताया। इसके अलावा अन्य विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकाारी प्रदान की। में आयोजित कार्यक्रम स्थानीय स्व सहायता समूह भवन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति भूपेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं एडीएम आर.पी.तिवारी तथा जअप के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में मानव अधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आदर्श दुबे, चैतन्य मिश्रा शिव रतन वर्मा, रश्मि खरे एवं पार्षद प्रवीण चौरसिया उपस्थित रहे। विभागीय प्रतिनिधि के रूप में आरसेटी निदेशक जी.सी.शील,एफएलसीसी राउत राय, विमलेश दुबे, अविनाश तिवारी,एल यादव के साथ कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी विभागीय जानकारी दी।
उसमन्वय दशरथ झारिया, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे किया गया तथा कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग आजीविका मिशन के यंग प्रोफेशनल अभय डुंगडुंग ने प्रदान किया। विकासखंड जैतहरी की ब्लाक प्रबंधक सीमा पटेल के नेतृत्व में ब्लाक टीम के सदस्य संध्या मिश्रा, दिव्या सिंह,गीतांजलि गुप्ता तथा सुषमा राव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुष्पराजगढ मे
आजीविका मिशन विकासखंड पुष्पराजगढ में स्वंय सहायता समूह भवन में विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक पुष्पराजगढ फुन्देलाल मार्को,कृषि स्थाई समिति के सदस्य अध्यक्षता सुदामा सिह सिंग्राम एवं कार्यक्रम मे मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ राजेेन्द्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रबंधक मंगलेश्वर सिह ने आजीविका मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। संदीप शर्मा ब्लाक सदस्य ने ३० बिन्दुओ की जानकारी दी। कौशल विकास दिवस के अवसर पर समूह से आई महिलाओ द्वारा अपने अनुभवो को साझा किया गया। दीपक मोदनवाल सहायक जिला प्रबंधक सामुदाय एंव सस्था निर्माण एंव कार्यक्रम अधिकारी द्वारा समूहो के बारे मे सफल गतिविधियो की जानकारी के साथ साथ प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। विधायक फुन्देलाल मार्को ने महिलाओ मे हो रहे विकास एंव बदलाव पर चर्चा की एंव मातृत्व शक्ति पर महिलाओ को सम्मान देने की बाज कही। पूर्व विधायक सुदामा सिह ने समूह एवं ग्राम संगठन की बैठको मे उपस्थित होने, उनके सशिक्तिकरण पर जोर दिया। राजेन्द्र त्रिपाठी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ ने समूह एव महिलाओ के लिए श्रमिको के पंजीयन शौचालय निर्माण एंव चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी गई। सहायता समूहो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि,उद्यान पशुपालन एंव विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। समूहो द्वारा आजीविका उत्पाद का स्टाल लगाया गये कार्यक्रम में सुरेश कारपेटर,मो तारिक,संदीप शर्मा,रश्मी खान,अर्चना बाजपेयी,पंकज अग्रवाल का सहयोग रहा।

व्रतबंध की सामुहिकता से मजबूत होता ब्राह्मण समाज, संदर्भ- 4 मई, उपनयन संस्कार

नजरिया -- मनोज द्विवेदी, कोतमा
अनूपपुर।
ब्राह्मण समाज सुधार एवं सेवा समिति तथा अन्य ब्राह्मण समाज संगठनों के सहयोग से 4 म ई 2018 को विवेकानन्द स्मार्ट सिटी अनूपपुर मे आयोजित बटुकों के नि: शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार के सराहनीय आयोजन की सफलता से उत्साहित ब्राह्मणों ने अब फरवरी 2019 मे कोतमा मे ऐसा ही आयोजन करने का संकल्प लिया है। महज 6-8 माह के अन्तराल मे सामाजिक कार्यक्रम करने का संकल्प वस्तुत: कार्यक्रम की सफलता व इससे आयोजको की समाज को मजबूत बनाने के संकल्प को रेखांकित करता है। अनूपपुर जिले मे ब्राह्मणों की अच्छी खासी प्रभावी संख्या होने के बावजूद कोई विशेष तवज्जो न मिलने की पीडा समाज के लोगों को रही है। अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा,पसान,बिजुरी मे  ब्राह्मण  समाज की लगभग दो दर्जन से अधिक बैठकों को नजदीक से देखने का अवसर मुझे मिला। समाज के वरिष्ठ विप्र जनों से चर्चा मे हमेशा यह चिन्ता सामने आती रही है कि ब्राह्मण समाज मे शिक्षा, व्यवसाय, आचार व्यवहार के साथ आन्तरिक सुधार की जरुरत महसूस की गयी। छिन्न भिन्न प्रबुद्ध वर्ग को एकजुट रखना बडा चैलेन्ज हमेशा रहा है। विभिन्न मुद्दो पर मतैक्यता होने के बावजूद चार मई के सामूहिक उपनयन संस्कार मे आयोजको तथा सम्मिलित विप्रजनों मे व्यापक उत्साह देखा गया है। जहां ब्राह्मण समाज सुधार एवं सेवा समिति के साथ हम जैसे बहुत से सामान्य कार्यकर्ताओं ने महीनों पूर्व से तैयारी की तो दूसरी ओर जिले के कोने कोने से बटुकों की लक्षित संख्या से अधिक का आगमन शुभ संकेत माना गया। कार्यक्रम दिवस पर प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक विप्रजनों का सतत आगमन बना रहा। समाज के युवाओं पूरे समय सेवा भाव से मोर्चा संभाले रखा। प्रात:से बटुक, बच्चे, महिलाओं, बेटियों,युवाओं,वरिष्ठ जनों की हजारों संख्या मे आगमन आनंदित करने वाला था। 85-90 वर्ष के बहुत से बुजुर्ग पधारे तो कोतमा के लोढी,सड्डी,निगवानी,पयारी,जर्राटोला,दुलहीबांध, बेलहापयारी,दारसागर,पुष्पराजगढ के अमरकंटक,बेनीबारी ,तुलरा अनूपपुर के लगभग सभी स्थानों से बडी संख्या मे लो्ग आए,दिन भर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। परमपूज्य आचार्य गणों,पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण ,पूजा - अर्चना से समूचे वातावरण को पवित्र कर दिया। जो जहाँ जिस योग्य था,अपनी यथा शक्ति सहभागिता तय कर रहा था। देर शाम तक आयोजन चला। संतो- साध्वी जी ने आशीर्वाद प्रदान किये। समाज की एकजुटता, कल्याण के लिये समर्पित कार्यक्रम अत्यंत सफल,सराहनीय, अनुकरणीय माना गया। आयोजन की सफलता के लिये शीर्ष नेत्रत्व रामनारायण उर्मलिया की संकल्प शक्ति की जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम के पूर्ण सफल होने के बाद इसकी समीक्षा लंबे समय तक होती रहेगी। लेकिन मेरा व्यक्ति गत मानना है कि हर सफल आयोजन हमारा मनोबल बढाता है। विगत कुछ वर्षों मे ब्राह्मणों मे असुरक्षित होने के भाव ने एकजुटता का लक्ष्य प्रदान किया है। समूचे समाज को मजबूत करने के लिये जिस स्तर पर कार्य किया जा रहा है,छोटे - मोटे विचारभिन्नता के बावजूद ब्राह्मण समाज के प्रत्येक आयुवर्ग मे गजब की चेतना प्रवाहित हुई है।
समाज ने संस्कार कार्यक्रमों मे अपव्यय रोकने, सामुहिकता-एकजुटता बढाने,विधवा विवाह, सामूहिक विवाह करने,देश-समाज को मजबूत बनाने हेतु कार्य करने,स्वच्छता प्रयास जारी रखने,संस्कारों को मजबूती से अपनाने की दिशा मे संकल्प लिया गया।

शनिवार, 5 मई 2018

नोनघटी घाट उतरते समय ३० फिट खाई में गिरी बस

तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल, अप्रशिक्षित चला रहा था बस
अनूपपुर अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ५ मई शनिवार सुबह १०.३० बजे नोनघटी घाट में उतरते समय बस क्रमांक एमपी १७ पी ०१२० अनयंत्रित होकर ३० फिट गहरे खाई में गिर गई। जिसमें बस में सवार लगभग आधा सैकडा से अधिक सवारी बैठी थी, जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया गया, जहंा डॉक्टरों ने ४ गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सामान्य घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओपी पुष्पराजगढ़ मलखान सिंह तथा अमरकंटक पुलिस पहुंच सभी घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की सहायता से राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कृष्णा बस सर्विस जो की ग्राम महोरा से राजेन्द्रग्राम होते अनूपपुर आ रही थी, जहां बिलासपुर-खांटी मार्ग में स्थित नोनघटी घाट स्थित मोड में अनियंत्रित हो गई तथा घाट में मुड नही सकने के कारण सीधे खाई में जा गिरी। वहीं बस में बैठे सवारियो ने बताया कि बस को चालक की जगह अन्य अप्रशिक्षित व्यक्ति चला रहा था। जहां चालक उसे बस चालाने का प्रशिक्षण दे रहा था। जिसका यात्रियो द्वारा विरोध भी किया था। लेकिन चालक उलटा ही बस में बैठे सवारियो को धमकाते हुए बस से उतार देने की बात कही। वहीं घटना के दौरान चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घायलों में उमा बाई पति मथुरा सिंह उम्र ३० वर्ष निवासी मोंहदी, बिरसिया बाई पति मुन्ना उम्र ३० वर्ष ग्राम हराई, पीयूष कुमार बंजारा पिता मथुरा सिंह बंजारा निवासी ९ वर्ष, झामु दास पिता जमादार उम्र ४५ वर्ष निवासी ग्राम महोरा, सुल्तान सिंह पिता जयसिंह उम्र ३० वर्ष निवासी ग्राम हराई, मंगली बाई पति फूल सिंह उम्र ३० वर्ष निवासी ग्राम हराई, बुद्धसेन पिता रामाधार सिंह उम्र ११ वर्ष, रत्तू सिंह पिता करिया सिंह उम्र ७० वर्ष निवासी ग्राम खांटी, दुर्गावती मार्को पति दौलत सिंह मार्को उम्र ३६ वर्ष ग्राम परसवार टिकइटोला, शिवचरण पिता महंतु सिंह उम्र २४ वर्ष निवासी ग्राम मोहंदी, अमरतिया बाई पति जगदेव उम्र ४५ वर्ष निवासी ग्राम खजुरवार, विशाल सिंह पिता सम्हर सिंह उम्र ७० वर्ष ग्राम खांटी, सीमा मरावी पिता रामचरण सिंह मार्को उम्र १८ वर्ष निवासी ग्राम नोनघटी, रवि सिंह धुवे पिता रामकुमार सिंह धुर्वे उम्र ३ वर्ष, कमला बाई पति लखु प्रसाद उम्र ३५ वर्ष निवासी ग्राम हराई, मुनवा सिंह पिता रामसिंह उम्र ५० वर्ष निवासी ग्राम रगढिया टोला, बसंता बाई पति मुनवा सिंह उम्र ४० वर्ष, राजकपूर पिता प्रेम लाल उम्र ५० वर्ष निवासी ग्राम कुंवाहार, सुनील कुमार पिता ओमप्रकाश उम्र ३३ वर्ष ग्राम छाटा, सुखलाल सिंह पिता देवां सिंह उम्र ६५ वर्ष निवासी ग्राम मोहंदी, संतोषी पिता शत्रुधन सोनवानी उम्र ६ वर्ष निवासी ग्राम पलाडोंगरी शामिल हैं। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद विशाल, जनियाबाई, तथा उमा बाई सहित एक अन्य को गंभीर हालत देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इनका कहना है
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर भेजा गया था, जहां घायलो को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

इंगांराजवि की स्नातक और डिप्लोमा कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा संपन्न

पहले चरण में 7 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, आज परा-स्नातक की प्रवेश परीक्षा
अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के विभिन्न पाठ्यक्रमो के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का प्रथम चरण शनिवार को संपन्न हो गया। देशभर के 31 स्थानों पर 37 परीक्षा केन्द्रो पर प्रवेश परीक्षा के पहले दिन लगभग ७ हजार परीक्षार्थियों ने तीन पालियो में केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए भाग लिया। दूसरे चरण में रविवार को लगभग 2 हजार 500 परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रो में आईजीएनटीयू के मुख्य परिसर में सबसे अधिक 2 हजार 700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों का केन्द्रो पर तांता लगना शुरू हो गया था। अनूपपुर व शहडोल परीक्षा केन्द्रो में लगभग 3 हजार 500 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। वहीं जबलपुर में 550 और डिंडौरी में 400, भुवनेश्वर स्थित केन्द्र पर 200 और इंफाल में 400 से अधिक परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। प्रथम चरण की यह प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से स्नातक और फार्मेसी डिप्लोमा के कोर्सेज में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में ओएमआर शीट पर सौ बहु-विकल्पीय प्रश्नों के उत्तर रहे। प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में रविवार को परा-स्नातक छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बसवराज पी. डोनूर ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है कि वे प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र पर आधा घंटा पूर्व उपस्थित हो। परीक्षार्थी अपने साथ सिर्फ काला या नीला बाल प्वाइंट पैन, प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ रखे। 

भीषण गर्मी में पनपीहा तालाब का हुआ गहरीकरण, हुई जल की प्राप्ति


प्रशासन, हिन्दुस्तान पावर सहित ग्रामीणों ने किया सहयोग भीषण गर्मी में

अनूपपुर एक ओर भीषण गर्मी में जिले का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण लोगो को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं क्षेत्र के नदी, तालाब, कुएं एवं प्राकृतिक स्त्रोत भी सूख चुके है। जिसके लिए रोजमर्रा के लिए जल की आम जरूरतो को पूरा करना चिंता का विषय बना हुआ है। जिस पर जिला प्रशासन की पहल पर जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पपरौड़ी में जनपद सीईओ जैतहरी एस.के.वाजपेयी के नेतृत्व मे ग्रामीणो के जन सहयोग से पनपीहा तालाब के गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया। कार्य मे हिन्दुस्तान पावर प्लांट ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। जहां 4 दिनो तक तालाब गहरीकरण का कार्य में 40 से 50 ग्रामीणो ने श्रमदान किया। लगातार चार दिन के मेहनत के बाद जहां सूखे तालाब में शीतल जल स्त्रोत का प्रवाह मिला। पनपीहा तालाब मे जल स्त्रोत मिलने के उत्साह पर जनपद जैतहरी सीईओ ने इसी आधार पर ग्राम पंचायत छातापटपर के जोगी टोला, ग्राम पंचायत चिल्हारी, ग्राम पंचायत लहरपुर के पोखी तालाब, ग्राम पंचायत चोलना, ग्राम पंचायत औढ़ेरा के कुधाराटोला तालाब का जन सहयोग के माध्यम से गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आज अनूपपुर में

अनूपपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर व आईटी सेल प्रदेश प्रमुख शिवराज डाबी आज 6
मई रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर अनूपपुर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमरिया, शहडोल तथा शाम को भाजपा कार्यालय अनूपपुर  पहुंच मीडिया सेल, आईटी एवं सोशल मीडिया की विशेष बैठक लेगें। बैठक में जिले में निवासरत भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के संभागीय मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं समस्त मंडलों के मीडिया प्रभारी के साथ आईटी एवं सोशल मीडिया के संभागीय प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक, जिला कार्यसमिति, मंडल संयोजक, सह संयोजकों शामिल होगे। 

ट्रेन से गिरकर ४२ वर्षीय अज्ञात की मौत

अनूपपुर जैतहरी रेलवे स्टेशन के पास ५ मई की दोपहर लगभग १२ बजे ४२ वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गईजहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का निरीक्षण किया जहां युवक के जेब से पेण्ड्रा रोड से जैतहरी की रेल टिकट मिलने के साथ ही शव के बाजू में जयलाल लिखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी भेजा गया। वहीं अब तक युवक की शिनाख्त नही हो सकी है। 

कोयला से लदे रेल बैगन में लगी आग

अनूपपुर हरद स्टेशन में 5 मई की दोपहर कोतमा से अनूपपुर की ओर कोयला लोड कर जा रही मालगाड़ी के एक बैगन में अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी हरद स्टेशन मास्टर द्वारा आग लगी ट्रेन की बोगी को अलग कर दिया तथा सूचना नपा पसान को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पहुंच लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद बोगी को हरद स्टेशन में निगरानी के लिए खड़ा कर दिया गया है। वहीं कोयले से लोड ट्रेन की बोगी में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। 

जिले के चारो विकासखंडों मे आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का हुआ आयोजन


अनूपपुर। आजीविका एवं कौशल विकास दिवस के अवसर पर विकासखंड अनूपपुर में सामुदायिक भवन बदरा में, जैतहरी मे स्वसहायता भवन अनूपपुर, कोतमा मे स्वसहायता भवन एवं पुष्पराजगढ के स्वसहायता भवन में 5 मई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जारी स्व-सहायता समूह के 30 बिन्दु एवं 12 सूत्रों का वाचन, कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन, रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी, मिशन अंतर्गत रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमो के लाभांवितो की सफलता की कहानियों के बारे मे उपस्थित जनो को जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शासन के अन्य विभागों द्वारा संचालित की जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में जिला व्यापार उद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,आदिवासी विकास,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग,उद्यानिकी, आरसेटी, सबल, आई.एल एण्ड एफएस द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सफलता की कहानियों के स्टॉल लगाकर ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।

पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी भोपाल मे हुई सम्मानित

अनूपपुर। ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत आजीविका दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत गठित पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी को उनके बेहतर कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष सुशीला को आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एम. बेलवाल द्वारा पुरूस्कृत किया गया। पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी अंतर्गत कुल 45 ग्रामों मे 38 ग्राम संगठन एवं 488 स्व सहायता समूह शामिल है तथा संकुल स्तरीय संगठन की कुल निधि 1 करोड़ 46 लाख रूपए तथा वार्षिक टर्न ओव्हर 3 से 4 करोड़ रूपए है। अभी तक यह संकुल स्तरीय संगठन कुल 14 लाख 50 हजार रूपए शुद्ध लाभ अर्जित कर चुका है तथा पवित्र संकुल संगठन द्वारा बेनीबारी में ही सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन भी किया जा रहा है, जिसमें गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 56 प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन हो चुका है जिसमें 1420 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, प्रशिक्षण केन्द्र को कुल 24 लाख रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...