अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतगर्त रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बस के पीछे टक्कर मार दिया, इसकी चपेट में पैदल जा रही तीन महिलाओं में एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर राजेंद्रग्राम थाना मुख्यालय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पैदल जा रहीं तीन महिलाओं को टक्करर मारते हुए सड़क किनारे खडी बस से जा टकराई,इस दुघर्टना में बाजार करने आई 35 वर्षीय पप्पीह बैगा पजि अक्षय बैगा निवासी ग्राम करौदापानी की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दो महिला 52 वर्षीय बरसिया बाई पति हेमराज निवासी ग्राम जरही एवं 24 वर्षीय शिववती पति वृजमोहन निवासी ग्राम उमनिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगो ने पुष्पराजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीकराया जहां इलाज जारी हैं।
बताया गया हैं कि रविवार को राजेंद्रग्राम में बाजार का दिन हैं जहां लोगो की भीड होती हैं इस दौरान बस स्टैंड से निकलकर एक बस सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21जी 2032 आ रहीं थी जिसके सामने बाजार करने आई तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें