https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 26 मई 2018

पुलिस अधीक्षक ने अपराध के संबंध में ली पुलिस अधिकारियो की बैठक

अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट संभागार में पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुल श्रेष्ठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने जिले के राज पत्रित पुलिस अधिकारियो एवं थाना एवं चौकी प्रभारियो की अपराध गोष्ठी ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के अच्छे कार्यो का जिक्र करते हुए थाना जैतहरी के अपराध क्रमांक 127/18 धारा 302 में थाना प्रभारी दिलीप दाहिया एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग को बधाई दी तत्पश्चात अनूपपुर के नवागत एसडीओपी एसएन प्रसाद एवं निरीक्षक रामेश्वर वैश्य का स्वागत किया गया। इसके बाद आगामी आने वाले त्यौहारो एवं किसान आंदोलन को मद्देनजर रखते हुए अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, राजकीय सीमाएं, एसंदिग्धों की चेकिंग, पेट्रोलिंग, गस्त में विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए गए एवं लंबित गंभीर अपराध, लंबित प्रकरण, एससीएएसटी एक्ट एवं सीएम हेल्प लाईन, महिला हेल्प लाईन की शिकायतो एवं लंबित मामलो कि थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी के दौरान शहडोल जोन के पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुलश्रेष्ठ द्वारा आगामी त्यौहारो एवं किसान आंदोलन को मद्देनजर रखते हुए अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य स्थानों एवं सम्पर्ण बल एवं सुरक्षा इंतजाम के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर एवं उनका विडियों रिकार्डिंग व थाना क्षेत्र में शाम से मध्य रा़ित्र तक वाहन चेकिंग, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, तेज गति से वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री, सट्टा-जुआ, गांजा एवं पशु तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था जिसके अंतर्गत स्कूलो की चेकिंग, सीसीटीव्ही कैमरों पर नजर, रात्रि गश्त नियमित रूप करेगे। बैठक में कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो से रूबरू हुई तथा अपना मोबाइल नंबर देते हुए किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल देने को कहा गया एवं सभी को एक साथ सामंजस्य बनाकार काम करने की आग्रह के साथ आगामी आने वाले त्यौहारो एवं किसान आंदोलन के मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए। 

अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, कोतमा एस. एन. प्रसाद, पुष्पराजगढ़ मलखान सिंह, मुख्यलिपिक आर.आर.एस. धुर्वे, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, डीएसबी प्रभारी जितेन्द्र सिंह, समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ  उपस्थित रहें।

सउनि एवं आरक्षक का एसपी ने मनाया जन्मदिवस

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो का उत्साह बढाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक माह में आने वाले जन्मदिवस पर केक काटने व गिफ्ट देने की परंपरा को बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, एडीएम एवं समस्त एसडीएम, तहसीलदार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक उप निरीक्षक लायक सिंह व आरक्षक विनोद मरावी का जन्मदिवस पर केक काटकर मनाया गया। जिनकों कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। 

कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित सभी कार्यालयों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने २६ मई शनिवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित समस्त कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों से कार्यालय मे कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी, रिकार्डो के संधारण की व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई, आम जनो के संपर्क की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कार्यालय की व्यवस्थाओ एवं व्यवस्थित ढंग से कार्य करने पर कार्यक्षमता मे वृद्धि होती है साथ ही समय से कार्य हो जाने से तनाव भी नहीं रहता। उन्होने कहा शासन की जनहितकारी योजनाओ के क्रियान्वयन मे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, राजनीतिक अथवा प्रशासनिक समस्या आने पर सीधा संपर्क करे।

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का धरना 27 मई को

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि से किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर, नवयुवक एवं सभी वर्ग के हताश एवं परेशान है। प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बात करते है किन्तु उद्योगपति अडानी एवं अंबानी से मिलकर देश की जनता को लूट रहे है। म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार म.प्र. के सभी जिलो में पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना एवं प्रदर्शन किया जाना है। जिसमें जिला मुख्यालय में 27 मई को म.प्र. कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में धरना एवं प्रदर्शन किया जाना है। आप सभी पार्टी पदाधिकारियो, वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, छात्र संगठन एवं सभी मोर्चा संगठनो के पदाधिकारियो सहित सभी से सहयोग की अपेक्षा की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना रेफर सेंटर, अव्यवस्थाओ के बीच मरीज होते परेशान

प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंचते दो सैकडा से अधिक मरीज
अनूपपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में मूलभूत सुविधाओ की कमी के कारण आसपास के क्षेत्रो से पहुंचने वाले मरीजो को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। वही संसाधनो की कमी से खुद स्वास्थ्य कर्मचारी भी परेशान है, जिसका पूरा खामियाजा आम जनता व मरीज तथा उनके परिजनो को भुगतना पडता है। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत लगभग 153 ग्राम आते है और इनकी जनसंख्या लगभग 2 लाख 51 हजार 730 के लगभग है।
प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते दो सैकडा मरीज
कोतमा अस्पताल मे प्रतिदिन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से उल्टी-दस्त व मौसमी बीमारियों के लगभग 200 मरीज से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते है। जिनमें 15 से 20 मरीजो को अस्पताल मे भर्ती किया जाता है, लेकिन संसाधनो व डॉक्टरो की कमी के कारण उन्हे गुणवत्तापूर्ण उपचार कराना पडता है। गौरतलब है की कोतमा विधानसभा अंतर्गत आने वाले 153 ग्राम की लगभग 2 लाख की आबादी होने के बावजूद उन्हे गुणवत्ता युक्त उपचार के लिए भटकना पड़ता है।
नए भवन मे नही है सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में के नए भवन मे 30 बिस्तरो का अस्पताल है, मगर यहां पर वर्तमान मे 20 बिस्तर से ही काम चलाया जा रहा है। वही मरीज की संख्या बढने पर उन्हे बरामदे व जमीन पर लेटाकर उपचार किया जाता है। इतना ही नही अस्पताल का शौचालय की स्थिति भी जर्जर है। सफाई के नाम से ठेकेदार को बकायदे ठेका दिया गया है उसके बावजूद भी अस्पताल परिसर मे जगह-जगह गंदगी व दिवालो पर जाले लगे हुए है। नए भवन मे कई जगह से दरारे भी आ गई है। 
डॉक्टर नही पद कई स्वीकृत
कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे 10 चिकित्सको के पद स्वीकृत है, इन 10 डॉक्टरो में विशेषज्ञ चिकित्सक व महिला चिकित्सको के पद भी शामिल है, जिसमे चार सहायक शल्य चिकित्सक दो पीजीएमओ दो विषेशज्ञ, शिशु रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक पद निश्चेतना मेडीसीन, एक महिला चिकित्सक का है, लेकिन यहां पर डाक्टरो की कमी लगातार कमी बनी हुई है। स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा अंतर्गत 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आते है और सभी सातो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सक पदस्थ है, जिनके सेवाओ का लाभ आम जनता को मिल रहा है, किन्तु कुछ ग्रामीण विरोधी मानसिकता के अधिकारी इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियो को निहित स्वार्थो के कारण अन्यत्र संलग्न कर दिए है जिसके कारण मरीजो व ग्रामीणो को वह लाभ नही मिल पाता है।
कई लापरवाही के मामले आए सामने
समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जब गंभाीर मरीजों का उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता है तो जिस डाक्टर की डियृटी रहती है वे अस्पताल से नदारत रहते है। जहां कोतमा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज उपचार कराने भटकते रहते है और मजबूर होकर झोलाछाप डॉक्टरो का सहारा लेते हुए अपने जीवन से खिलवाड करने को मजबूर रहते है।
रेफर के भरोसे सामुदायिक के
न्द्र

कोतमा स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है कोतमा क्षेत्र में मरीजो को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है यहां पर रेफर व्यवस्था पर स्वास्थ्य सुविधा निर्भर है मरीज आने के पूर्व ही रेफर पेपर तैयार रखा जाता है मरीज आने पर एकाद इंजेक्शन लगाकर उसका नाम गांव पूछकर रेफर पेपर मे लिखकर थमा दिया जाता है और कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है।

अखिल भारतीय किसान करेगी 29 को विशाल धरना प्रदर्शन

अनूपपुर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 29 जून की दोपहर 12 बजे इंदिरा तिराहे में विशाल धरना प्रदर्शन कर आमजन को संबोधित करेगे। किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष जनक राठौर ने बताया कि देश के किसानो को कमर तोड मेहनत के बाद स्वयं ही भूखे पेट सोने को विवश है। लगातार प्राकृतिक प्रकोपो व मौसम की मार को झेलने के बाद किसानो को मिलने वाली सबसीडी में लगातार कटौती की जा रही है साथ ही यूरिया सहित अन्य खाद्य पदार्थो की कीमतो में लगातार वृद्धि से किसान लगातार बदहाल होते जा रहे है। जिसको लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी मांगो में स्वामीनाथ कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू कर कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य, लागत मूल्य को दो गुना करने, किसानो को सरकारी, सहकारी निजी बैंको तथा सूदखोर, महाजनो सहित सभी ऋण को माफ करने, महिला पुरूष, खेत मजदूरो एवं ग्रामीण दस्तकारो को 60 वर्ष की आयु पर 10 वर्ष पेंशन देने, प्रगतिशील भूमि सुधार लागू हो तथा 8 डिसमिल जमीन ग्रामीण ग्रह विहीनो को निर्माण के लिए आवंटित करने व जिन्हे पट्टे दिए गए है उन्हे कब्जा दिलाने, केन्द्र एवं राज्य सरकार संयुक्त रूप से किसानो को बीज, खाद एवं कीटनाशको के सबसिडी दिलाने, जिले में सिंचाई की समुचित व्यवस्था हेतु स्टॉप डैम, डायवर्सन नहर निकाल कर लिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने, किसानो का बकाया बिजली माफ किए जाने तथा उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण बनाकर सख्ती से विद्युत वसूली कार्यवाही पर रोक लगाने, वन अधिकार कानून के तहत बन रहे विद्युत बिल की वसूली कार्यवाही पर रोक लगाए जाने, मोजर वेयर कंपनी की प्रभावित गांव के विस्थापित किसानो को पुनर्वास नीति का पालन किए जाने व उनको नौकरी दिलाए जाने, म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी चचाई में नेशनल सिक्योरिटी सर्विस कैम्प चचाई के अंतर्गत प्राइवेट सुरक्षा सैनिक के पद पर वर्ष 2014 से कार्यरत जिन लोगो का भुगतान दिलाने, जिले के अंदर निर्माण कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पर रोक लगाने आदि मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

सीबीएससी बोर्ड परिक्षा का परिणाम जिले में रहा अव्वल

अनूपपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 26 मई शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें अनूपपुर जिले के अधिकांश स्कूलों के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उर्तीण कर जिले का मान बढाए रखा। वहीं बिजुरी में रामाकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ ने 95.75 प्रतिशत परिणाम रहा जिसमें विभूति नारायण शुक्ला ने 86.80 प्रतिशत, स्वाती वैश्य ने 85.40 प्रतिशत, नीतिश कुमार सिंहा ने 85.20 प्रतिशत, स्नेहा अग्रवाल ने 84.40 प्रतिशत, सोमी बनर्जी ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। इनमें सभी छात्र साईंस, गणित तथा कॉमर्स संकाय के हैं। विद्यालय से 45 छात्रो में 30 प्रथम श्रेणी तथा 15 द्वितीय श्रेणी में उत्र्तीण हुए। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक 94.9 प्रतिशत परिणामों हासिल किए। परिणामों की वरीयता सूची में केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के अभिराज पिता अरविंद कुमार लाल ने 92.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं नवोदय विद्यालय अमरकंटक के साईंस संकाय की छात्रा समीक्षा दुबे ने 92.04 प्रतिशत तथा कॉमर्स संकाय की पूर्णिमा वर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अमरकंटक स्थित कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल की परीक्षा में 65 छात्र शामिल हुए। जिसमें विकास चंद्र सिंह ने 84 प्रतिशत, संदीपन द्विवेदी ने 83.80 प्रतिशत (साईस संकाय) से परीक्षा उत्तीण हुए, जबकि आकाश सोनी ने 82 प्रतिशत तथा परिकृष्टि तिवारी ने 81.60 प्रतिशत (कॉमर्स संकाय) में अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। जमुना कॉलरी में सभी 24 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिसमें पहला स्थान अभिराज पिता अरविंद कुमार लाल निवासी जमुना कालरी को 92.40 प्रतिशत और काजी फरहाना इमरान पिता काजी मोहम्मद इमरान अली निवासी भालूमाड़ा को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी तरह तीसरे नंबर पर आयुषी रस्तोगी 88 प्रतिशत व नूरी फातमा 83.4 प्रतिशत, राखी सोनी 81.8 प्रतिशत के साथ बेहतर सूची में उपर रही। इसके अलावा अन्य सभी बच्चे उत्तीर्ण रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अभिराज ने बताया कि वह आगे यूपीएससी परीक्षा देकर देश की सेवा करना चाहता है। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 79 परीक्षार्थियों में 75 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें साइंस संकाय में 42 छात्रों में 41 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई, जबकि एक छात्र पूरक के रूप में सामने आया। वहीं वाणिज्य संकाय में कुल 37 छात्रों में से 25 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 9 द्वितीय श्रेणी, 2 पूरक तथा एक अनुत्तीण हुए। जबकि सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों में कुमारी पूर्णिमा वर्मा 92.4 प्रतिशत, अभिषेक शाक्य 85 प्रतिशत तथा श्रेया सोनी 84.4 प्रतिशत अंक के साथ उत्र्तीण हुई। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल से 40 छात्रों में 39 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 29 उत्र्तीण रहे तथा 7 छात्र पूरक तथा 3 फेल रहे। एकलव्य के परीक्षा परिणाम 74.35 फीसदी रहा। यहां 4 छात्र प्रथम श्रेणी, 25 द्वितीय श्रेणी, 3 तृतीय श्रेणी, तथा 7 पूरक रहे। जबकि चचाई की प्रायवेट स्कूल आरसी स्कूल के परिणाम 64 फीसदी रहा। स्कूल से 25 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी।

शुक्रवार, 25 मई 2018

टोला प्लाजा के कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूट

अनूपपुर थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र बैहाटोला में स्थित कॉलरी के टोल प्लाजा मे 24 मई की सुबह लगभग 4 बजे के लगभग 3 से 4 बदमाशो द्वारा सुरक्षा गार्ड राजेन्द्र द्विवेदी उम्र 44 वर्ष को बंधक बनाते हुए मोबाइल, लोहे का पाईप एवं स्क्रैप लूटकर ले जाने की शिकायत टोल प्लाजा के सुरक्षा कर्मचारी राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा गुरुवार को थाना बिजुरी मे शिकायत दर्ज करवाई, जहां पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा 382, 323, 342 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे इन दिनो फिर से कबाड़ का अवैध कारोबार प्रारंभ हो गया है, जिस कारण कॉलरी खदानो मे चोरी सहित घरो मे चोरी की घटनाएं लगातार बढ रही है।


32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

कोतमा। कोतमा थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 5 उपरटोला मे लाला महाराज के मकान मे किराए से निवास करने वाले संतोष दुबे उम्र ३२ वर्ष निवासी जनकहाई थाना जंवा रीवा ने 24 मई की रात घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। जिसकी सूचना तालेश्वर द्विवेदी थाने में दी गई। जहां सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आर.के.मिश्रा सहित मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतार पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहंा पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना मे जुटी है। वहीं युवक द्वारा फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

                 

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर पकडाया

अनूपपुर  रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की लगातार शिकायतो के बाद खनिज विभाग ने 25 जून की रात लगभग 2.15 बजे अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बेला के पास अवैध रेत के परिवहन करते बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोक वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जिस पर वाहन को जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं ट्रैक्टर में 3 घन मीटर रेत लोड था। उक्त कार्यवाही में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य एवं होमगार्ड राधू सिंह तथा हरि सिंह शामिल रहे।

विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को बताए गए उनके अधिकार

अनूपपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने म.प्र.राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। विधिक जागरूकता शिविर
 का द्वितीय दिवस के शिविर का शुभारंभ मॉ सरस्वती की वंदना से किया गया सहायकसंचालक अंकुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं प्रचलित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समाज में परिवर्तन लाने के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। इस हेतु वैधानिक प्रावधानों के साथ- साथ मीडिया मुख्य रूप से स्वनियंत्रित है । प्रिंट मीडिया के कार्यो की गुणवत्ता एवं स्तर बनाए रखने के लिए प्रेस् कौंसिल ओफ इंडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टैनडर्ड अथोरिटी में समाचारों एवं प्रसारित बुलेटिन से संबंधित समस्यायो की शिकायत की जा सकती है। आपने महिलाओं एवं मीडिया से संबंधित धाराओं (228 अ, 292, 293), स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम मे उल्लेखित मीडिया की जिम्मेदारियो एवं दंड के प्रावधानों के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीओपी उमेश कुमार गर्ग, थाना प्रभारी वीभेन्द्रु वेंकट टाडिया, एसआई आकांक्षा सिंह एवं सुनीता पांडेय द्वारा पुलिस कार्यालय के कार्यशैली पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया है कि हवलदार द्वारा केस दर्ज कर एफआईआर लिखी जाएगी। प्रकरणों की पूरी जानकारी कम्प्यूटर में अपलोड की जाती है, इस प्रक्रिया को सीटीएनएस कहा जाता है। शिविर में विधिक सहायता अधिकारी ने भारतीय संविधान के अनुक्षेद 39(।) में नि:शुल्क और सक्षम विधिक सहायता प्रदान करना राज्य का कर्तव्य है। महिलाएं नि:शुल्क मदद व विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय में आवेदन देकर प्राप्त कर सकती है। 

ट्रेनो से मोबाइल चोरी के दो मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही
अनूपपुर जीआरपी अनूपपुर तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेनो मे यात्रियो का मोबाइल चोरी करने के दो अलग-अलग मामलो में 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 58/2018 धारा 379 मामले में सीडीआर रिर्पोट के आधार पर 24 मई को आरोपी दल ङ्क्षसह पिता लीला ङ्क्षसह उम्र २३ वर्ष निवासी चौघड़ा थाना मनेन्द्रगढ़ को पकडा गया जिसके पास से एक मोबाइल फोन कीमत 7500 रूपए को जब्त करते हुए पूछताछ की गई जिस पर उसने उक्त मोबाइल संजय बंसोड पिता राम प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुर मनेन्द्रगढ़ से 4600 रूपए में खरीदना बताया। पतासाजी के दौरान संजय को गिरफ्तार किया गया जिसने उसने रेलवे स्टेशन कोतमा से चोरी करना एवं दल सिंह को बेचना स्वीकार किया तथा मिले पैसे से 500 रूपए बचाना तथा शेष खर्च होना बताया , जिस पर पुलिस ने बचे हुए पैसे को जब्त करते हुए दोनो आरोपी को धारा 379/411 के तहत कार्यवाही की गई।
दूसरे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं अपराध क्रमांक 59/2018 धारा 380 के मामले में प्राप्त सीडीआर रिर्पोट के आधार पर शासकीय रेल पुलिस चौकी अनूपपुर व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने 24 मई को ही पतासाजी करने पर आरोपी रूपलाल केवट पिता जगदीश केवट उम्र २२ वर्ष निवासी मेन रोड बिजुरी को पकडा गया जिसके पास से एक मोबाइल कीमत 17790 को जब्त किया गया। पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल को लोकनारायण उर्फ पप्पू तिवारी पिता लखन लाल तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी कटकोना थाना बिजुरी से 4500 रूपए में खरीदना बताया तब लोकनारायण की पतासाजी पर उसे पकडते हुए पूछताछ की गई जिस पर उसने चिरमिरी कटनी पैसेंजर से चोरी करना एवं रूपलाल को बेचना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाफ 380/411 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा उक्त सभी आरोपियो को न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में जीआरपी चौकी अनूपपुर से उप निरीक्षक बृजेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शेख जुम्मन, आरक्षक अमोल सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक आरपी ङ्क्षसह, उप निरीक्षक आर.एस. मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक एसबी प्रसाद शामिल रहे।
टिकट लेते यात्री का पर्स चोरी, आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में फिरोज अली पिता साकीर शाह उम्र 25 वर्ष निवासी मोहतरा थाना गोहपारू शहडोल जो कि २४ मई को बिजुरी रेलवे स्टेशन में टिकट लेते समय पर्स चोरी हो गया जिसमें 2 हजार रूपए नगद सहित आधार कार्ड, एटीएम एवं अन्य दस्तावेज थे जिस पर उसके पता करने पर एक यात्री द्वारा रामबाई बसोर पिता गुला बसोर निवासी लालपुर मनेन्द्रगढ़ द्वारा चोरी कर बिजुरी बाजार की ओर जाना बताया, जिसे पकडते हुए स्टेशन में तैनात आरपीएफ स्टॉफ एवं महिला सफाई कर्मचारी के साथ अनूपपुर आकर रिपोर्ट किया गया। जिस पर 24 मई को पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्वीकार की जिसके पास से चोरी गया पर्स एवं समस्त समान जब्त कर उसके खिलाफ धारा 379 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। 

गुरुवार, 24 मई 2018

आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान- कविन्द्र कियावत

अनूपपुर, जैतहरी में कार्यशाला संपन्न

अनूपपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। सभी सर्वे दल एवं पर्यवेक्षक खुलेमन से कार्य करें, जिससे पात्र हितग्राही लाभांवित हो सके। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग आयुक्त एवं सचिव कविन्द्र कियावत ने जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सर्वेदल एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि खुलेमन से कार्य करें। इसका मुख्य आधार २०११ की जनगणना के अनुसार माना जा रहा है। कार्यक्रम में अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल, नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, अपर कलेक्टर आर.पी. तिवारी, पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी, सीएमएचओ डॉ आरपी श्रीवास्तव, डॉ एस आरपी द्विवेदी, डॉ एस बी चौधरी, मलेरिया अधिकारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह के साथ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय कार्यक्रम पश्चात श्री क्रियावत जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने विचार व्यक्त किये।

19 नग मवेशियो की तस्करी में 8 आरोपी गिरफ्तार



ट्रक की रैकी में लगे चार पहिया वाहन सहित लाखो रूपए जब्त
अनूपपुर जिले में अवैध रूप से पशुओ की तस्करी किए जाने की लगातार शिकायत के बाद पुलिस मुखबिर की सूचना पर अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन में भालूमाडा पुलिस ने 23 मई की दरम्यिानी रात ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 1789 में अवैध रूप से पशु 19 मवेशियो तस्करी तथा मवेशियो से लदी ट्रक की रैकी कर रहे चार पहिया क्रमांक एमपी 19 सीबी 6796 को रोक जांच की गई तथा जांच के दौरान 8 आरोपियो को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 1 लाख 48 हजार 450 रूपए जब्त करते हुए सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम 1960, 6 (ग)/11, 14 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 66/192, 81/177, 115/190(2) एमव्ही एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
१९ मवेशियो से भरा ट्रक पकडाया, ३ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर भालूमाडा थाना प्रभारी राकेश कुमार वैश्य ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच ट्रक क्रमांक एपमी 19 एचए 1789 को भालूमाडा के पास रोक जांच की गई, जहां ट्रक के अंदर 19 नग मवेशी जिनमें 10 नग भैंस तथा 9 नग पड़ा क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। जिस पर पुलिस ने वाहन में लोड कर पशुओ के परिवहन संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, लेकिन चालक द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही करा सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी सकीलउद्दीन पिता मोहम्मद रजा उम्र 30 वर्ष निवासी मकान नं. 93 पुरानी बस्ती कुंडा जिला प्रतापगढ़ उ.प्र., नान्हू नायक पिता ब्रजलाल नायक उम्र 28 वर्ष, ओंमकार नायक पिता भीमा नायक उम्र 30 वर्ष निवासी सकरा दोनो निवासी सकरा कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार करते हुए पशुओ को सुरक्षित कांजी हाउस में रख ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया।
रैकी में लगी वाहन भी सहित ५ आरोपी गिरफ्तार
ट्रक सहित आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद मामले की विवेचना के दौरान उक्त पशु तस्करी में शामिल ट्रक की चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 19 सीबी 6796 से रैकी कर रहे आरोपियो जिनमें आरिफ अहमद पिता मो. अहमद उम्र 30 वर्ष निवासी गढहियाटोला थाना सिविल लाईन सतना, वसीम अहमद पिता मो. उम्र 35 वर्ष निवासी कोठी नाका के सामने थाना सिविल लाईन सतना,  नाजीन पिता अब्दुल नईम उम्र 18 वर्ष निवासी गढहिया टोला सतना, वसीम अहमद पिता मो. अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी नजीराबाद सतना, शेरा नायक पिता सोजी नायक उम्र 40 वर्ष निवासी सकरा अनूपपुर को ट्रक की रैकी करते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 48 हजार 450 रूपए नगद जब्त किया गया।
कार्यवाही में ये रहे शामिल
पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी कोतमा सच्चिदानंद प्रसाद के नेतृत्व में भालूमाडा निरीक्षक राकेश वैश्य, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक चोखेलाल मलैया, आरक्षक सुखेन्द्र सिंह, संतोष यादव तथा कर्मजीत ङ्क्षसह की टीम गठित कर ट्रक सहित 19 नग मवेशी, रैकी में लगे एक चार पहिया वाहन तथा 8 आरोपियो तथा उनके कब्जे से 1 लाख 48 हजार 450 रूपए नगद जब्त कर कार्यवाही की गई।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...