https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 15 मई 2026

दोहरी हत्या: महिला का शव मिला घर में, पुरूष का बाहर, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

 


मृतक की बहन बोली- बड़े अधिकारी नहीं आएंगे तो पोस्टमॉर्टम नहीं होगा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक महिला और पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय सुरेंद्र सोनी का शव सड़क किनारे मिला जबकि 45 वर्षीय लल्ली बाई गोंड का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिली है। दोनों पड़ोसी थे। नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 में शुक्रवार सुबह शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया है ऐसा प्रतीत होता हैं कि हमला कुल्हाड़ी से किया गया है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। लल्ली बाई विधवा थी। बेटा ड्राइवर है, जो दो दिन पहले ट्रक लेकर बाहर चला गया। दो दिन पहले मायके गई बहू सास के मर्डर की सूचना मिलते ही लौट आई है। 

वहीं मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने बताया कि सुरेंद्र रात में कहीं से शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। कुछ ही देर में सुरेंद्र घर से बाहर निकल गया। थोड़ी देर बाद ‘मार डालो-मार डालो’ की आवाजें सुनाई दीं। जगदीश ने आशंका जताई कि लल्ली बाई के घर पर कुछ लोग मौजूद थे। सुरेंद्र के पहुंचने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया होगा।

बहन ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजने से इनकार किया

 सुरेंद्र सोनी की बहन नेहा सोनी ने बताया कि जब तक पुलिस के बड़े अधिकारी यहां नहीं आएंगे, मैं भाई के शव को ले जाने नहीं दूंगी। वार्ड पार्षद विमला पटेल ने कहा कि बाहर के किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।   

निरंतर---------


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोहरी हत्या: महिला का शव मिला घर में, पुरूष का बाहर, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

  मृतक की बहन बोली- बड़े अधिकारी नहीं आएंगे तो पोस्टमॉर्टम नहीं होगा अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक महिल...