https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 16 जून 2021

दोहरीकरण कार्य बिलासपुर इंदौर एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगी

अनूपपुर से गुजरने वाली कुछ गाडिय़ों का परिचालन होगा प्रभावित 

अनूपपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु इंटरलाकिंग/ नान-इंटरलाकिंग का कार्य 20 से 26 जून, तक होने के कारण अनूपपुर जंक्शन से निकलने वाली कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित होगा। 

दपूमरे बिलासपुर की जानकरी अनुसार 21 से 24 जून तक वाली 08234 बिलासपुर इंदौर  एवं 22 से 25 जून, तक 008233 इंदौर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 23 जून को 002157 हबीबगंज सांतरागाछी स्पेशल एवं 24 जून को 02158 सांतरागाछी- हबीबगंज स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

20 जून को 08203 दुर्ग-कानपुर स्पेशल एवं 21 जून को 08204 कानपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी ।

23 जून को 08201 दुर्ग-नौतनवा एवं 25 जून को 08202 नौतनवा-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी।

17 जून को 09209 वलसाड-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस एवं 20 जून को 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नागपुर-इटारसी होकर चलेगी।

बरौनी-गोंदिया ट्रेन मार्ग परिवर्तन पर सांसद ने रेल मंत्री,महा प्रबंधक को लिखा पत्र जताई आपत्ति

यथावत मार्ग रखने की मांग

अनूपपुर। कटनी - अनूपपुर - बिलासपुर होकर बरौनी - गोंदिया ट्रेन का मार्ग अचानक बदल दिये जाने से इस क्षेत्र के हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए सांसद हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री एवं रेल महाप्रबंधक को पत्र लिख कर मार्ग बदलने पर आपत्ति जताते हुए ट्रेन का परिचालन कटनी - अनूपपुर-बिलासपुर मार्ग से यथावत रखने की मांग की है।

सांसद हिमाद्री सिंह ने 16 जून को रेल मंत्री एवं महा प्रबंधक, दपूम रेलवे बिलासपुर (छग) को पत्र लिख कर कहा है कि बरौनी - गोंदिया ( 15231) अप - डाऊन एक्सप्रेस पूर्व में बरौनी- कटनी- अनूपपुर होकर गोंदिया पहुंचती थी। वर्तमान में इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से इस क्षेत्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस हेतु ट्रेन का परिचालन पूर्ववत कटनी - अनूपपुर होकर करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इन जिलों से प्रतिदिन हजारों लोग नागपुर इलाज के लिये आना- जाना होता हैं।

मंगलवार, 15 जून 2021

अताविगृ चचाई यूनिट नंबर 5 ने 150 दिन का निर्बाध बिजली उत्पादन करने का बनाया नया रिकार्ड

अताविगृ चचाई यूनिट नंबर 5 ने 150 दिन का निर्बाध बिजली उत्पादन करने का बनाया नया रिकार्ड

अनूपपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए लगातार 150 दिनों से निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन कर रही है। इस दौरान यूनिट नंबर 5 का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) 99.15 प्रतिशत और प्लांट अवलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) 100.78 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस उपलब्धि के लिए मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के मुख्य अभियंता एनके तिवारी एवं अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता ताप विद्युत गृह के सभी अभियंताओं व कर्मियों के दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत व समर्पण का परिणाम है। पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक ने आशा व्यक्त की कि यूनिट नंबर 5 इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भविष्य में भी बिजली उत्पादन के नए रिकार्ड बनाने की गति को बरकरार रखेगी। चचाई की यूनिट नंबर 5 द्वारा 2400 किलो कैलोरी प्रति इकाई की ऊष्मा दर (हीट रेट) प्राप्त की गई। मुख्य अभियंता एनके तिवारी ने इस का श्रेय अपने सभी अभियंताओं व कर्मियों के दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत व समर्पण का परिणाम बताया।

अमरकंटक ताप विद्युत गृह के नाम कई रिकार्ड

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 बारह वर्ष पूर्व 9 सितंबर 2009 को क्रियाशील हुई थी। इसकी यूनिट नंबर 3 व 4 क्रमश: 13 जनवरी 2015 को एवं 1 मई 2014 को डि-कमीशन या रिटायर कर दी गई थीं। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जारी सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृहों की सूची में अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने 91.68 प्रतिशत का पीएलएफ दर्ज करते हुये देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस ताप विद्युत गृह ने वर्ष 2018-19 में प्राप्त सातवें स्थान से वर्ष 2019-20 में द्वितीय स्थान पर छलांग लगाते हुये अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया था। इस वर्ष 1 मार्च को अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने 51.31 लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर एक दिन का सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया है।

 

कोरोना से मुक्ति में योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आयुष चिकित्सा पद्धयतियां सहायक सिद्ध हुई-पदमश्री प्रो. एच. आर. नगेंद

इगांराजवि में योग पखवाड़ा कार्यशाला शुभारंभ

अनूपपुर। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में योग संकाय एवं योग विभाग द्वारा आयोजित रोल ऑफ योगा एण्ड ट्रेड्रीशनल थेरापीज टु कमबैट कोविड -19 विषयक पर 15 से 30 जून तक चलने वाले योग पखवाड़ा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इसमें 16 से 30 जून तक प्रतिदिन प्रात: 7 से 8.30 बजे तक देश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्यों द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन 3 से 5 बजे तक विशेषज्ञ वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होगा 22 से 30 जून तक योगासनों, षट्कर्मों एवं योग ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। योग पखवाड़ा का समापन सत्र 30 जून को होगा।

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार से योग पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारभ्भ में प्रधानमंत्री के योग गुरु पदमश्री प्रो. एच. आर. नगेंद्र, कुलाधिपति, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान केंद्र बेंगलुरु ने कहा कि कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने में योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आयुष चिकित्सा पद्धयतियां सहायक सिद्ध हुई हैं। भारत सरकार के शिक्षा एवं आयुष मंत्रालय ने बी विथ योगा, बी एट होम का नारा दिया है। कोरोना काल के पूर्व वर्तमान एवं भविष्य में भी योग उपयोगी था, है और रहेगा। योग यात्रा श्रीमदभागवत गीता से लेकर योग दर्शन एवं अनेक योगिक ग्रंथो में योग को बहुत ही सरल शब्दों में बताया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ट पुलिस अधिकारी एवं मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेसन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कोरोना में योग एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्यतियों के महत्व पर कहा कि नियमित रूप से योगासन एवं योगिक क्रियाओं का अभ्यास करने वाले लोग या तो संक्रमित नहीं हुये या हुये भी तो शीघ्र ही स्वास्थ्य हुए।

अध्यक्षता करते हुये इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के योगांग पूरी दुनिया के लिए वरदान सिद्ध हुई है। दुनिया योग को अपना कर अपना समग्र विकास किया है। कोरोना ने इस भारतीय विद्या एवं हमारे ऋषि मुनियों के ज्ञान को एक बार पुन: लोकोपयोगी सिद्ध किया है। योग ने कोरोना काल मे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से लोगो को मजबूत किया है। एवं भरोसा पैदा किया है। आहार चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद चिकित्सा कारगर साबित हुई हैं।

कार्यक्रम के आयोजन वेबेक्स के ऑनलाइन यूट्यूब पर लाइव हुआ पूरे देश से करीब 1766 लोग भाग ले रहे हैं। प्रारंभ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्र के मंगलाचरण से हुआ, योग संकाय के संकायाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के निदेशक प्रो. आलोक श्रोत्रिय, आयोजक सचिव डॉ हरेराम पाण्डेय, प्रो. जितेंद्र शर्मा,डॉ प्रवीण कुमार गुप्ता, डॉ श्याम सुंदर पाल, डॉ संदीप ठाकरे, डॉ नीलम श्रीवास्तव,  अरविंद गौतम, गुरुनाथ करनाल एवं विवेक नेगी शामिल रहें।

 

सोमवार, 14 जून 2021

अनूपपुर में कोरोना संक्रमण 2 की पुष्टि,6 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर में कोरोना संक्रमण 2 की पुष्टि,6 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण से रविवार को राहत की खबर रहीं। वहीं सोमवार को  2 की संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। जिसमे अनूपपुर एवं पुप्पराजगढ़ में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राप्त 810 की रिपोर्ट में 2 कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9220 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 है। 6 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9057 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।


एसडीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हट सकी मांस की दुकानें

 एसडीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हट सकी मांस की दुकानें

अनूपपुर। जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी से मांस की दुकाने हटाने के निर्देश मांस व्यापारियों एवं नगरपालिका अधिकारियों की बैंठक के बाद एसडीएम अनूपपुर ने दिये थे। जिसमें सोमवार से सभी दुकानें पूर्व निधारित स्थान में लगाने के दियें थे किन्तु सोमवार को मांस विक्रेताओं ने अपनी दुकाने पुराने स्थान पर ही रखा।

अनुविभागीय दंडाधिकारी कमलेश पुरी ने मांस व्यापारियों एवं नगरपालिका अधिकारियों की बैंठक में शुक्रवार को निर्देशित किया था कि नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों में ही सोमवार से दुकान लगाएं। किन्तु नपाधिकारी दुकाने हटानें के लिए नहीं पहुंच सकें। जिससे मांस की दुकानें यथावत रहीं। वहीं नपाधिकारी डीएन मिश्रा का कहना हैं कि किसी कारण वश आज अभियान नहीं चला कल सभी दुकानों को निधारित मांस मंड़ी में लगवाई जायेंगी। ज्ञात हो कि एसडीएम ने कहा था कि सोमवार के बाद व्यापारी घर से मीट बेचेगा उस पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

रविवार, 13 जून 2021

राहत की खबर: रविवार को नहीं मिले कोरोना संक्रमित,13 हुए स्वास्थ्य अनूपपुर में


अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण के घटतें प्रभाव से जिला प्रशासन जिले को कुछ छूटों के साथ पूरी तरह से बाजार खोलने की तैयारी में हैं। वहीं रविवार को राहत वाली खबर रहीं कोई नये कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई वहीं 13 स्वास्थ्य हुए  हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 703 की रिपोर्ट में कोई नये कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9218 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 है। 13 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9051 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

वेंकटनगर में युवाओं की टीम ने किया रक्तदान,एचबीएम समूह द्वारा 24 यूनिट दिया रक्त

वेंकटनगर में युवाओं की टीम ने किया रक्तदान,एचबीएम समूह द्वारा 24 यूनिट दिया रक्त

अनूपपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को जीवन बचना मुश्किल हो रहा था, वही इस विषम परिस्थितियों में हर जगह खून की कमी बनी रहीं। इस समस्या को देखते हुए हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन समूह द्वारा रविवार को वेंकटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवाओं ने 24 यूनिट रक्तदान किया।

हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन समूह ने रक्तदान की महत्ता समझते हुए रविवार को वेंकटनगर के युवाओं ने पहल की और रक्तदान शिविर का आयोजन कर आसपास के क्षेत्रों के रक्तदाताओं ने अपना स्वयं इच्छा से रक्तदान आयोजन में भाग लिया। जिससे वर्तमान परिस्थितियों में रक्त की कमी से जूझते लोगो की जिंदगी बचाई जा सकें। शिविर में रोहित केशरवानी, अजय मिश्रा, अनुज शुक्ला, दिनेश कुमार निषाद, विपिन ताम्रकार एवं नीरज केशरवानी सहित वेंकटनगर,जैतहरी एवं गौरेला के 24 रक्तदाताओं ने इस रक्तदान किया। इस दौरान जैतहरी बीएमओ डॉ मोहन सिंह श्याम, डॉ. अनुराग एवं जिले की मेडीकल ब्लड यूनिट टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर स्टाफ ने सहयोग किया।

घंटों तोडफोड़ करते रहे अराजक तत्व,एडीजी के फोन के बाद भी नही आई राजेन्द्रग्राम पुलिस

फर्जी मामलों में फंसाने की दे रहे धमकी

अनूपपुर। परेशान लोग फोन लगाते रहे और उप्रदवी चैलेंज करते रहे कि कोई पुलिस नहीं आएगी। तीन - चार घंटे महिलाओं को आगे करके कुछ लोगों ने पहले एक सार्वजनिक संस्थान की फैंसिंग तोड़ कर जमीन पर कब्जा कर लिया, सचमुच कोई पुलिस नहीं आई। उपद्रवी गाली - गलौज करते हुए,जान से मारने, एससी - एसटी एक्ट, 376 में फंसाने की धमकी देते हुए मारने दौड़े। गुण्डागर्दी, अराजकता का यह खेल घंटो चलता रहा। परेशान लोगों ने डायल 100 को फोन लगाया लेकिन कोई नहीं आया। थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को फोन पर घटना की जानकारी दी गयी तो उन्होंने लिखित शिकायत के बिना कुछ भी करने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद एडीजीपी शहडोल जी जनार्दन को फोन पर सूचना दी गयी तो उन्होंने एसडीओपी से बात करने को कहा। जिले में गिरती कानून व्यवस्था की यह एक बानगी मात्र है। जिसमें वारदात के घंटो बाद तक पुलिस ना तो मौके पर पहुंची, ना ही डायल 100 को आने दिया गया।

मामले से जुडे सूत्रों के अनुसार अनूपपुर - अमरकंटक मार्ग मे किरर घाट पर एमपी टूरिज्म का मिड वे ट्रीट होटल में राजेन्द्रग्राम थाना अन्तर्गत लांघाटोला के सहदेव और डब्लू के साथ कुछ अन्य लोग महिलाओं के साथ रविवार की दोपहर ट्रैक्टर, जेसीबी लेकर पहुंचे और जबरन मिडवे ट्रीट की फैंसिंग तोडकर जमीन पर कब्जा कर लिया। मिडवे के संचालक और कर्मचारियों ने इसपर आपत्ति की तो गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए मारने दौड़ पडे। डरे सहमे लोगों ने डायल 100 को फोन लगाया तो हमलावरों ने कहा कि कहीं फोन लगा लो कोई पुलिस नहीं आएगी। थाना प्रभारी नरेन्द्र पाल को उनके मोबाईल पर घटना की सूचना दे कर सहायता की मांग की। तो उन्होने लिखित शिकायत करने को कहा। दुखद और भयावह तथ्य यह है कि तीन - चार घंटे खुली गुण्डागर्दी, अराजकता लोग फैलाते रहे लेकिन राजेन्द्रग्राम थाना,डायल 100, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कर्तव्यपालन करने में विफल रहा। शायं थाने को लिखित शिकायत दी गयी है। आशंका है कि शिकायत को काऊंटर करने के लिये दूसरे पक्ष से फर्जी शिकायत करवा ली जाए। पुलिस नहीं पहुंची है, ना ही कोई कार्यवाही की गयी है। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मामले की सूचना एसपी,एडीजीपी को दे कर निष्पक्ष, नियम संगत जांच एवं कार्यवाही की मांग की गयी है।

सांसद की कार्यशैली पर लगा प्रश्र चिन्ह, सुविधाएं देने की बजाय बरौनी गोंदिया को छीनने का प्रयास

सांसद की कार्यशैली पर लगा प्रश्र चिन्ह, सुविधाएं देने की बजाय बरौनी गोंदिया को छीनने का प्रयास 

अनूपपुर। आदिवासी संसदीय क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां ट्रेन सुविधाएं अन्य राज्यों के सांसदों की बदौलत सुविधाएं मिल रही है। क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह केवल पत्रों तक ही सीमित है। उनके रहते रेल सुविधा में विस्तार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने बराबर है। जबकि इस क्षेत्र में पर्यटक, धार्मिक एवं कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। जिसमे उमरिया जिले का राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ एवं अनूपपुर जिले का मां नर्मदा का उद्गम अमरकंटक दोनो ही  विश्व प्रसिद्ध हैं। इसके बाद भी ट्रेनों की सुविधा नाम मात्र की हैं। आज भी इस संसदीय क्षेत्र में चल रही ट्रेनों का ठहराव कई जगहों में नहीं हो पा रहा। वहीं पूर्व में चल रहीं गाडिय़ों को भी छिनने का प्रयास हो रहा हैं और जनप्रतिनिधि मौन साधे हैं।

जानकारी अनुसार गोंदिया से बरौनी एवं बरौनी से गोंदिया तक चलने 15231/15232 को इस मार्ग से बंद कर  जबलपुर नैनपुर की तरफ से चलाने का प्रस्तव तैयार किया गया हैं। जिसे रेलवे बोर्ड की मंजूरी भी संबंधित रेलवे को मिलने की सूचना हैं।  आने वाले समय में कई ट्रेनें नए रेलमार्ग से चलाने की कार्य योजना रेलवे बना चुका है। जब नियमित ट्रेनों का संचालन प्रारंभ करने का समय आएगा तो इन ट्रेनों का इस रूट पर आता पता भी नहीं रहेगा। इसके लिए संसाद को क्षेत्र की आवज बनकर रेल मंत्री से अपनी बात मजबूती से रखना होगा। कोरोना के नाम पर एक वर्ष से अधिक समय से बंद गाडिय़ों को प्रारभ्भ करनें की मांग होनी चाहिए।

राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है इसके बाद भी भाजपा सांसद की कोई सुनवाई अपनी सरकार में नहीं होने से जनप्रतिनिधी की कार्यशैली पर प्रश्र चिन्ह खड़ा होता हैं। आज भी नागपुर के लिए सीधी ट्रेन सपना बनकर रह गया हैं। स्टॉपेज केवल कागजों तक सीमित रह गए।

एसडीएम के निर्देश के बाद सोमवार से निधारित स्थल में लगेंगी मांस दुकानें, होगी कार्यवाई

एसडीएम के निर्देश के बाद सोमवार से निधारित स्थल में लगेंगी मांस दुकानें, होगी कार्यवाई

अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर में सब्जी मंडी से मांस की दुकाने हटाने की वर्षो पुरानी मांग को लेकर एसडीएम अनूपपुर ने सोमवार को इसे हटाने के निर्देश नपाधिकारियों को दिये हैं। जिसके बाद मौके पर व्यवस्था की गई हैं।

अनुविभागीय दंडाधिकारी कमलेश पुरी ने मांस व्यापारियों एवं नगरपालिका अधिकारियों के साथ बैंठक कर निर्देशित किया कि नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों में ही सोमवार से दुकान लगाएं। जिस पर व्यापारियों ने साफ सफाई एवं बिजली की व्यवस्था की बात कहीं। एसडीएम ने सीएमओ हरिओम वर्मा को निर्देशित किया स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था कराएं कराएं। एसडीएम ने कहा कि इसके बाद व्यापारी घर से मीट बेचेगा उस पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। नपाधिकारियों ने मौका निरिक्षण कर साफई सहित अन्य व्यावस्था कर दी गई हैं। जहां सोमवार से मांस दुकाने निधारित स्थान में लगाई जायेगीं।

समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का दुख दर्द समझ करना होगा समाधान- ओम प्रकाश धुर्वे

भाजपा की कामकाजी बैठक में राष्ट्रीय मंत्री 

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने रविवार को अनूपपुर में भाजपा जिला कार्यलय में कामकाजी बैठक कर मौजूदा समय में संगठन द्वारा चल रही तमाम गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में चल रहें कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच काम करेगी समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के दुख दर्द को समझने कर समाधान भी करेगी। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे समाज के अंदर कई शक्तियां ऐसी काम कर रही हैं जो समाज को तोडऩे और भ्रमित करने का कुचक्र रचा जा रहा है उससे लोगों को बाहर निकालना है और समाज तथा देश हित में काम करना हैं।

बैंठक सांसद हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह,भूपेंद्र सिंह सेंगर, राम अवध सिंह, चंद्रिका द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, रोशन पनारिया, प्रमोद सिंह,दिनेश राठौर, विजय बहादुर सिंह,मुकेश पटेल, फुक्कू सोनी, पुष्पेंद्र जैन, राजेश कलसा, सुनील उरमलिया, भूपेंद्र महरा,अक्षय पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

सांसद हिमाद्री सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया करतें हुए मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला तथा समाज के अंदर पार्टी को किस तरह से कार्य करना है इसको लेकर अपने विचार रखें। जिला अध्यक्ष ने  बैठक के उपरांत  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप जायसवाल और रामलाल रौतेल को माल्यार्पण करते हुए शाल श्रीफल से स्वागत कर बधाई दी। एवं राष्ट्रीय मंत्री द्वारा दिए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिया।

कविता के जज्बे के आगे गम का तूफान भी बौना, पिता के अंतिम संस्कार बाद लौटी काम पर

कविता के जज्बे के आगे गम का तूफान भी बौना, पिता के अंतिम संस्कार बाद लौटी काम पर

अनूपपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में अपनों की मौत के गम के आंसुओं का तूफान भी हमारे वॉरियर्स का रास्ता नहीं रोक पाया है। जिला चिकित्सालय के कोविड आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत 34 वर्षीया महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कविता राठौर जो पिता के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद संक्रमितों की सेवा में जुट गई।

कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ करने में दिनरात एक कर चुनौती काल में एक पल वह भी आया, जब पिता कोरोना संक्रमित होकर उसी कोविड आइसोलेशन वार्ड में आ गए, जहां वह कार्यरत हैं। कविता ने बताया कि दूसरे मरीजों के साथ-साथ अपने पिता की भी भरपूर सेवा की। मगर वह बच ना सके। पिता की मौत का गम आंसुओं के सैलाब के रूप में फूट पड़ा। पारिवारिक दायित्व निभाने पिता के अंतिम संस्कार में जाना पड़ा। किन्तु वहां उनका मन यह सोचकर व्याकुल हो उठा कि कहीं पिता की तरह किसी अन्य मरीज के साथ ऐसा ना हो जाए। इसी उधेड़बुन के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार के बाद घर पर रुक नहीं सकीं और सीधे काम पर लौट आईं।

कविता ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से परिवार को बचाने के लिए घर पर नहीं रहतीं,बल्कि स्टाफ के साथ रेस्ट हाउस में रहती हैं। पति ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया कि ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करो, घर मैं संभाल लूंगा। मरीजों की सेवा को देखते हुए सवा साल से ड्यूटी से कोई अवकाश नहीं लिया। वह जब भी मरीजों को देखती तो पिता का चेहरा सामने आ जाता है और मरीजों को स्वस्थ करने का उन पर जुनून सवार हो जाता। मरीजों की सेवा में से वह अपने लिए २४ घंटे में से ४ घंटे निकाल पाती हैं। जब कोई मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटता है, तो उन्हें इतनी प्रसन्नता होती है जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। तब उन्हें लगता है कि मेहनत सफल हो गई।

कविता बताती हैं कि ऐसे मरीजों से भी सामना हुआ, जो अपनी बीमारी को लेकर डरने, घबराने और रोने लगते थे। रात-रात भर जाग कर ऐसे मरीजों को समझाकर उनका मनोबल बढ़ाती थीं। मरीजों के प्रति हमेशा चौकस रहतीं। उन्हें ड्रिप लगाने, ब्लड सेंपल लेने, मेडीकेशन करने, बी.पी. चेक करने, ऑक्सीजन लेवल चेक करने का काम करती और डॉक्टर का भ्रमण करवाती तथा डॉक्टर की सुझाई दवाइयां मरीजों को समय पर देतीं थीं। उनके मधुर एवं सहज व्यवहार ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया है। कोरोना की विकट स्थिति में मानव सेवा के अपने इस जज्बे को कायम रखते हुए कविता जिस तरह से काम कर रही हैं, वह सराहनीय है।

शनिवार, 12 जून 2021

3 नये कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 3 हुए स्वास्थ्य अनूपपुर में


3 नये कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 3 हुए स्वास्थ्य अनूपपुर में

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव घट क्रम में हैं। शनिवार को 3 स्वास्थ्य हुए 3 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमे अनूपपुर,कोतमा एवं जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त 931 की रिपोर्ट में से 3 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9218 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 है। 3 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9038 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

शुक्रवार, 11 जून 2021

कोरोना के अनूपपुर में 3 संक्रमण की पुष्टि, 11 हुए स्वास्थ्य

कोरोना के अनूपपुर में 3 संक्रमण की पुष्टि, 11 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे घट रहा वहीं शुक्रवार को 11 स्वास्थ्य हुए 3 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमे अनूपपुर,कोतमा एवं जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त 759 की रिपोर्ट में से 4 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9215 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 67है। 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9035 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

पेट्रोलियम पदार्थो के दामों की वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

जनवरी 21 में पेट्रोल 51.46 रू.बताया रही चर्चा

अनूपपुर। पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही तहसील मुख्यालय में कांग्रेस के लोगो ने ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रर्दशन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक फुंदेलाल सिंह के नेतृत्व सौंपे गयें ज्ञापन में कहा हैं कि पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार वृद्धि नागरिकों के जीवन को आर्थिक परेशानी में डाल दिया है। जनवरी 21 मे पेट्रोल 51.46 रू. जो आज 106.&5 रूपये से अधिक हो गया है। डीजल जनवरी 2021 में 81.62 रूपये था जो आज रूपये 97.47 हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से मंहगाई भी अपने चरम सीमा में है, रसोई गैस, किराना सामान, खाद्य सामग्री आदि सामग्री का मूल्य कई गुना बढ़ गया है। जिससे आमजन की रसोई में सीधा प्रभाव पड़ा है। जबकि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में आज भी कचे तेल की कीमत &7 रू. प्रति लीटर है। सरकार द्वारा लिया जा रहा लगभग 67 रूपये वेट टैक्स में ही यदि कुछ कम कर दिया जाये तो प्रदेश की जनता को कम दामों में डीजल पेट्रोल प्राप्त हो सकेगा। जिससे मंहगाई में भी कमी आयेगी।

ज्ञापन में कांग्रेस ने जनवरी 21 मे पेट्रोल 51.46 रू. बताया हैं जिसे लेकर दिनभर चर्चा में रहें। इस दौरान मुठ्ठी भर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।

 

मरीजों के लिए युवा डॉक्टर बना मैकेनिक,पाना, पेंचकस, प्लास रखकर रखते थे ध्यान

संक्रमणकाल में दिनरात में अपने लिए केवल चार घंटे ही निकाले

अनूपपुर। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के बीच कायम मानवीय संवेदना एवं सामाजिक सरोकार के गहरे रिश्ते ने युवा डॉक्टर को डॉक्टर धर्म निभाने हेतु मरीजों के जीवन की चिंता में मैकेनिक तक बना डाला। जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़े, उससे यह बीमारी चुनौती बनकर सामने आई और विषम परिस्थितियों में भी मरीजों की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा बताते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर से जंग के लिए तैनाती जिला चिकित्सलय के कोविड आइसोलेशन के आईसीयू में कर दी गई थी। कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, नर्सिंग स्टेशन बनाना, आईसीयू सेटअप स्थापित करना, 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई, बिजली की सतत आपूर्ति, पानी, साफ-सफाई व्यवस्था के लिए चुनौतियां थीं। उस समय वहां ऑक्सीजन के 40 बेड और 541 मरीज थे, लेकिन इसकी क्षमता को बढ़ाकर 80 ऑक्सीजन बेड कर दिया गया। यहां बहुत खराब हालत वाले मरीज भर्ती होते थे, जिनके जीवन को बचाने के लिए उन्हें लगातार ऑक्सीजन देना जरूरी था। डॉ. शर्मा ने बताया कि हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं ऑक्सीजन सप्लाई बाधित ना हो जाए। इसलिए ऑक्सीजन का प्रेशर जरूरत के हिसाब से बढ़ाने-घटाने के लिए फ्लोमीटर के लूज हो जाने की संभावना को देखते हुए वह अपने पास हमेशा पाना, पेंचकस, प्लास रखे रहते थे, ताकि जरूरत पडऩे पर सप्लाई के प्रवाह को अपने हिसाब से सुनिश्चित कर सके। इस तरकीब से ऑक्सीजन सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया। मरीजों के लिए ऑक्सीजन के बेहतर इस्तेमाल हेतु सप्लाई के साथ डिस्टिल वाटर या आर.ओ. वाटर का इंतजाम कर रखा था।

गत वर्ष कोरोना संकट काल में बच्चे की सर्जरी होने के बावजूद कोरोना मरीजों का इलाज करके अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को निभाया। इस वर्ष दूसरी लहर के समय भी बच्चे की दूसरी सर्जरी होने के बाद भी वे अपने कत्र्तव्य पर डटे रहे। परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए वह घर से होटल आ गए। मां और पत्नी ने भी उनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि घर हम संभाल लेंगे, आप तो मरीजों की सेवा करें। वह 24 घंटे में ड्यूटी से केवल चार घंटे के लिए थोड़ी देर आराम करने एवं नहाने-धोने होटल जाते थे। वह अपने मरीजों का किसी परिवार की सदस्य की तरह ध्यान रखते थे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि एक दिन अचानक बिजली चले जाने से जब ऑक्सीजन कांसटे्रटर बंद हो गए, तो वह और उनके साथी डॉक्टर बेहद घबरा गए। मरीजों की जान की चिंता में वह रुंआसे हो गए थे और बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए जी जान से भाग दौड़ कर बिजली की व्यवस्था कर स्थिति को बेकाबू नहीं होने दिया।

डॉ. शर्मा रोजाना हर १५ मिनट में एक मरीज से बात कर उसका हाल जानते थे। जिन मरीजों को खतरा लगता वह उनसे बतियाते हुए उनका ध्यान भटकने नहीं देते। मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए वह अन्य डॉक्टरों से लगातार उनके बारे में जानकारी लेते रहते। उन्होंने मरीजों के उपचार के साथ उनके लिए डाइट प्लान, सोने का तरीका, मनोबल बढ़ाने के लिए मरीजों से हंसी-मजाक का पारिवारिक माहौल बनाए रखा। किसी भी मरीज को बाजार से दवा नहीं खरीदने दी। मरीजों को इन्फेक्शन न हो, इसलिए वह स्वयं खड़े होकर अपने सामने साफ-सफाई कराते थे। इससे संक्रमित मरीजों की सुधार दर बढ़ती चली गई। संक्रमण काल में वे पल उनके लिए स्मरणीय एवं सुखद रहे जब मेडीकल कालेज शहडोल से डिस्चार्ज होकर तीन कोरोना के गंभीर मरीज उनके यहां आकर भर्ती हुए और पूर्ण स्वस्थ होकर घर चले गए।

इस कार्य के दौरान शर्मा होम आइसोलेशन मरीजों की फोन से काउंसलिंग कर उनका उपचार भी करते रहे। ऐसे करीब 200 मरीज थे, जो डॉक्टर शर्मा की चिकित्सकीय सलाह एवं इलाज से 12 से 15 दिन के भीतर सब ठीक हो गए थे। खास बात यह कि मरीज डॉक्टर शर्मा के मधुर व्यवहार की वजह से उनसे खुलकर बात कर अपनी परेशानी साझा करते थे। वे आज भी मधुरता से अपने मरीजों से बात कर उनकी खैरियत के बारे में पूछताछ करते हैं। उनकी सेवा भावना, निष्ठा एवं मधुर व्यवहार की कार्यशैली ने उन्हें लोगों में लोकप्रिय बना दिया है। डॉ. शर्मा वर्तमान में अनूपपुर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी हैं।

 

गुरुवार, 10 जून 2021

कोरोना के अनूपपुर में 4 संक्रमण की पुष्टि, 11 हुए स्वास्थ्य

कोरोना के अनूपपुर में 4 संक्रमण की पुष्टि, 11 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे घट रहा वहीं गुरूवार को 11 स्वास्थ्य हुए 4 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमे कोतमा में 2, पुष्पराजगढ़,जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि विभाग ने की है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को प्राप्त 759 की रिपोर्ट में से 4 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9212 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 है। 11 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9024 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

बुधवार, 9 जून 2021

कोरोना से अनूपपुर में एक मृत्यु, 4 में संक्रमण की पुष्टि, 14 हुए स्वास्थ्य

 


कोरोना से अनूपपुर में एक मृत्यु, 4 में संक्रमण की पुष्टि, 14 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे -धीरे घट रहा वहीं बुधवार को 1 की मृत्यु हो गई। 29 स्वास्थ्य हुए 4 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं कोतमा में 2, अनूपपुर, जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि विभाग ने की है।


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त 559 की रिपोर्ट में से 4 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9208 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 82 है। 14 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 9013 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 113 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...