https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

कलयुगी मॉ ने झाडियों के बीच फेंका नवजात को, चिटिंयों ने काट किया जख्मी


आसपास के लोगो ने झाडियों से नवजात को निकाल उपचार के लिए कराया भर्ती
अनूपपुर। मामता को शर्मसार करने वाली घटना, जिसमें कलयुगी मॉ ने अपने नवजात बच्चे को जन्म के तत्काल बाद झाडियों में फेंक दिया, जहां झाडियों में नवजात को चिंटियो ने खाना प्रारंभ दिया, वहीं चिटिंयों के काटने से नवजात के रोने की आवाज सुन आसपास के लोगो ने खून से लथपथ नवजात बच्चे को उठाकर तत्काल ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां नवजात की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे तत्काल एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 9 इंदिरा तिराहे के पास 20 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे झाडियो के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुन नीलेश कुशवाहा और उमाकांत जायसवाल ने झाडियों के बीच से नवजात को ढूंढ बाहर निकाला गया, जहां नवजात के नवजात के पूरे शरीर को चीटियां नोंच-नोंचकर खा रही थी, जहां नीलेश ने तत्काल नवजात को उठाकर ममता कहार को दिया और ममता कहार ने नवजात के शरीर से चिपकी चीटिंयों को हटाते हुए उसे बच्चे को पानी से साफ किया, जहां नवजात के पूरा शरीर जख्मी था और जगह-जगह से खून बह रहआ था। जिसके बाद नवजात की हालत देखते हुए उन्होने तत्काल नवजात को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल नवजात की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार एसएनसीयू वार्ड में किया जा रहा है। पुलिस भी मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

साले के साथ मिलकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या



मारकर शव को जंगल में किया था दफन
प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्या की गुत्थी से उठाया पर्दा
अनूपपुर/भालूमाड़ा। भालूमाड़ा थाना के लतार गांव में पिछले पांच सालों से गांव के ही एक 39 वर्षीय युवक के साथ चली आ रही प्रेम प्रसंग की कहानी में 3 जुलाई की रात युवती द्वारा
शादी के रखे प्रस्ताव पर प्रेमी युवक रामलाल कोल पिता मोहन लाल कोल ने 19 वर्षीय प्रमिका शांति यादव दोनों निवासी लतार की गला घोंट उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने बोरी में लाश डाल अपने साले के साथ सायकल पर लाद गांव से छह किलोमीटर दूर जंगल में बह रहे नाले के किनारे शव को दफन भी कर दिया। एक सप्ताह तक युवती के घर नहीं लौटने पर ममेरा भाई थानू यादव जपं सदस्य पति के सहयोग से बहन की लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराई। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया कि 3 जुलाई को युवती शासकीय राशन की दुकान से राशन लेकर रामलाल कोल के घर गई थी, जिसके बाद से वह लापता है। पूर्व के सम्बंधों को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की शंका रामलाल कोल पर बनी और पूरी रणनीति के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के अनबूझे पहलू से मौत का पर्दा हटाया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष युवती की हत्या करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामलाल कोल के साथ उसे साले कमलेश कोल को भी आरोपी बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज किया।। इस घटनाक्रम पर गुरूवार 19 जुलाई को पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर युवती की हत्या की गुत्थी से पर्दा हटाया। एसपी ने बताया कि युवती का सम्बंधित आरोपी रामलाल कोल के साथ पिछले पांच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घर में एक दिव्यांग भाई के अलावा माता पिता नहीं हैं। भाई भी मानसिक अस्वस्थ्य है जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी रामलाल कोल ने किशोरावास्था से ही शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। किशोरी का आरोपी रामालाल कोल के घर आना-जाना भी लगा रहता था। इस बात की जानकारी गांव में थी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। 3 जुलाई को युवती राशन दुकान से राशन खरीद रामलाल कोल के घर गई, जहां से वापसी नहीं की। घर वापसी नहीं होने पर एक सप्ताह बाद 10 जुलाई को युवती का ममेरा भाई थानू यादव व जपं सदस्य माया चौधरी के पति मोहन चौधरी ने युवती की गुमशुदगी की सूचना भालूमाड़ा थाना में दर्ज कराई। थाना प्रभारी आरके वैश्य के अनुसार हत्या के दिन पूर्ण रणनीतियों में आरोपी ने अपने साला कमलेश को खाद, बीज के बहाने गांव बुलाने के साथ साथ शांति यादव को भी घर बुलाया था, जहां रात के दौरान सो रही पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर अन्य कमरे में सो रही शांति यादव का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को बोरी में डाल साले के साथ सायकल पर डाल जंगल की ओर निकल पड़ा। ग्रामीणों को पूर्व से ही रामलाल कोल के उपर शंका बनी हुई थी। जहां पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में कुछ ग्रामीणों व जपं सदस्य के पति ने आरोपी पर निगरानी रखी। वहीं आरोपी के ससुराल में यह संवाद भेजवाया कि उसकी पत्नी को पुलिस पकड़ ले गई है।

समस्त ब्लॉक, मंडलम् एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक २० को

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नित्य निरंजन खम्परिया (पूर्व विधायक) को अनूपपुर जिले के नव नियुक्त सृजन मध्य प्रदेश के अं
तर्गत नव गठित ब्लॉक मंडलम् एवं सेक्टर कमेटियों के गठन के संबंध में बैठक हेतु प्रभारी नियुक्ति किया गया है, श्री खम्परिया २० जुलाई को अनूपपुर पहुंच कर ब्लॉक मंडलम् एवं सेक्टर कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उक्त बैठक में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिसाहूलाल ङ्क्षसह विशेष रूप उपस्थिति रहेगे। बैठक में समस्त ब्लॉक, मंडलम् एवं सेक्टर पदाधिकारी एवं सदस्य अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ ने आवास आवंटन पर विद्युत वितरण ने घटाया स्टॉम्प शुल्क

अनूपपुर। म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ सें संबद्ध भारतीय मजदूर संघ व म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रयास से अमरकंटक ताप विद्युत गृह में कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली अभूतपूर्व उपलब्ध वितरण कंपनी की
चचाई डीसी में वितरण कंपनी के सहायक अभियंता दिनेश कुमार तिवारी, कनिष्ठ अभियंता के साथ चर्चा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्पादन कंपनी में कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को आवास आवंटन के दौरान विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लिए जा रहे स्टाम्प शुल्क, टिकिट,जिसका खर्च लगभग1000 रूपए था को हटाकर 100 रूपए स्थानांतरण चार्ज बस लेने साथ ही बिजली ट्रिपिंग भी कम से कम हो के साथ जीरो पर भी लाने के प्रयास वितरण कंपनी द्वारा शीघ्र कर लाईन दुरूस्त करने की बात कही गई। बैठक में म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीनिवास मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष व म.प्र.बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामभद्र त्रिपाठी, उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव रमाकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी सतेन्द्र पाटकर, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य वीरेन्द्र हुमनेकर, पुष्पेन्द्र पाल, कलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

गुणवत्ता विहिन नाली निर्माण पर वार्डवासियों में आक्रोश



सड़क में फैली कीचड़ से लोगो का घर से निकलना हुआ मुश्किल
अनूपपुर। नगर के वार्ड क्रमांक १ में लगभग ९ लाख की लागत से ४०० मीटर लंबी नाली का निर्माण नपा प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है, जहां नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन का उपयोग कर नाली के लिए खुदाई करते हुए सड़क के किनारे ही मिट्टी डाल दी, जो की बारिश में मिट्टी सड़क में फैल गई और पूरी सड़क कीचडय़ुक्त हो गया, जिसके कारण वार्डवासियों को अपने घर से निकलन मुश्किल हो गया है। वहीं वार्डवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडो के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग किए बिना गुणवत्ता विहीन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

किया जा रहा गुणवत्ता विहीन कार्य
नगर के वार्ड क्रमांक १ में ४०० मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुसार निर्माण समाग्री का उपयोग न कर गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण नाली निर्माण में घटिया बेस डाला गया है, वहीं नगर पालिका सीएमओ आशीष शर्मा ने १८ जुलाई को कार्यो का निरीक्षण किया गया, जिस पर निर्माण कार्य में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को निर्देशित किया गया।
कीचड़ से भर गई रोड
ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कार्य में जहां जेसीबी मशीन से खोदाई की गई, वहीं मिट्टी को सड़क के किनारे रख दिया गया, जहां बारिश के कारण पूरी मिट्टी सड़क में में बह कर कीचड़ युक्त हो गया है, जिसके कारण वार्ड में निवास करने वाले लोग अपने घरो से बाहर नही निकल पा रहे है। वहीं इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को भी परेशान होना पड़ता है। वहीं ठेकेदार राकेश गुप्ता ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क में फैली मिट्टी को हटाया गया था, वहीं २० जुलाई को मजदूरो के माध्यम से प्रेशर मशीन से मिट्टी हटावाया जाएगा।
इनका कहना है
मेरे द्वारा नाली निर्माण का निरीक्षण किया गया, जहां पर निर्माण कार्यो में पाई गई कमी को तत्काल पूरा करने ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।
आशीष शर्मा, सीएमओ नपा अनूपपुर

विक्रेताओ एवं निर्माताओं को कराया गया जेम से अवगत



पूर्णतया सुरक्षित, पारदर्शी एवं सक्षम माध्यम है
अनूपपुर। उद्योग संघो, विक्रेताओं, निर्माताओं एवं सेवा प्रदाताओं को जेम (गवर्न्मेंट ई मार्केट प्लेस) से ई-दक्ष केंद्र में आयोजित कार्यशाला में अवगत कराया गया। कार्य शाला के प्रारम्भ में महाप्रबंधक उद्योग के आर उईके ने बताया कि सरकारी खरीददारी शासन की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। शासन द्वारा की जाने वाली खरीदी प्रक्रिया का सुधार एवं सहूलियत का प्रदाय सदैव शासन की प्राथमिकता रही है। जीईएम (जेम) पोर्टल शासन के विभागों, उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्था आदि के माध्यम से खरीददारी प्रक्रिया में किया गया साहसी सुधार है। कार्यशाला में भोपाल से आए जेम पोर्टल के प्रशिक्षक ने आए हुए उद्यमियों को जेम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन, निविदाओं को डालने के तरीकों के बारे में आगंतुक उद्यमियों निर्माताओं एवं विक्रेताओं को विस्तार से जानकारी दी। आपने बताया जेम पोर्टल पूर्णतया सुरक्षित, पारदर्शी एवं सक्षम माध्यम है। जिसके माध्यम से कम समय में पक्षपातरहित सेवाओं का प्रदाय होता है। कार्यशाला में जिले में कार्यरत उद्योग संघध विक्रेताध निर्माता इकाइयों के सदस्य उपस्थित थे।

व्यापारी के सम्मान के साथ अब कोई समझौता नहीं - मदन मोहन गुप्ता



कृषि के साथ व्यापार मे भी प्रथम स्थान पर लाना है प्रदेश को
अनूपपुर। मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) मदन मोहन गुप्ता ने कहा सुखी व्यापारी समृद्घ व्यापार की अवधारणा पर शासन कार्य कर रही है। आपने कहा मध्यप्रदेश को सम्पूर्ण देश मे कृषि के समान ही प्रथम स्थान पर लाना उद्देश्य है। इसी हेतु सभी जिलो मे व्यापारियों से बैठक कर सुझाव एकत्रित किए जा रहे हैं। इन सुझावों पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आगामी समय मे भोपाल मे कार्यक्रम कर व्यापारियों के हित मे कार्यवाही की जावेगी। श्री गुप्ता आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। आपने कहा शासन हर वर्ग, जाति, धर्म के लोगों से सुझाव एकत्रित कर रही है। व्यापारी छोटा हो या ब$डा सभी के हित को ध्यान मे रख कर नीतियों का निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाए की जाती रही हैं एवं की जाती रहेंगी।
श्री गुप्ता ने कहां कि हर जिले मे व्यापारी व्यापार समिति बनाई जाएगी। इस समिति मे हर वर्ग हाथ ठेले वाला, सब्जी वाला, ट्रांसपोर्ट, दवा व्यापारी, गल्ला व्यापारी आदि हर व्यवसाय हर स्तर के व्यापारी शामिल होंगे। इन समितियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनेगा। जिसमें व्यापारी अपनी समस्याएँ चाहे वह अधिकारियों से संबन्धित हो, प्रशासनिक व्यवस्था से संबन्धित हो अथवा किसी असामाजिक तत्व से संबन्धित हो अग्रेषित कर सकेंगे। हर जिले की अशासकीय व्यापारी व्यापार समिति से ११ सदस्यों को मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड पदाधिकारी नियुक्त करेगा। ये सदस्य व्यापारियों द्वारा भेजी गयी समस्याओ को प्रशासन के सामने रखेंगे। श्री गुप्ता को जिले की समस्याओं विशेषकर सब्जी मंडी की समस्या से अवगत कराया तो कहा कि सभी वर्गो के व्यापारियों के हित को ध्यान मे रखने की बात कही। श्री गुप्ता ने बताया शासन की योजनाएँ सभी वर्गो के हितो को ध्यान मे रखकर बनाई जाती हैं।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...