https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

व्यापारी के सम्मान के साथ अब कोई समझौता नहीं - मदन मोहन गुप्ता



कृषि के साथ व्यापार मे भी प्रथम स्थान पर लाना है प्रदेश को
अनूपपुर। मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) मदन मोहन गुप्ता ने कहा सुखी व्यापारी समृद्घ व्यापार की अवधारणा पर शासन कार्य कर रही है। आपने कहा मध्यप्रदेश को सम्पूर्ण देश मे कृषि के समान ही प्रथम स्थान पर लाना उद्देश्य है। इसी हेतु सभी जिलो मे व्यापारियों से बैठक कर सुझाव एकत्रित किए जा रहे हैं। इन सुझावों पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आगामी समय मे भोपाल मे कार्यक्रम कर व्यापारियों के हित मे कार्यवाही की जावेगी। श्री गुप्ता आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। आपने कहा शासन हर वर्ग, जाति, धर्म के लोगों से सुझाव एकत्रित कर रही है। व्यापारी छोटा हो या ब$डा सभी के हित को ध्यान मे रख कर नीतियों का निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाए की जाती रही हैं एवं की जाती रहेंगी।
श्री गुप्ता ने कहां कि हर जिले मे व्यापारी व्यापार समिति बनाई जाएगी। इस समिति मे हर वर्ग हाथ ठेले वाला, सब्जी वाला, ट्रांसपोर्ट, दवा व्यापारी, गल्ला व्यापारी आदि हर व्यवसाय हर स्तर के व्यापारी शामिल होंगे। इन समितियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनेगा। जिसमें व्यापारी अपनी समस्याएँ चाहे वह अधिकारियों से संबन्धित हो, प्रशासनिक व्यवस्था से संबन्धित हो अथवा किसी असामाजिक तत्व से संबन्धित हो अग्रेषित कर सकेंगे। हर जिले की अशासकीय व्यापारी व्यापार समिति से ११ सदस्यों को मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड पदाधिकारी नियुक्त करेगा। ये सदस्य व्यापारियों द्वारा भेजी गयी समस्याओ को प्रशासन के सामने रखेंगे। श्री गुप्ता को जिले की समस्याओं विशेषकर सब्जी मंडी की समस्या से अवगत कराया तो कहा कि सभी वर्गो के व्यापारियों के हित को ध्यान मे रखने की बात कही। श्री गुप्ता ने बताया शासन की योजनाएँ सभी वर्गो के हितो को ध्यान मे रखकर बनाई जाती हैं।

व्यापारियों के ऊपर नहीं रहेगा किसी भी प्रकार का दबाव - मदन मोहन गुप्ता



व्यापारी व्यापार कल्याण समिति रखेगी हर वर्ग हर स्तर के हितों का ध्यान
अनूपपुर। मध्यप्रदेश को व्यापार मे देश मे प्रथम स्थान पर ले जाने के लिए सभी वर्ग के व्यापारियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। शासन द्वारा सदैव जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है। व्यापारी व्यापार संवर्धन हेतु जिला स्तर आयोजित बैठकों के द्वारा व्यापारियों के द्वारा ही उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास शासन द्वारा किया जा रहा है। व्यापारी व्यापार संवर्धन हेतु आयोजित जिला स्तरीय बैठक मे मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा)मदन मोहन गुप्ता उपस्थित व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आपने कहा सभी वर्गो का विकास शासन का उद्देश्य है। प्रदेश को उत्तरोत्तर प्रगति की राह मे ले जाने के लिए विकास की धारा का संतुलित प्रवाह आवश्यक है। आपने कहा हर क्षेत्र मे व्यापार की संभावनाए है इन संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए सही योग्यता एवं जानकारी का होना आवश्यक है। शासन द्वारा मध्यप्रदेश के उद्यमियों को व्यापारियों को प्रशिक्षित कर समूचे विश्व मे उपलब्ध संभावनाओं से लाभ लेने हेतु प्रयास किया जा रहा है। हर जिले मे व्यापारी व्यापार विकास हेतु अशासकीय समिति बनाई जाएगी। इस समिति मे ५०० सदस्य होंगे। इन समितियों मे से ११ सदस्यों को मध्य प्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड मे पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये सदस्य समिति के माध्यम से प्राप्त समस्याओं को प्रशासन के सामने रखेंगे। ये सदस्य हर ३ महीने मे एक बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ वित्त, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार, वाणिज्य कर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नापतौल, एमपी ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फसिलिटेशन, ट्राइफेक के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह बैठक समस्त प्रदेश मे एक साथ निर्धारित तिथि मे होगी। व्यापारी व्यापार समिति द्वारा अग्रेषित की गयी समस्याओ के ४५ दिनो के भीतर समस्या का निदान अथवा की गयी कार्यवाही से समिति को अवगत कराया जाएगा। आपने कहा शासन भ्रष्टाचार के विरुद्घ जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य करती रही है। ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वो को भी व्यापारिक गतिविधियों मे हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। आपने कहा व्यापारियों को वैश्विक स्तर मे चल रही व्यापारिक गतिविधियों से अवगत कराकर मध्यप्रदेश को ग्लोबल उपस्थिति दिलाई जाएगी। ३० साल के आगे समय के लिए अभी से तैयारी करनी प$डेगी तभी हम लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपने कहा अब व्यापारी बाजार तक नहीं बल्कि बाजार को व्यापारियों तक लाने हेतु शासन प्रयासरत है। विकास की धारा से मध्यप्रदेश का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा। बैठक मे विधायक रामलाल रौतेल,संवर्धन बोर्ड के सदस्य हरीनारायण केडिया, कलेक्टर अनुग्रह पी, जीएम डीआईसी के आर ऊईके, बिक्री कर अधिकारी देवेन्द्र टेकाम, जिला अग्रणी प्रबन्धक पीसी पांडे, जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल, श्रम अधिकारी मोहन दुबे समेत संबन्धित विभागीय अधिकारी एवं किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, कपड़ा व्यापारी संघ के राकेश अग्रवाल,बर्तन व्यापारी संघ के सुखलाल ताम्रकार, होटल संघ के संतोष अग्रवाल समेत जिले के विभिन्न वर्गों के व्यापारी एवं विक्रेता उपस्थित थे।

वाहन चेकिंग में अधिवक्ता से पुलिस ने की अभद्रता, अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन



कोतमा। पुलिस द्वारा अधिवक्ता भईया राम तिवारी के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा मोटर साईकिल की चॉबी निकाल लेने तथा अभद्रता किए जाने के विरोध मे अभिभाषक संघ कोतमा द्वारा 19 जुलाई को ज्ञापन सौपा गया, जिसमे 18 जुलाई की रात्रि लगभग ८.३० बजे कोतमा न्यायालय मे व्यस्तता के कारण अधिवक्ता भईयाराम तिवारी के घर की लाईट बिगड जाने से बिजली ऑफिस मे शिकायत करने तथा बाजार से खरीददारी करके गृह निवासी विकास नगर कोतमा अपनी मोटर साईकल बजाज सिटी 100 एमपी 65 एमपी 5570  वापस आ रहे थे, रास्ते मे कोतमा थाने के सामने पुलिस उपनिरीक्षक सुनीता गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी प्रार्थी को रास्ते मे रोककर गाडी की चाभी निकाल लिए तथा प्रार्थी के साथ अभद्रता पूर्वक बरताव किए तथा विधि विरूद्ध तरीके से प्रार्थी की गाडी को जप्त कर मोटर साईकिल मे लगे डिक्की मे न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिसे वाहन से निकालने नही दिया तथा निवेदन के आधे घंटे पश्चात दस्तावेज व अन्य समान निकाल कर दिए प्रार्थी थाने से अपने घर तक बरसते पानी रात मे अकेले पहुंचे जिससे प्रार्थी के न्यायालयीन दस्तावेज भीग कर खराब हो गए। कोतमा पुलिस द्वारा वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता के साथ अभद्रता विधि विरूद्ध तरीके अपराध पंजीबद्ध वाहन जप्त कर किया। जबकि अधिवक्ता वाहन संबंधित संपूर्ण दस्तावेज मौजूद रहे। ऐसे पुलिस के उक्त कृत्य से पूरे अधिवक्ता समुदाय का अपमान हुआ है, जिससे पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जनाक्रोश है तथा उक्त कृत्य की अधिवक्ता संघ कोतमा घोर निंदा करती है और ऐसे पुलिसकर्मियो के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालो मे राजेश सोनी (एडवोकेट) अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मो.इस्तियाक, सचिव जसवीर सिंह, सहसचिव शिवकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण पांडेय, रमेश गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, त्रिवेणी शंकर तिवारी, प्रदीप सोनी, अब्दुल रसीद, कमलेश यादव, भानू पांडेय, दीपचंद अग्रवाल, अशोक चन्द्रवंशी, चंदन पांडेय, महेश जैन, अनिल शर्मा, वंदना शर्मा, अमित तिवारी, मो. मजनू एवं सहित अन्य अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपे।

सप्ताह का श्रेष्ठ पुलिस कर्मी के रूप में प्रधान आरक्षक कोमल अरजरिया हुए सम्मानित

अनूपपुर। जिले के प्रत्येक थानो में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके किए गए कार्यो के लिए पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने ८ जुलाई से १४ जुलाई तक किए गए सप्ताह का श्रेष्ठ कर्मी के रूप में थाना जैतहरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोमल अरजरिया को चयनित करते हुए ५०० रूपए नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। जिसमें प्रधान आरक्षक (लेखक) के रूप में थाना जैतहरी के मालखाना को व्यवस्थित रखने, वर्ष २०१५ से २०१८ तक एफआईआर की सीरियलवार जिल्द एवं रोजनामचा की माहवार व सीरियलवार जिल्द तैयार कराने का कार्य, निगरानी तख्तियां एवं १२ तख्तियां नियमानुसार तैयार करना, ग्राम अपराध पुस्तिका को साफ-स्वच्छ जिल्द तैयार कर नए पृष्ठों को संलग्र कर दुरूस्त करने का कार्य, रेलवे वारंट, मोटर वारंट जिल्दों को वार्निग कराकर साफ-स्वच्छ रखना, थाने के समस्त रजिस्टरों को साफ-स्वच्छ तरीके से संधारण करने, ८ वर्ष से फरार स्थाई वारंटी क्रमश: गंगा बैगा पिता मतउआ बैगा निवासी कटैहरी, जिला शहडोल एवं बब्लू उर्फ बब्लू नायक पिता मोती नायक निवासी कटैहरी जिला शहडोल को एवं स्थाई वारंटी प्रदीप बैगा पिता खज्जू बैगा उम्र २५ वर्ष निवासी कटैहरी जिला शहडोल के स्थाई वारंट तामील कराने में सराहनीय सहयोग करने हेतु पुरूस्कृत किया गया।



बुधवार, 18 जुलाई 2018

बिलासपुर जोन के कर्मचारियों के हित में रेलवे मजदूर कांग्रेस की बैठक संपन्न

अनूपपुर। बिलासपुर जोन के समस्त विभाग के रेल कर्मचारियों के हित में प्रधान मुख्य कर्मिक अधिकारी पीसी नायक से प्रतिनिधि मंडल महामंत्री के. एस. मूर्ति के नेतृत्व मे केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डी.के. स्वाईन, मंडल समन्वयक बिलासपुर बी. कृष्ण कुमार ने मुलाकात चर्चा की। संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने प्रेस विज्ञाप्त जारी कर बताया कि बैठक में नाग
पुर मंडल के इंजीनियरिंग   विभाग के गेटकीपर व ट्रैकमेन को रिस्क एलांउस व स्पेशल गेट एलांउस नही दिया जा रहा है, जबकि रायपुर एवं बिलासपुर में दोनो एलांउस दिया जा रहा है, मजदूर कांग्रेस ने मांग की है तत्काल इसे नागपुर मे भी दिया जाए इस चर्चा के दौरान सीपीओ श्री नायक द्वारा सीनियर डीपीओ नागपुर को तत्काल दोनों एलांउस नागपुर इंजीनियरिंग विभाग को देने का आदेश दिया गया। इस संबंध में महामंत्री के.एस. मूर्ति से फोन पर चर्चा कर मजदूर कांग्रेस नागपुर मंडल के समन्वयक पिताबंर लक्ष्मी नारायण ने समस्या से अवगत कराया था जिस महामंत्री ने निर्णायक पहल की सफाई रेल कर्मचारियों के प्रमोशन व विभाग परिवर्तन टीसी व टेक्नेसियन बनने के नए आदेश जारी करने के बिलासपुर मंडल के प्रस्ताव पर मजदूर कांग्रेस के महामंत्री ने भी सहमति दे दी। सीपीओ बिलासपुर ने कहा है जल्द ही यह आदेश नागपुर, रायपुर, बिलासपुर के सफाई कर्मचारियों के लिए जारी किया जाएगा। महामंत्री के.एस. मूर्ति ने मांग की सभी विभाग के रूप में डी रेल कर्मचारियों को जीडीसी एवं एलडीसी परिक्षाओं मे शामिल किया जाए, खासकर ट्रैकमेन को एलडीसी मे भी ओपन टू आल करते हुए परीक्षा मे शामिल किया जाए, सीपीओ बिलासपुर ने सहमति व्यक्त करते हुए आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। 13 व 14 जून जोनल पीएनएम बैठक  मे मजदूर कांग्रेस की जीडीसी आदेश जारी करने की मांग को जीएम बिलासपुर ने स्वीकार कर लिया था पर अब तक अधिसूचना जारी ना होने पर महामंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द जीडीसी अधिसूचना जारी करने कहा, सीपीओ बिलासपुर ने जानकारी दी अधिसूचना की कार्यवाही पूर्ण कर जीएम अनुमोदन हेतु प्रस्तुत है जल्द अधिसूचना जारी होगा। एलपीटू लोकोपयलट, गुड्स के प्रमोशन का मामला जब तक विचाराधीन है। मजदूर कांग्रेस ने मांग की है कि एडहॉक प्रमोशन दिया जिसके प्रमोशन लंबित ना रहे। रेल कर्मचारियों एवं उनके को उच्च पदों के परीक्षा मे सफलता हेतु निशुल्क कोचिंग के सुविधा दी जाए। एससीआरएम सी ट्रेड यूनियन ट्रेनिंग एवं रेल कर्मचारी दक्षता ट्रेनिंग हेतु सभी सुविधाएं की आवश्यकता पूर्ण किया जाए। डब्लू आर एस रायपुर मे सीनियर डीएमई द्वारा कार्मिक विभाग को हटाने का मजदूर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर मंडल रेलवे केन्टीन मे महिला रेलवे कर्मचारियों के केन्टीन मे भी एसी लगाया जाए, पूर्व मे केन्टीन निरिक्षण के दौरान सीपीओ बिलासपुर ने मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार की मांग पर एसी लगाने की सहमति दी थी साथ ही रेलवे स्कूलों के स्टाफ रूम भी एसी लगाने की मांग रेलवे मजदूर कांग्रेस ने की।

खुलें में शौच से मुक्क्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राऐं



अनूपपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में खुलें में शौच से मुक्त गांव के अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन जिला, ब्लाक तथा ग्राम स्तरीय शासकीय सेवकों तथा स्वयं सेवी समाजिक कार्यकर्ताओं स्कूली छात्र-छात्राओं  द्वारा गांव-गांव मॉर्निग फॉलोअप कर खुलें में शौच जाने वाले लोगों को जागरूक करने निरंतर भ्रमण कर समझाईश दी जा रही है।  प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में मॉर्निग फॉलोअप टीम गांव के मजरे टोले के शौच वाले स्थानों को चिन्हित कर दस्तक देने से धीरे-धीरे ग्रामीणों में बदलाव के संकेत मिलने लगे है। कलेक्टर अनुग्रह पी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में सतत् रूप से चलाये जा रहे अभियान के तहत जन अभियान परिषद के बी.एस.डब्लू के छात्र-छात्राऐं मेंन्टर्स के साथ ही ग्राम स्तरीय मैदानी अमले व स्कूली छात्र छात्राऐं इस कार्य में उत्साह पूर्वक सहभागी बन स्वच्छता की अलख जागाने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। जिला स्तरीय अधिकारी भी कदम से कदम मिलाकर स्वच्छता अभियान को गति देने गांव-गांव जा कर मॉर्निग फॉलोअप व रात्रि चौपाल तथा ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर स्वच्छता के संबंध में चर्चा कर रहे है। कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजग$ढ की छात्राओं ने किरगी ग्राम पंचायत को खुलें में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर दल बल किरगी गांव में सुबह-सुबह निकल पड खुलें में शौच जाने वाले लोगों को रोककर समझाईश दी तथा शौचालय का उपयोग सुनिश्ििचत करने की शपथ् दिलाई।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...