https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 18 जुलाई 2018

बुलेरो ने टक्कर से राहगीर गंभीर घायल



अनूपपुर थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम भेजरी में सड़क पार कर रहे राहगीर को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भेजरी तिराहे के पास सड़क पार कर रहे प्रभुदास पनिका पिता गोविंद पनिका उम्र 46 वर्ष निवासी लालपुर को भेजरी तिराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50 टी 0607 ने जोरदार टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगो सहित राहगीरो की मदद से घायल को 108 वाहन के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

अपर कलेक्टर ने सुनी जन की समस्या किया त्वरित निदान



अनूपपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार को जनसुनवाई मेें आम नागरिको की समस्याओ को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया। अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी ने जिले भर से आये आवेदकों की समस्याओं का निदान किया। जन सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम कोदैली, पूरब प्रसाद यादव ने जोहन यादव द्वारा पाइप का पानी रोक देने से हुये भराव पानी निकासी खोलवाये जाने के संबंध में, ग्राम पंचायत बरबसपुर के केदारनाथ गुप्ता ने जिला सहकारी समिति मर्यादित सोसायटी विभाग द्वारा खाद्् एवं बीज की राशि नही दिये जाने के संबंध में, ग्राम खोली प.ह.देवरी पंचू बैगा ने भूमि को जबरन कब्जा करने एवं मना करने पर गाली गलौज, लड़ाई झगड़ा करने के संबंध में, ग्राम गोहण्ड्रा तहसील कोतमा ददनीराम चौधरी ने पुस्तैनी भूमियां ग्राम गोहण्ड्रा तहसील कोतमा स्थित को प्रार्थी के नाम राजस्व अभिलेखों में रिकार्ड सुधार के संबंध में, ग्राम बकही तह०  भीखम महरा ने महुआ, बोरवेल, कुंआ, एवं पम्प हाउस का मुआवजा भुगतान कराने जाने के संबंध में। अपर कलेक्टर  ने जनसुनवाई में उपस्थित संबधित अधिकारियों को आवश्यक निदान करने के निर्देश दियें साथ ही दूरभाष  के माध्यम से भी मैदानी अमलों को निर्देशित किया।

चचाई डेम के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध पकडऩे वालो से ५० किलो मछली जप्त



अनूपपुर। १६ जून से १५ अगस्त तक मत्स्य प्रजनन काल होने के कारण मछली पक$डना प्रतिबंधित होने के कारण मत्स्य पालन विभाग द्वारा चचाई डैम के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध मछली पक$डने वालों पर कार्यवाही पर पाचस किलो मछली जप्ती की कार्यवाही की गई है। उक्तराशय की जानकारी देते हुये सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार ने  बताया है कि जब्त मछली की नीलामी से पैतीस सौ रूपये की राशि प्राप्त की गई है जिसे सरकारी कोष में जमा  किया गया है।

विधायक सहित नाराज जनप्रतिनिधियो ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन



लोकार्पण कार्यक्रमो में आमांत्रित नही करने पर हुए अपमानित
अनूपपुर जनपद पंचायत पुष्पराजढ़ में विधानसभा चुनावी वर्ष होने से जहां गहमा-गहमी का महौल बना हुआ है, वही जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में लोकाार्पण को लेकर होड मची हुई है। केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार होने तथा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को कांग्रेस पार्टी से है जहां शासकीय कार्यक्रमो में कांग्रेस विधायक को नहीं बुलाया जाता जो प्रोटोकॉल का उलंघन है, इससे नाराज विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो, ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने 17 जुलाई को एसडीएम कार्यालय पहुंच बालागुरू को ज्ञापन सौंपा आरोप लगाते हुए बताया कि शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह से शासकीय हाई स्कूल देवरी एवं हॉयर सेकेण्ड्री विद्यालय भवन लेंढरा के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियेां को नही बुलाना प्रोटोकॉल का उलंघन है। वहीं सांसद द्वारा निर्माण एजेंसी द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य कर बिना स्थानीय जनप्रतिनिधि को कार्यक्रमो मे आमंत्रित किए चुपचाप लोकार्पण कर दिया गया, जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधी अपने को उपेक्षित महसूस कर अपमानित हो रहे है। वहीं ज्ञापन में एसडीएम पुष्पराजगढ़ से मांग की गई है कि जिन्होने स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की है वे सर्वजनिक रूप से माफी मांगे यदि पांच दिवस के अंदर ऐसा नही किया गया तो जन प्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन को मजबूर होगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विशिष्ठ शैक्षिक संस्था में नियम विरूद्ध शिक्षको का संलग्रिकरण



बेलडोंगरी के सहा.अध्यापक को कम्प्यूटर कोर्स के नाम पर संलग्र
अनूपपुर प्रदेश शासन द्वारा कई योजनाओं का संचालन कर छात्र-छात्राओं के शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि को लगातार प्रयास है, इसके साथ ही लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.द्वारा शिक्षको की ड्यिूटी गैर शिक्षकीय कार्य में न लगाए जाने हेतु निर्देशित करते हुए जिला पंचायत को भी अवगत कराया गया, लेकिन जिले में विशिष्ठ संस्थाओं मे अध्ययनरत विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभागीय परीक्षा लेकर उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर इन विद्यालयो मे पदस्थ किया गया है। जिसमें कार्यालय संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनु. जाति विकास शहडोल द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ प्राचार्य के पत्र क्रमांक/2017/209 दिनांक 2 नवम्बर 17 में माध्यमिक शिक्षा बेलडोगरी के सहायक शिक्षक सुनील कुमार परस्ते को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ में कम्पयूटर कोर्स के अध्यापन के नाम पर संलग्र किया गया है।जिसके कारण नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार नियम 2009 के तहत शा प्राथमिक विद्यालय बेलडोंगरी के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...