अनूपपुर। तहसील जैतहरी में
पदस्थ तहसीलदार का स्थानांतरण तहसील जैतहरी से अन्यत्र किए जाने एवं अनुविभागीय कार्यालय
तहसील जैतहरी को स्थायी दर्जा प्रदान किए जाने की मांग लेकर अधिवक्ता संघ जैतहरी ने
बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें तहसीलदार द्वारा न्यायालयीन कार्यो का निर्वहन
निष्ठापूर्वक नहीं करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं से द्वेष पूर्वक व्यवहार किया
जाता है। और तहसील जैतहरी में संचालित तहसील जैतहरी अनुविभागीय न्यायालय को स्थायी
दर्जा प्रदान कर स्थायी अनुविभागीय अधिकारी नियुक्त किए जाने की अपील की। जिससे जनहित
एवं अधिवक्तागणों का कार्य संचालन सुचारू से संचालित हो सके। जबकि तहसीलदार के क्रियाकलाप
व कार्य व्यवहार से आमजनता एवं अधिवक्तागण दुखी है। पूर्व में भी जिला प्रशासन को इस
सम्बंध में जानकारी देकर मामले को संज्ञान में लाया गया था। लेकिन आजतक कोई परिवर्तन
नही होने पर पुन:उक्त मांगों को लेकर त्वरित निराकरण किए जाने आपका ध्यान आकृष्ट किया
गया है। वहीं अधिवक्ता संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मांगों पर तत्काल कार्रवाई
नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ विवश होकर 20 दिसम्बर से न्यायालयीन कार्य से विरत रह कलमबंद हड़ताल के लिए
बाध्य होगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें