https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 31 दिसंबर 2025

दो दिनों से तालाब में घुसी महिला पुलिस को कर रही 'राम-राम', बचाव दल की टीमें जुटीं

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद पड़ी खुली खदान परियोजना 'हरद' के जलभराव क्षेत्र में पिछले दो दिनों से एक अज्ञात महिला रहस्यमयी ढंग से पानी में तैरती नजर आ रही है। बुधवार को भालूमाड़ा थाना प्रभारी निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकें।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिला भगवान का स्मरण करते हुए अचानक पानी के अंदर गायब हो जाती है और कई घंटों तक नजर नहीं आती। भीषण ठंड के बीच यह अनोखा दृश्य ग्रामीणों को हैरत में डाल रहा है।महिला को पानी के अंदर देखकर ग्रामीण परेशान हो गए। इसकी सूचना मिलते ही थाना भालूमाड़ा प्रभारी विपुल शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस को देखते ही 'राम-राम' करते हुए फिर पानी के अंदर चली गई। यह सिलसिला बार-बार दोहराया जा रहा है।

प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया  पिछले दो दिनों से यह महिला जलभराव क्षेत्र में तैर रही है। हमने जिले से बचाव दल को बुलाया है और निरंतर प्रयास जारी हैं। महिला की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं स्थानीय लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं, लेकिन प्रशासन सतर्कता बरतते हुए बचाव कार्य में जुटा है। आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।


मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष के अंतिम दिवस अमरकंटक में मां नर्मदा का किया पूजन

नर्मदा के पावन जल का प्राप्त किया आशीर्वाद

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक नगरी अमरकंटक में बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मॉ नर्मदा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-आरती में भाग लिया और माता नर्मदा के पावन जल का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्होंने नर्मदा माता के सामने शीश नवाया और अपनी मंगलकामनाएँ अर्पित की।

भूपेश बघेल का आध्यात्मिक संदेश

भूपेश बघेल ने दर्शन के उपरांत कहा कि माँ नर्मदा की कृपा से सभी को सुख-समृद्धि तथा मानसिक शांति मिले। इस पावन स्थल पर आकर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन के कठिन समय में यह आस्था के साथ मार्गदर्शन भी देती है। यह धार्मिक यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिक अनुभव से भरी थी, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी गई, क्योंकि अमरकंटक भूमि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का एक प्रमुख केंद्र है।

51 शक्तिपीठ में से एक 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित में भगवान शिव की तपोस्थली अमरकंटक में पवित्र नर्मदा देवी के शक्तिपीठ का छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2025 के आखरी दिन अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान मॉ नर्मदा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना संपन्न किया। अमरकंटक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है और यह हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जहां नर्मदा माता का दर्शन श्रद्धालुओं को जीवन में शांति और समृद्धि की अनुभूति देता है। 51 शक्तिपीठ में से एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है और रामायण व पुराणों में नर्मदा माता की पूजा का विशेष उल्लेख मिलता है।

अमरकंटक का धार्मिक महत्व

अमरकंटक को भगवान शिव की तपोस्थली कहा जाता है तथा नर्मदा देवी की उत्पत्ति इसी स्थल से होती है। यहाँ पर नर्मदा नदी की उद्गम गुफा एवं मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन होता है और अनेक श्रद्धालु यहां आकर आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं।

संजय श्रीवास अमरकंटक


नए वर्ष को शांति व उल्लास से मनाएं, हुड़दंग मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है, वहीं शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायब रेली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी तक जिले के पिकनिक स्पॉट, पार्क, होटल, पर्यटन स्थलों, नदी-तालाबों के किनारे, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हुड़दंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने साफ शब्दों में कहा है कि नववर्ष का जश्न मनाने की पूरी छूट है, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना इस बार पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है।

पिकनिक स्थलों पर विशेष तैनाती

नववर्ष के अवसर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक नगरी अमरकंटक सहित जिले भर के पिकनिक स्पॉट, पार्क और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है,इन स्थानों पर विवाद, मारपीट और महिला साथ दुर्व्यवहार की आशंका को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को इन स्थानों पर विवाद, मारपीट की आशंका को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी र खने के निर्देश दिए गए है।

तेज रफ्तार, स्टंट और शराब पर कार्रवाई

नए साल के जोश में सड़क पर तेज रफ्तार बाइकिंग, स्टंटबाजी और ट्रिपल लोडिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी,साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए प्रमुख सड़कों और पिकनिक स्थलों के आस पास ब्रेथ एनालाइजर से जांच अभियान चलाया जाएगा।

रातभर गश्ती और सोशल मीडिया पर निगरानी

नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर पहली जनवरी तक जिले में रातभर गश्ती की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में डायल 112 सेवा को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है, वहीं अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने नववर्ष 2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। संदेश स्पष्ट है, जश्न जरूर मन लेकिन कानून की हद में रहकर, वरना कार्यवाही सख्त होगी।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

तेज रफ्तार बनी काल: अमरकंटक में संतुलन बिगड़ने से दो पहिया वाहन टकराया डिवाइडर से, एक की मौत


चिकित्सा व्यवस्थाक की खुली पोल, घायल को ले जाने नहीं मिला चिकित्सा वाहन

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रविवार-सोमवार की रात तेज रफ्तार दो पहिया वाहन का संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकराई जिसमें सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की  सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 सेवा ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक को बिलासपुर उपचार के लिए ले जाया जा रहा था रास्ते में ही मृत्यु होने गई हैं। वहीं दूसरा घायल युवक को उपचार के लिए शहडोल ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार अमरकंटक में रात में तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकराई जिसमें सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की  सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 सेवा ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को बेहद गंभीर बताया। गंभीर रूप से घायल युवक 18 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार धार्वे निवासी बाराती अमरकंटक को बेहतर इलाज के लिए परिजन छग के गौरेला ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे युवक दीपू टंडिया, निवासी बाराती अमरकंटक की हालत भी चिंताजनक बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहडोल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डॉक्टर ने बताई घायलों की स्थिति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के डॉक्टर आर.पी. सारिवान ने बताया कि दोनों युवक बेहद गंभीर अवस्था में लाए गए थे। तुरंत प्राथमिक इलाज किया गया और स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर करना पड़ा। 

एंबुलेंस व्यवस्था बनी बाधा

घटना के बाद अमरकंटक में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आई जहां घायलों को रेफर किया गया तो ज्ञात हुआ कि एक घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल अनूपपुर भेज दिया गया, लेकिन दूसरे घायल को रेफर करने में अस्पताल प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया। अस्पताल की नियमित एंबुलेंस क्रमांक एमपी 02 एवी 5073 लंबे समय से खराब पड़ी है। चिकित्सक ने बताया कि वाहन का पंजीयन भी समाप्त हो चुका है और इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब मध्य प्रदेश सरकार की 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा भी अमरकंटक क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बंद पड़ी मिली। 108 नंबर पर संपर्क करने पर यह जवाब मिला कि आसपास की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं। ऐसे हालात में गंभीर रूप से घायल युवक को ढाई घंटे से अधिक समय तक जिला अस्पताल रेफर नहीं किया जा सका, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गंभीर घायल युवक इलाज के अभाव में अस्पताल में तड़पता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई त्वरित और ठोस नहीं की गई। इस संबंध में जब बीएमओ पुष्पराजगढ़ आर. वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन उठाना भी आवश्यक नहीं समझा।

सुविधाविहीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

अमरकंटक जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल पर करोड़ों रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अमरकंटक में जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, वहीं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग भी अमरकंटक में इलाज के लिए आते हैं। इसके बावजूद यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

प्रसूति सेवाएं भी प्रभावित

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। प्रसूति महिलाओं को समय पर सुविधा तक नहीं मिल पाती, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर अमरकंटक की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि एंबुलेंस सेवा को शीघ्र शुरू किया जाए, अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाए तथा बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान व्यवस्था की कमी के कारण संकट में न पड़े।

अमरकंटक थाना प्रभारी एल.बी. तिवारी ने बताया कि रात में दुर्घटना की जानकारी हैं किन्तुध सोमवार की शाम तक कोई सूचना नहीं मिली हैं। सूचना मिलने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जायेंगी।


रविवार, 28 दिसंबर 2025

मिनी ट्रक और दो पहिया वाहन की आमने-सामने की सीधी से टक्कर, एक की मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार की रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा रोड ग्राम पसला में सड़क दुघर्टना में मिनी ट्रक में सामने से आ रहे दो पहिया वाहन चालक 18 वर्षीय युवा की सीधी टक्कर से युवा मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मौके में पहुंचकर शव को जिला चिकित्सालय में भेजा जहां सोमवार की सुबह पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंप कर जांचमें जुट गई हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी अविंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कोतमा रोड ग्राम पंचायत पसला ननका ढाबा के सामने रविवार की रात मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 1345 और दो पहिया वाहन की आमने-सामने की सीधी से टक्कर हो गई, दुघर्टना इतनी जबरजस्त थी कि दो पहिया वाहन चालक राज पटेल पुत्र अरविंद पटेल निवासी ग्राम पसला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक टीम के साथ पहुंच कर घटना का निरीक्षण कर शव को जिला चिकित्सालय में भेजा जहां सोमवार की सुबह पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि कोतमा की तरफ से बारूद वाहन (मिनी ट्रक) आ रहा था सामने से राज पटेल दो पहिया वाहन चालाते हुए अचानक सीधे मिनी ट्रक के नीचे आ गया। 


हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, कोल प्रबंधन ने दी आर्थिक मदद

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत रविवार की दोपहर कोयला चोरी कर रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पीएचसी बिजुरी भेजा दिया।  

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि दोपहर 3 बजे जानकारी मिली कि कोयला कालरी मालगाड़ी कोयले से भरी खड़ी थी इस दौरान 30 वर्षीय सूरज खैरवार पुत्र राजकुमार खैरवार निवासी बनगांव रेलवे वैगन के ऊपर कोयला उतारने के लिए चढ़ा था। तभी हाईटेंशन वायर के सम्पर्क में आने से करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया जाता हैं कि मृतक 12 बजे अपने घर से साइकिल लेकर कोयला लेने गया था। दोपहर 3 बजे के लगभग मालगाड़ी में शव देखा गया। 

घटना की खबर मिलते ही महाप्रबंधक हसदेव मनोज विश्वनोई मौके में पहुंचे और मृतक निर्धन परिवार का था जिस पर मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपयें की आर्थिक मदद के साथ भाई को निजी ठेकेदार के पास काम दिलाये जाने की बात कहीं। 


गांजे के अवैध परिवहन पर दो आरोपियो को 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1.20 लाख का जुर्माना

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के प्रथम सत्र न्यायाधीश अनूपपुर नरेन्द्र पटेल की न्यायालय ने थाना भालूमाडा में पंजीबद्ध अपराध में गांजे के अवैध करोबार के 2 आरोपियो को गांजे के अवैध करोबार का दोषी पाये जाने पर 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,20,000/-रू0 जुर्माने की सजा सुनाई हैं। 

लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने रविवार को बताया गया कि 09 जुलाई 2021 को भालूमाडा पुलिस द्वारा वाहनों की चैंकिग के दौरान के चमन चौक के पास हाईवे में पिकअप चालक पुलिस को देखकर कोतमा तरफ भागने लगे जिनका पीछा करने पर मेन रोड पर वाहन की घेरा बंदी कर रोका जिसका वाहन चालक और एक व्यक्ति देखकर भागने लगे जिन्हे पकड़कर पूछतांछ की 49 वर्षीय राजेश सिहं एंव 35 वर्षीय रघुनाथ साहू दोनो निवासी डेली मार्केट जनता निवास गली, थाना प्लान्ट साईड जिला सुन्दरगढ उडीसा ने वाहन में सब्जी रखी बताया, वाहन की तलासी में सब्जी के नीचे बोरियों में गांजा मिलने पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर तौला गया जिसमें 4 क्विटंल 71 किलोग्राम 94 ग्राम पाया गया। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कोई गांजा के सबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही गया। इस पर थाना भालूमाडा में प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध की धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की ओर से न्यायालय में संपूर्ण विवेचना के उपरांत अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल की न्यायालय में सुनवाई में लोक अभियोजक ने 14 साक्षियों के साक्ष्य और 67 दस्तावेजों को प्रस्तुत किया। वही पर आरेापी के अधिवक्ता ने 1 दस्तावेज प्रस्तुत किये। साक्ष्य एंव विचारण उपरांत लोक अभियोजक द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए में गांजे के अवैध करोबार का दोषी पाये जाने पर प्रथम सत्र न्यायाधीश की न्यायालय ने दोनो सजा सुनाई।  


गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

रेलवे ट्रैक पर मिला तेंदुए का शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत

बांधवगढ़ से आई फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की सुबह अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग पर बेलिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर तेंदुए का शव देख तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा किया। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अनूपपुर डीएफओ विपिन पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की रात अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग पर बेलिया फाटक के आगे स्थित रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुए की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। सुबह असापास के लोगो ने इसकी जानकारी दी जिसके बाद वन विभाग की टीम माके पर पहुंच शव का पंचनामा किया। डीएफओ ने बताया कि बांधवगढ़ से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। टीम शव को आगे की जांच के लिए बांधवगढ़ ले जा रही है। तेंदुए का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार बांधवगढ़ में ही किया जाएगा। बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि तेंदुआ बुरी तरह से कट गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।


मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

लापता युवक का शव रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर लटकता मिला

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत मंगलवार की रेलवे लाइन किनारे कलमुडी के पास 6 दिनों से लपाता 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ में लटका पाया जाने की सूचना चरवाहे ने पुलिस को दी। शव परीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार रेलवे लाइन किनारे कलमुडी के पास सीताराम सिंह गोंड का शव पेड़ में लटका पाया जाने की जानकारी बकरी चरा रहे चरवाहे ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव परीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। वहीं सुनसान जगह पर शव मिलने की सूचना से आस पास के रहवासी क्षेत्र में चर्चा का विषयबन गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक सीताराम सिंह गोंड निवासी गोविंदा गांव जो पिछले 6 दिन से लापता था। 

परिजनोंने बताया कि मृतक घर से फोटो कॉपी कराने कहकर निकला और वापस नहीं आया। पिता ने 17 दिसंबर को थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच कर पहचान की। मृतक के 3 बच्चे है। मौत का कारण अज्ञात है शव परीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।  


अमरकंटक सड़क दुर्घटना में एक की मुत्युर, एक घायल

तेज रफ्तार वाईक सवार ने खोया संतुलन, सड़क पर फिसली 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना अंतगर्त जालेश्वर तिराहा के पास मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बुढ़ार निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार नीलमणि तिवारी एवं नरेंद्र द्विवेदी दो पहिया पाहन क्रमांक एमपी 18 एमसी 0419 से बुढ़ार (शहडोल) से अमरकंटक के अरंडी संगम नर्मदा तट पर पूजा संपन्न कराने जा रहे थे, तभी जालेश्वर तिराहा के समीप तेज रफ्तार के कारण वाहन असंतुलित हो गया जिससे वह गिर गई गये इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे दो युवको ने जन सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया। जहां चिकित्सकीय ने परीक्षण उपरांत नरेंद्र द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। नीलमणि तिवारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। 

मृतक नरेंद्र द्विवेदी पुत्रपिंकी द्विवेदी, निवासी हाथी डोल, बुढ़ार (जिला शहडोल) तथा घायल नीलमणि तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी, निवासी बोडरी (शहडोल) दोनों अमरकंटक के अरंडी संगम नर्मदा तट पर नियमित रूप से पूजा-पाठ कराते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा घटना की विवेचना की जा रही है।



 

टूटी सड़क पर टोल वसूली के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन, टोल वसूली बंद

रीवा-अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम, वाहनों की लगी कतार, सड़क मरम्मत बाद लगेगा टोल 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रीवा से अमरकंटक मार्ग (प्रदेश मार्ग-9A) पर मंगलवार की दोपहर टोल वसूली के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। किरर घाट स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रांसपोर्ट यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क के दोनों तरफ चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण कार्य पूरा ही नहीं हुआ, तो टोल टैक्स किस बात का वसूला जा रहा हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों को विभाग ने आश्वासन दिया हैं कि सड़क मरम्मत तक टोल वसूली नहीं की जायेगी।

ट्रांसपोर्टरों के सड़क पर बैठने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों, एम्बुलेंस और जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की है कि जब तक सड़क ठीक नहीं होती, तब तक वसूली तुरंत बंद की जाए। परिवहनकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस टोल प्लाजा पर नियमों को ताक पर रखकर वसूली की जा रही है। खराब सड़क की वजह से वाहनों में टूट-फूट बढ़ रही है और ऊपर से अवैध टोल का बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस बात पर भी था कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।

वहीं रीवा-अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम सूचना मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर ट्रांसपोर्टरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी किसी ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। चक्का जाम प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारी मौके में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र सड़क की मरम्मत कर की जाएगी सड़क मरम्मत तक टोल टैक्स की वसूली नहीं होगी। 

संभागीय प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ए.के. स्वर्णकार ने बताया कि सिर्फ व्यापारिक वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है, आज ट्रांसपोर्टर सड़क मरम्मत की मांग की हैं, जिसे शीघ्र ही कराया जाएगा। इस दौरान टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा, सड़क संतोषप्रद मरम्मत होते ही टोल टैक्स चालू होगा।


शनिवार, 20 दिसंबर 2025

कड़के की ठंड ने प्राथमिक स्कूलों में 2 दिन का अवकाश

 


बुधवार से प्रातः 9:30 बजे से संचालित होंगे विद्यालय

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के अमरकंटक में सुबह उसकी बुदे जम रही है। ज्यादातर शहरों में कई सालों के सर्दी के रिकार्ड टूट गए हैं। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री से कम पर पहुंच गया है।  ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह की शिफ़्ट का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिस पर अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की यह मांग मान भी ली है। 

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सुबह की शिफ़्ट के समय में बदलाव संबंधी आदेश शनिवार की रात जारी कर दिया है। जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम मार्को ने बताया कि जिले पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है तथा मौसम में परिवर्तन के कारण ठण्ड बढ़ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, मान्यताप्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय जो दो पालियो में संचालित हो रही हैं उनके प्रथम पाली के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 5 तक कि विद्यार्थियों के लिए पूर्णता अवकाश रहेगा वही 22 दिसंबर से दो पाली में होता है जिस परिवर्तन करते हुए आगामी आदेश तक के लिए सुबह 09:30 बजे से संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

जनजातीय विश्वविद्यालय का मामला गरमाया: आदिवासी छात्र संगठन ने प्रो. डॉ.साहू का फूंका पुतला

संगठन ने दी चेतवनी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी प्रोफेसर डॉ. नयन साहू पर अब तक प्रकरण दर्ज नहीं होने से नाराज आदिवासी छात्र संगठन ने तहसील पुष्पराजगढ़ मुख्यालय में गुरूवार की शाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए प्रोफेसर का पुतला दहन कर एसडीएम पुष्पराजगढ़ के नाम थाना प्रभारी राजेंद्रग्राम को ज्ञापन सौपा। इस दौरान आदिवासी छात्र संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “पुलिस प्रशासन होश में आओ, “आरोपी को बर्खास्त करो”,“छात्रा को न्याय दो” जैसे नारे लगाए गए। 

छात्र ने सहायक प्रोफेसर डॉ. नयन साहू पर अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का लगाया आरोप  

ज्ञात हो कि बुधवार को छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उन्हें धमकी दी कि यदि उनकी अनुचित मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे उन्हें बदनाम कर देंगे और उनका शैक्षणिक भविष्य नष्ट कर देंगे। प्रोफेसर ने खुद को विश्वविद्यालय के टीचर एसोसिएशन का महासचिव बताते हुए भी छात्रा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक उत्पीड़न, भय और असुरक्षा की स्थिति में है। छात्रा ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी शिक्षक डॉ. नयन साहू को उनसे किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क से तत्काल रोका जाए। साथ ही, उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उन्हें छात्रा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन या किसी भी शैक्षणिक निर्णय प्रक्रिया से तुरंत अलग किया जाए।

आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मरावी ने कहा कि यदि जल्द से जल्द प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो यह आंदोलन केवल अनूपपुर तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि पूरे प्रदेश के जिलों में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा। छात्रा को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर आरोपी को बचने नहीं दिया जाएगा।

छात्रों का कहना है कि शिकायत, बयान और विश्वविद्यालय में हुए आंदोलन के बावजूद प्रकरण दर्ज न होना बेहद गंभीर मामला है। होम साइंस विभाग की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा के साथ उत्तर-पुस्तिका अवलोकन के दौरान हुए अनुचित व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी। संगठन ने इसे छात्र-शिक्षक मर्यादा और शैक्षणिक नैतिकता का उल्लंघन बताया है।

ज्ञापन में प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज करने, बर्खास्तगी, निष्पक्ष जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है। 

थाना प्रभारी राजेंद्रग्राम पी. सी.कोल का कहना है कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी विश्वविधालय में ही है इस मामले की जांच की जा रही है सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी- विश्वविद्यालय  

वहीं विश्वविद्यालय ने गुरूवार शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ. नयन साहू के संबंध में छात्रा द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संदर्भ प्रकरण के तथ्यों एवं उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण करते हुए अपनी प्रारंभिक कार्यवाही तत्काल प्रस्तावित की गई एवं समस्त तथ्यों के परीक्षण उपरांत, प्रकरण में प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह विश्ववास कराया जाता है कि संपूर्ण प्रक्रिया विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित की जा रही है।


शनिवार, 13 दिसंबर 2025

प्रभारी मंत्री के भाषण के शोर शराब के बीच परीक्षा देने को मजबूर हुए छात्र

 

देश-समाज तोड़ने वालों से रहें सावधान: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान में सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा विद्यालय में चल रही थी, सम्मान समारोह में प्रभारी मंत्री के भाषण का शोर शराब चालू रहा जिससे परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि देश-समाज को तोड़ने वाली वामपंथी विचारधारा से सभी को सावधान रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नई शिक्षा नीति लागू कर विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य किया गया है। हमारी सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। एबीवीपी देश-समाज हित में कार्यरत संगठन है, जो छात्रों की पढ़ाई से लेकर तमाम समस्याओं का समाधान करता है।अंत में मंत्री श्री अहिरवार ने सभी सम्मानित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 2873 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप खरे, विभाग संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडे, जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, नगर अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी एवं नगर मंत्री अभिषेक तिवारी भाजपा जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष राजा तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

शोर-शराबे से बच्चों को हुई परेशानी

शनिवार को जिले के 18 केंद्रों के साथ आयोजन स्थल में बने विद्यालय में नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा विद्यालय में चल रही थी, इस बात से अंजान बने आयोजकों ने यह नहीं सोचा कि परीक्षा दे रहें परीक्षार्थियों कोइस कानफोंडू अवाज से परीक्षा दे रहें बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बच्चों को परीक्षा दिलायें आयें अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को पहला और अंतिम मौंका हैं जिससे नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिल सकें, लेकिन इस शोर-शराबे से बच्चों को परेशानी हुई हैं। परीक्षा भवन से निकले बच्चों ने बताया कि इस शोर-शराबे से सवाल हल करने में परेशानी हुई हैं, जिससे जो याद किया था वह भूल गया।

सहायक आयुक्त सविता नायक ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान की अनुमति हमने नहीं दी हैं। उन्होंने अभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। 

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अजय जैन ने बताया कि विद्यालय के मैदान की अनुमति हमसे नहीं ली गई है। यह जिला प्रशासन के स्तर का है।


शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

यमराज बने ओवरलोड ट्रक: फिटनेस–बीमा समाप्त, लाखों का टैक्स बकाया, ओवरलोड धान परिवहन कर रहें ट्रक

 


यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात विभाग भले ही रोज-रोज छोटी–मोटी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी होने का दावा करता हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। धान उपार्जन के दौरान परिवहन में लगे ओवरलोड और दस्तावेजविहीन ट्रकों पर न तो कार्रवाई की जा रही है और न ही विभाग द्वारा कोई कठोर कदम उठाया गया है। क्षमता से दोगुना धान लादकर चल रहे ये यमराज रूपी ट्रक आम लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं।

ऐसा ही एक मामला तब सामने आया, जहां क्षमता से अधिक धान लोड़ कर सड़कों में दौड़ रहे यमराज रूपी ट्रकों को परिवहन विभाग वा यातायात पुलिस द्वारा छूट दे रखी है। जिस पर कार्यवाही करने से बचते आने कई सवाल खड़े हो गये है। जबकि यह ट्रके बिना परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण सहित लाखों का बकाया टैक्स  के बावजूद ओव्हजरलोड़ एवं ओव्हटर हाईट धान लोड़ कर सड़कों पर फर्राटा मार रहे है। 

यह है मामला

धान उपार्जन के दौरान धान परिवहन में लगे ट्रकों को परिवहनकर्ता बृजेश पांडेय द्वारा क्षमता से अधिक ओव्हरहाईट धान भरवाया जा रहा है। जबकि डीएसओं अनूपपुर के पत्र क्रमांक 18 जुलाई 2024 को जारी कर म.प्र. स्टे.ट सिविल सप्ला़ईज कॉपोरेशन लिमिटे अनूपपुर के जिला प्रबंधक, कनिष्ठं आपूर्ति अधिकारी समस्त , म.प्र. वेयर हासिंग एण्डल लॉजिटिक्सप कॉर्पोरेशन अनूपपुर के जिला प्रबंधक को पत्र जारी कर खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताध संरक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल का कार्यालयीन पत्र 18  जुलाई 2024 का हवाला देते हुए स्थागनीय /एलआरटी/ एचएलआरटी/ अन्न दूत योजना अंतर्गत आंवटित राशन सामग्री के परिवहन हेतु म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन एवं म.प्र. राज्यत सहकारी विपणन संघ द्वारा अनुबंधित वाहनों में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन नही कराये जाने तथा परिवहनकर्ताओं से किए गए अनुबंध अनुसार ही वाहनों को निर्धारित भर क्षमतानुसार सामग्री भर कर परिवहन करने के निर्देश दिये थे। लेकिन अनूपपुर धान उपार्जन में परिवहनकर्ता द्वारा संचालनालय एवं जिले के आदेश को दर किनार कर ट्रकों में धान का परिवहन क्षमता से अधिक करवाया जा रहा है।

बिना दस्ता वेजों के ओव्ह र लोड़ दौड़ रही धान से लदी ट्रक

पूरे मामले में धान के परिवहन में लगे ट्रक बिना दस्तावेजों एवं लाखों के बकाया टैक्सा को जमा किये ओव्हकर लोड़ और ओव्हेरहाईट ट्रकें सड़कों पर दौड़ रही है। परिवहनकर्ता द्वारा धान के परिवहन में लगाये गये ट्रकों जिनमें ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी 6591 का लगभग 25 हजार रोड़ टैक्सं बकाया है। ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 3511 का फिटनेस 26 अगस्ता 2025 को खत्म हो चुका है साथ ही 33 हजार 300 रोड़ टैक्सन जमा नही किया गया, ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 1598 का परमिट वर्ष 2023 को एक्सकपायर हो चुका है साथ ही 2019 में परमिट तथा वर्ष 2020 को बीमा खत्म1 हो चुका है, इसके साथ ही वर्ष 2020 से रोड़ टैक्सस ही जमा नही किया गया है। ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 1950 का  2023 में फिटनेस, 2022 में बीमा खत्मस हो चुका है, वहीं 30 अप्रैल 2024 से रोड़ टैक्सम बकाया है। ट्रक क्रमांक एमपी18 जीए 4488 को लगभ्भ ग 34 हजार रोड़ टैक्सि बकाया है। ट्रक क्रमांक एमपी 53 एचए 1798 का 2023 से फिटनेस खत्म8 हो चुका है जबकि वर्ष 2022 के बाद से अब तक रोड़ टैक्सा बकाया है। ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 8688 में  22 नवम्ब र 2025 से फिटनेस तथा 9 नवम्ब र 2025 को बीमा खत्म  हो चुका है। ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 7988 का फिटनेस 2 अक्टूटबर 2025 से तथा बीमा 17 अगस्त  2025 को खत्मै हो चुका है। ट्रक क्रमांक एमपी 53 एचए 1798 में फिटनेस 31 अगस्तय 2023 को खत्मा तथा 2022 से अब तक रोड़ टैक्सप बकाया है। ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 2875 जिसका फिटनेस 26 जून  2025 को बीमा 8 अप्रैल 2025 को खत्मक हो चुका है, वहीं 30 जून 2024 के बाद से रोड़ टैक्स‍ बकाया है।  ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए2491 का रोड़ टैक्स् वर्ष 2023 से जमा नही है। इसके साथ ही एमपी 18 जीए 3510 का रोड़ टैक्सग 34 हजार बकाया, सीजी 31 ए 6181 का एक तिमाही टैक्सी 9500 रूपये बकाया है। अंत में ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 3511 जिसका फिटनेस 26 अगस्त  2025 को खत्मक हो चुका है, वहीं 34 हजार रोड़ टैक्स् बकाया है।

24 घंटे सड़कों पर यातायात पुलिस की जांच पर सवाल

जहां जिले के चारों दिशाओं के हाइवे में चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच कर रहे है। लेकिन उपार्जन कार्य में धान के परिवहन हेतु लगे ट्रके बिना फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण के खत्मि होने तथा रोड़ कई लाखों रूपये टैक्स बकाया होने पर अब तक कोई जांच नही की गई। इतना ही धान लोड़ ट्रके ओव्हकर लोड़ होने के साथ ओव्हपर हाईट होने के कारण जर्जर हो चले ट्रक सड़कों पर हादसों निमंत्रण देते हुए दौड़ रही है। लेकिन परिवहन विभाग के साथ ही यातायात विभाग इस पर कोई ध्या्न नही दे रहा है।

अनुबंध की कंडिकाओं का उल्लंयघन

नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा धान परिवहन के लिए किए गए अनुबंध की कंडिकाओं साफ लिखा है कि सभी वाहन दस्तावेजों सहित पूर्णतः वैध होने चाहिए। लेकिन प्रभारी जिला प्रबंधक सुनीता सोरते द्वारा बिना दस्तावेज जांच के परिवहनकर्ता से अनुबंध किए जाने से विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में है। नियमों के तहत दस्तावेज अधूरे या समाप्त होने पर अनुबंध रद्द किया जाना चाहिए था और परिवहनकर्ता पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुई खरीदी में बिना टैक्स जमा, बिना फिटनेस, बिना बीमा और ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिले में धान परिवहन के नाम पर नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही इसकी नींद खुलेगी?।

यातायात प्रभारी अनूपपुर विनोद दुबे ने का कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर बिना दस्तावेजों तथा बकाया टैक्स के ट्रकों की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।


मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

धान परिवहन में हेरफेर कर करोड़ों का नुकसान, आदेश जारी कर 24 घंटे में तोड़ा गया नियम

डीएसओ द्वारा कराए जा रहे क्रॉस मूवमेंट गेम 2 का खुलासा, मामला उपार्जित धान का

अनूपपुर। मध्य प्रदेश की अनूपपुर जिले में जिले में उपार्जित धान के परिवहन में बड़े पैमाने पर अनियमितता और गोलमाल का मामला एक बार फिर सामने आया है। परिवहनकर्ता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पहले क्रॉस मूवमेंट गेम खेला गया और अब इसका दूसरा चरण क्रॉस मूवमेंट गेम 2 उजागर हुआ है। इसमें नजदीकी भंडारण केंद्रों की जगह लंबी दूरी वाले गोदामों में धान भेजा गया, जिससे परिवहन लागत कई गुना बढ़ गई। क्रॉस मूवमेंट गेम 2 ने जिले की उपार्जन और भंडारण व्यवस्था की पोल खोल दी है। ट्रक रूट बदलकर, चालान ओवरराइट कर और नजदीकी गोदाम छोड़कर लंबी दूरी पर धान भंडारित कराना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकार को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला संगठित तंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है।

जिले में हो रहे उपार्जित धान को भंडारण केन्द्र तक ले जाने के खेल में परिवहन कर्ता बृजेश पांडेय को करोड़ों का लाभ दिलाने के लिये प्रभारी डीएम नॉन एवं खाद्य अधिकारी अनीता सोरते ने परिवहन रूट की जबरजस्त  प्लानिंग की गई। जहां नजदीकी खाली पड़े गोदामों को पहले नजर अंदाज कर लंबी दूरी वाले गोदामों को धान के भंडारण के लिए प्राथमिकता दी गई और बाद में उस लंबी दूरी वाले भंडारण केन्द्र  को भी नजर अंदाज कर क्रॉस मूवमेंट गेम 2 का खेल खेला गया है। मामले के अनुसार कई ट्रक धान को इस पूरे खेल में उपार्जन केन्द्रों  से भंडारण केन्द्रों  तक ले जाने के लिए जारी ट्रक चालान को उनके गतंव्या स्थान भेजा गया, उसके बाद अन्य गोदाम खाली कराते हुए परिवहन कर्ता को लाभ दिलाया जा रहा है। यानि कागजों में धान एक वेयरहाउस के नाम दर्ज, लेकिन माल किसी दूसरे जगह पहुंचाया गया। इससे न सिर्फ सरकारी निर्देशों की अवहेलना हुई, बल्कि उपार्जन और परिवहन व्यवस्था की जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया हैं।

यह है मामला

जिले में धान उपार्जन और परिवहन सिस्टम की पारदर्शिता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 5 दिसंबर को जिला खाद्य अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि ट्रक चालान जिस गोदाम के लिए जारी होगा,धान की अनलोडिंग उसी गोदाम में अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी। लेकिन परिवहन कर्ता को लाभ दिलाने के उद्देश्य से उक्त आदेश के 24 घंटे बाद 6 दिसम्बर को ही डीएसओं वा प्रभारी नॉन प्रबंधक अनीता सोरते ने अपने ही आदेश की अनदेखी कर दी गई। एक तरफ उपार्जन नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर गलत मैपिंग को अंजाम देते हुए वाहनों को क्रॉस मूवमेंट कराया गया। तो दूसरी तरफ जब क्रॉस मूवमेंट से भी बात नही बनी तो आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटनाकला खरीदी केंद्र रामकथा मैदान एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलहरा खरीदी केंद्र पालीटेक्निक ग्राउंड से धान की खेप ओम सिंह वेयरहाउस के नाम का ट्रक चालन तैयार किया गया था, परंतु धान की वास्तविक अनलोडिंग मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन कोतमा में करवा दी गई। जब अधिकारी स्वयं अपने आदेशों का पालन नहीं करा पा रहे, तो सिस्टम से ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद कैसे की जाए।

ऐसे खेला गया क्रॉस मूवमेंट गेम 2 का खेल

जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलहरा खरीदी केंद्र पालीटेक्निक ग्राउंड से 6 दिसम्बकर को ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 2119 में 800 बोरी धान लोड़ कर ट्रक चालान क्रमांक 593480800001, एमपी 18 जीए 1075 बोरी 650, ट्रक चालान क्रमांक 593480800002 तथा ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 3510 बोरी 650, ट्रक चालान क्रमांक 593480800003 में लोड़ कर ओंम सिंह वेयर हाउस परासी के लिये भेजा गया, जहां अपने गतंव्य स्थान पर पहुंचने पर उक्तड ट्रकों को बिना किसी लिखित आदेश के रमेश इंजीनियरिंग वेयर हाउस दारसागर भेजा गया, जहां फिर से ट्रक चालान में पेन से ओव्होर राइटिंग कर उसे  एमपीडब्लूंएलसी कोतमा भेज कर अनलोडिंग कराई गई। इसी तरह से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटनाकला खरीदी केंद्र रामकथा मैदान से 5 दिसम्बसर को ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 7788 में 800 बोरी धान, ट्रक चालान क्रमांक 593480690001 तथा 7 दिसम्बसर को ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 8688 में 800 बोरी, ट्रक चालान क्रमांक 593480690004 को ओंक सिंह वेयर हाउस परासी भेजा गया और उक्त  दोनो ट्रकों को भी रमेश इंजीनियरिंग वेयर हाउस दारसागर और फिर वहां से मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन कोतमा में खाली करवाया गया।

उपार्जन नीति के विपरीत परिवहन कार्य

परिवहन कर्ता को लाभ दिलाने के चक्कर में डीएसओं पर उपार्जन नीति के विपरित जाकर गलत मैपिंग किये जाने तथा क्रॉस मूवमेंट का खेल से कई सवाल खड़े हो चुके थे। लेकिन उसके बाद क्रॉस मूवमेंट गेम 2 का खेल भी सामने आया। कम दूरी वाले गोदाम उपलब्ध होने के बावजूद अधिक दूरी वाले रास्ते चुना जाना तथा उसके बाद फिर से दोबारा और अधिक दूरी बढ़ाने के लिये ट्रक को दो भंडारण केन्द्र भेजकर पूरा एक चक्कर लगाने के बाद तीसरे भंडारण केन्द्र में धान खाली करवाकर लाभ दिलाया जाना संदेह के घेरे में आ चुका है। जानकारी के अनुसार परिवहन कर्ता को उपार्जन केन्द्रल से 8 किमी की दूरी पर 1 हजार क्विंटल धान के परिवहन में 16 हजार 968 रूपये की राशि देय है, जबकि 50 किमी दूरी पर उक्तप धान को अनलोड़ करने पर यह राशि बढ़कर 54 हजार 840 रूपये बढ़ जाती है।

प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

प्रभारी प्रबंधक नॉन वा डीएसओं अनीता सोरते ने 5 दिसम्बरर को एक आदेश जारी किया गया था, उक्त आदेश के बिन्दु् क्रमांक 3 में स्पष्ट उल्लेमख था कि परिवहनकर्ता को जिस उपार्जन केन्द्र से जिस गोदाम में लिये चालान जारी किया गया है, उसी के अनुसार संबंधित गोदाम में ट्रक अनलोड़ कराया जाएगा। लेकिन आदेश के 24 घंटे के अंदर ही प्रभारी डीएम नॉन ने 6 दिसम्बंर को कई ट्रक धान को तीन भंडारण गोदाम का एक पूरा चक्कर लगवाते हुए ट्रक चालान में जारी गोदाम की जगह अन्यत्र गोदाम में धान मौखिक आदेश से धान खाली करवा दिया गया। फर्क साफ की अपने ही आदेश के विरूद्व जाकर परिवहन कर्ता को लाभ दिलाने के लिये कार्य किया गया।


शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

अमरकंटक में रात भर पाला जमने से सुबह जमी बर्फ की चादर बिछी, कोहरे की चादर से ढका शहर

वादियों में छाई सफ़ेद चादर का पर्यटक ले रहे भरपूर आनंद

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। इस हिल स्टेशन पर सर्द हवाओं और कम तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का असर इतना अधिक है कि ओस की बूंदें सफेद चादर में बदल जाती हैं। रात भर पाला जमने के कारण शनिवार की सुबह जमीन पर बर्फ की चादर बिछी सी नजर आई।

यहां की ठंड सर्दियों में पर्यटकों को आकर्षित करती है, जिससे सर्दियों के मौसम में अमरकंटक में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। हालांकि, स्थानीय लोगों के लिए यह मौसम चुनौतियां लेकर आता है। दुकानदार और अन्य स्थानीय लोग अपने दैनिक कामकाज में ठंड से बचने के लिए दुकानों के बाहर अलाव जलाकर गर्मी का सहारा लेते हैं। अमरकंटक और इसके आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से ठंड तेजी से बढ़ी है। दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहां ठंड अपने चरम पर होती है, और इस बार ठंड समय से पहले शुरू हो गया है। पर्यटकों के लिए यह ठंड रोमांचकारी हो सकती है, लेकिन स्थानीय लोगों को इससे निपटने में काफी कठिनाई होती है।

शुक्रवार-शनिवार की रात भर पाला जमने के कारण सुबह जमीन पर बर्फ की चादर बिछी सी नजर आई। नर्मदा नदी के चारों ओर छाए घने कोहरे ने वादियों को मनमोहक बना दिया है। सुबह निकलते ही हल्की धूप ने मौसम को सुहाना कर दिया। पर्यटक इस अद्भुत नजारे का आनंद उठाते हुए प्रकृति की खूबसूरती को कैमरों में कैद कर रहे हैं। अमरकंटक में यह नजारा वर्ष का पहला पाला (बर्फ) पड़ा है । जिसे देख नगरवासी, पर्यटक उत्साहित हो रहें।


श्रवण कुमार उपाध्याय 


मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

पीएम श्री एयर एंबुलेंस: किडनी फेल मरीज को किया भोपाल एम्स रेफर

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले 50 वर्षीय व्यक्ति की किडनी फेल होने व चिकित्सकों की सलाह पर‍ पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल एम्स एयरलिफ्ट किया गया। यह सेवा अनूपपुर में दूसरी बार उपयोग की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बेहतर इलाज मिल पा रहा है। एयर एंबुलेंस ने बुधवार की सुबह अनूपपुर के एकलव्य विद्यालय के मैदान से भोपाल के लिए उड़ान भरी। इस दौरान प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने मोबाईल के माध्यनम से मरीज के परिजनों से हालचाल जाना। ज्ञात हो कि पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब अनूपपुर से किसी गंभीर मरीज को भोपाल एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा अब गंभीर मरीजों के लिए बरदान साबित हो रहीं हैं। गरीब के परिजनों को अब धन के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ रहा हैं। जिले के डोला नगर परिषद निवासी विश्वनाथ गोस्वामी को परिजनों ने 28 नवंबर को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका डायलिसिस चल रहा था। चिकित्सकों की टीम ने उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें रेफर किया था। कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में मरीज को पीएम श्री एयर एंबुलेंस हेली के माध्यम से एयरलिफ्ट किया गया। इस प्रक्रिया में अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते, डॉ. एस.सी.रॉय, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ.एन.पी.मांझी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ.शिवेंद्र द्विवेदी, भाई लाल पटेल और जिला चिकित्सालय की टीम ने विशेष सहयोग दिया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि विश्वनाथ गोस्वामी 28 नवंबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए थे और उनकी किडनी में समस्या थी, जिसके लिए लगातार डायलिसिस किया जा रहा था। जिले में इसके विशेषज्ञ न होने से

डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण के बाद मरीज को एम्स भोपाल रेफर किया था, जहां उन्हें आज सुबह 10 बजे पीएम श्री एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 नवंबर को भी एक लकवाग्रस्त मरीज को पीएम श्री एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स भेजा गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब अनूपपुर से किसी गंभीर मरीज को भोपाल एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।


गुरुवार, 20 नवंबर 2025

एक सप्ताह अनूपपुर नहीं आयेंगी कटनी-चिरमिरी-कटनी, बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर बीच में होगी रद्द

अनूपपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के अन्तर्गत थर्ड लाइन कनेक्टिंग का कार्य प्रगति पर है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न तकनिकी कार्यो हेतु प्री-एनआई एवं नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया, जिसके चलते अनूपपुर से गुजारने वाली दो ट्रेने एक सप्ताह के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी एवं दो ट्रेनो का संचालन बिलासपुर से उमरिया तक होगा। 

निरस्त ट्रेनें की ट्रेन- गाड़ी संख्या 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू ट्रेन 26 नवम्बर से से 02 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू ट्रेन दिनाँक 27 नवम्बर से से 03 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी।

आंशिक निरस्त ट्रेन- गाडी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक उमरिया तक संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन 27 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक कटनी के स्थान पर उमरिया से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा कटनी-उमरिया के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।


सोमवार, 17 नवंबर 2025

कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदला स्कूलों का समय, अब 8:30 बजे से संचालित होंगे विद्यालय

अभिभावकों और बच्चों को हो सकती है परेशानी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड के बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया हैं। जिसमे आधा घंटे पहले किया गया हैं। आंशिक संसोधन करते हुए अब सुबह 08:30 बजे से किया गया है। इस बदलाव से अभिभावकों और बच्चों को परेशानी हो सकती है।

सोमवार को जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम मार्को ने बताया कि जिले पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है तथा मौसम में परिवर्तन के कारण ठण्ड का उतार चढ़ाव के बीच विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, मान्यताप्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय जो दो पालियो में संचालित हो रही हैं उनके प्रथम पाली के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए 12 नवम्बर को जारी आदेश में संसोधन करते हुए आगामी आदेश तक के लिए सुबह 08:30 बजे से संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। वहीं समय के बदलाव में आधा घंटे पहले होने से अभिभावकों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पडेगा।

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

न्यायाधीश के घर पथराव मामले में थाना प्रभारी सहित 3 निलंबित

 


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के न्यायिक मजिस्ट्रेट,प्रथम श्रेणी के घर अज्ञात आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने पर थाना भालूमाड़ा में कार्यवाहक निरीक्षक द्वारा तत्काल अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही न करने व अपराध पर नियंत्रण हेतु तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करने  पर कार्यवाहक निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र अनूपपुर संबद्ध कर दिया हैं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी कोतमा अमनदीप सिंह छाबड़ा के भालूमाड़ा स्थित निवास पर 25 अक्टूबर की रात्रि पर अज्ञात आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने की घटना पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने गुरूवार को थाना भालूमाड़ा कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र शर्मा एवं सहायक उप निरीक्षक रविशंकर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र अनूपपुर संबद्ध कर दिया हैं। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा एवं रक्षित केन्द्र की गणनाओं में नियमानुसार उपस्थित हेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने आदेश में कहा हैं कि 25 अक्टूबर की रात्रि न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी कोतमा के निवास स्थान पर घटित होना प्रथमदृष्टया कस्बा रात्रि गस्त में लगे सउनि रविशंकर गुप्ता एवं प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा रात्रि गस्त ड्यूटी में सजगता से न कर अपने-अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन में घोर लापरवाही प्रदर्शित कर म.प्र.पुलिस रेग्युलेशन के नियम 64(2) सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन करना तथा उक्त घटना के संबन्ध में कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको, थाना प्रभारी भालूमाड़ा द्वारा तत्काल अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही न करने व अपराध पर नियंत्रण हेतु तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई न कर म.प्र.पुलिस रेग्युलेशन के नियम 64 (2) सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन करना प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है। ज्ञात हो कि थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया था। वहीं घटना के बाद तीन अरोपित पकड़े गये हैं।


मंगलवार, 11 नवंबर 2025

ठंड में बदल स्कूलों का समय, 9:30 बजे से संचालित होंगे विद्यालय

 


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल सहित ज्यादातर प्रमुख शहरों में कई सालों के सर्दी के रिकार्ड टूट गए हैं। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम पर पहुंच गया है। ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह की शिफ़्ट का समय बढ़ाने की मांग की जा रही है। जिस पर अनूपपुर कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की यह मांग मान भी ली है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सुबह की शिफ़्ट के समय में बदलाव संबंधी आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है।

जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम मार्को ने बताया कि जिले पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है तथा मौसम में परिवर्तन के कारण ठण्ड बढ़ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, मान्यताप्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय जो दो पालियो में संचालित हो रही हैं उनके प्रथम पाली के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए 12 नवम्बर 2025 से आगामी आदेश तक के लिए सुबह 09:30 बजे से संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025

दोषी बीईओ ने कार्यालय के कर्मचारी को किया कार्य से मुक्तव, अधिकारी पर कार्यवही कब

शिक्षकों ने बुधवार को बीईओ और कर्मचारी पर पैसे के लेने का आरोप लगाते हुए सौपा था शिकायती पत्र

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में कार्य कर रहे नर्मदा जायसवाल को गुरूवार को उनके मूल पद शिक्षकीय कार्य हेतु विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बुधवार को आजाद अध्यापक संघ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ सतीश तिवारी एवं नर्मदा जायसवाल पर काम के लिए पैसा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करते हुए कलेक्टार के नाम एसडीएम पुष्पराजगढ़ को शिकायती पत्र देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर 20 दिनों के अंदर इन्हें नहीं हटाया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

जिस पर गुरूवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जो स्वयं भी इस आरोप में सम्मिलित हैं उन्हीं के आदेश से विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़ कार्यालय में आईएफएमआईएम पोर्टल पर कोषालय संबंधी कार्य कर रहें शिक्षक नर्मदा जायसवाल पर कार्यवाही करते हुए अध्यापन कार्य लिए विद्यालय के लिए मुक्त कर दिया गया है। वहीं अभी तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से शिक्षक नारज हैं। शिक्षकों ने कहा हैं कि सौंपे गये शिकायती पत्र के अनुसार दी गई समय सीमा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।



रविवार, 26 अक्टूबर 2025

स्टेशन से गुजर रही थी मालगाड़ी पर जोरदार धमाका के साथ उठी चिंगारियां, जांच जारी

कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित, एक घंटे खड़ी रही बरौनी गोंदिया जैतहरी में

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह गुजर रही थी मालगाड़ी से एक बड़ा हादसा टल गया। अम्बिकापुर से कटनी की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक आग उठने लगी जिससे हाई टेंशन लाइन छू जाने से जोरदार धमाका के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनें बाधित हुईं। इस घटना के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहें हैं।

अम्बिकापुर से कटनी की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी अनूपपुर रेलवे स्टेशन में अचानक आग उठने लगी जिससे हाई टेंशन लाइन छू जाने से जोरदार धमाका के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनें बाधित हुईं। इस दौरान जैतहरी, छुलहा और मौहरी रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनों को रोका गया। घटना के समय प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी और यात्री भी आवागमन कर रहे था। मालगाड़ी दूसरी पटरी पर थी, जिससे कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

रेलवे सूत्रो के अनुसार मालगाड़ी में ओवरलोड जैसी समस्या नहीं हो सकती क्योंकि हर जगह इसकी जांच होती है। कोयला वैसे भी ज्वलनशील है उसके अंदर कभी कभी धुंआ निकलने तथा चिंगारी जैसी स्थिति बनने से ओएचई केबल गल कर टूटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि काफी देर तक ट्रेन से चिंगारियां निकलती रहीं। रेलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया। घटना के बाद भी कुछ चिंगारियां निकलती देखी गईं और स्टेशन परिसर में बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए। जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था।

ओवरलोड कैसे हुई, जांच कर रहा विभाग

वहीं एआरएम आर.एस मोहंती ने बताया कि मालगाड़ी अंबिकापुर से कोयला लेकर कटनी की तरफ जा रही थी। गाड़ी ओवरलोड होकर यार्ड से कैसे निकली, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

एक घंटे खड़ी रही बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस

हादसे के बाद बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को जैतहरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इसे एक नंबर प्लेटफार्म से एक घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस को अनूपपुर में ही एक घंटे तक खड़ा रखा गया। 3 मालगाड़ियां जैतहरी और अमलई में रोकी गई थीं।


न्यायाधीश के आवास में पथराव व धमकी देने मामले में थाना प्रभारी भालूमाड़ा लाईन अटैच

अनूपपुर। कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश के शासकीय आवास पर अज्ञात आरोपियों ‌द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने रविवार को पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल ने थाना प्रभारी भालूमाड़ा को रक्षित केन्द्र अनूपपुर सम्बद्ध (अटैच) कर दिया गया हैं। 

जिसे थाना प्रभारी भालूमाड़ा द्वारा अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाने पर रविवार को पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल ने शुक्रवार-शनिवार की रात कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा शासकीय आवास पर अज्ञात आरोपियों ‌द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर थाना प्रभारी भालूमाड़ा की अपराध पर नियंत्रण की कमी परिलक्षित होती है। जिससे कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको, थाना प्रभारी भालूमाड़ा को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र अनूपपुर सम्बद्ध कर दिया गया है।


(अपडेट) मुख्य न्यायाधीश की चेतावनी के बाद जागी भालूमाड़ा पुलिस, 3 गिरफ्तार

न्यायाधीश के आवास पर हमला प्रकरण 

अनूपपुर। कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के शासकीय आवास पर शुक्रवार-शनिवार की रात हुए हमले के मामले में भालूमाड़ा पुलिस ने रविवार की शाम तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि सुबह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल न्यायाधीश के घर पहुंची और उन्होंने जजों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के रवैये पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भालूमाड़ा पुलिस को चेतवनी देते हुए कहा था कि आज शाम तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किये जाते तो घटना की जानकारी हाईकोर्ट को देंगी, जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी संजय खलको ने बताया कि न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के शासकीय में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए हमले के मामले में तीन अरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसमे मुख्य आरोपी 25 वर्षीय प्रियांशु सिंह उर्फ जैगवार (25 वर्ष), 23 वर्षीय देवेन्द्र केवट एवं 19 वर्षीय मानीकेश सिंह तीनों निवासी भालूमाड़ा हैं। घटना के समय तीनों नशे की हालत में थे। इनमें से प्रियांशु सिंह उर्फ जैगवार एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई प्रकरण दर्ज हैं। 

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों ने देर रात न्यायाधीश के सरकारी आवास के बाहर पहुंचकर पत्थरबाजी और गाली-गलौज की थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं मुख्य आरोपी प्रियांशु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।  


मुख्य न्यायाधीश दी चेतावनी बोली- समय पर आरोपी गिरफ्तार करें, नहीं तो हाईकोर्ट को देंगे जानकारी

न्यायाधीश के घर पर पथराव पर मुख्य न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाडा में न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा पर हुई हमले को लेकर मुख्य न्यायाधीश ने पुलिस को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जजों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का रवैया बिल्कुल भी सही नहीं है।

ज्ञात हो कि कोतमा में पदस्थ न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के घर पर 24-25 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगो ने पथराव करते जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी सूचना न्यायाधीश ने भालूमाडा पुलिस को फोन में दी थी, लेकिन उसके बाद भी पुलिस आधे घंटे के पहुंची थी। जिस पर न्यायाधीश ने आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया बिल्कुल भी सही नहीं था। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल, न्यायाधीश के घर पहुंची और उन्होंने जजों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के रवैये पर रविवार को गंभीर चिंता व्यक्त की।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल स्वयं न्यायाधीश छाबड़ा के आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खलको और कोतमा एसडीओपी आरती शाक्य को चेतावनी दी कि यदि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे घटना की जानकारी हाईकोर्ट को देंगी, जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह हैं मामला

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एंव व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड कोतमा के न्यायाधीश अमनदीप सिंह छावड़ा ने शुक्रवार और शनिवार की रात इसकी शिकायत भालूमाडा थाने में की थीं। जहां उन्होंने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड-कोतमा के पद पर पदस्थ है। अपने घर में सपरिवार निवासरत है। 24-25 अक्टूबर को रात्रि लगभग 12:30 बजे के पश्चात वह अपने परिवार सहित अपने आवास में सो रहें थे। तभी अज्ञात  व्यक्तियों ने माँ-बहन की अश्लील गालियां देकर कैसे मजिस्ट्रेटी करते हों देख लेंगे, जान से मार देंगे आदि कहकर धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने शासकीय आवास के गेट लैम्प, दीवार में लगे लोहे के एंगल आदि को तोडकर घर के आंगन में पथराव कर रहे थे। आरोपियों ने मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी भी दी थीं। जब मजिस्ट्रेट अपने निवास से बाहर निकले तो आरोपी वहां से फरार हो गए । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाने में की थी। शनिवार की शाम को भालूमाड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।


सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

सेट्रल बैंक के प्रबंधक और लेखापाल पर पांच वर्ष आठ माह बाद धोखाधड़ी मामला पर दर्ज

अनूपपुर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय लालपुर, अमरकंटक के परिषर में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारक की शिकायत पर पूरे पांच वर्ष आठ माह बाद सोमवार को बैंक प्रबंधक एवं लेखापाल पर थाना अमरकंटक में धारा 420 ता हि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जानकारी अनुसार कमल किशोर साहू निवासी गौठियान टोला भरनी ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के परिषर में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (लालपुर) के खाता क्रमांक 3511546795 से 18 सितम्बर 25 को मेरे खाते से 28 जनवरी 20 को बैंक प्रबंधक और लेखापाल द्वारा निकासी आवेदन(फार्म) भरकर मेरे बिना हस्ताक्षर के 800 रु आहरण कर लिए गए। जब मैं स्टेटमेंट निकलवाया और आरटीआई के माध्यम से आवेदन(फार्म) की जानकारी में ज्ञात हुआ कि आवेदन पत्र में मेरे हस्ताक्षर नहीं है। जो बैंक प्रबंधक एवं लेखापाल द्वारा मेरे साथ 800 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिस पर आज अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कमल किशोर साहू ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालपुर में की गई धोखाधडी की शिकायत संभागायुक्त,पुलिस अधिक्षक, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सहित सीएम हेल्प लाईन, जन सुनवाई में लगातार पांच वर्ष आठ माह से करने के बाद सोमवार को दर्ज कर जांच में लेकर आगे की कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। इसके पूर्व हर बार कहा गया कि पूरे दस्तावेज लेकर आओ।

एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी ने बताया कि शिकायत आई थी इसके लिए गैंक से जानकारी मांगी गई थी जो देर से मिली जानकारी मिलने के बाद अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया हैं।

श्रवण उपाध्‍याय अमरकंटक



कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एवं विक्रांत भूरिया ने नर्मदा उद्गम में की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

दोनो विधायकों ने बजट को बताया फेल, यूजीसी के मुद्दे पर साधी चुप्पी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा उद्गम अमरकंटक में स...