https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

दवाइयां और जांच किट की हेर-फेर मामले में ईओडब्लू रीवा की टीम सीएचएमओ कार्यालय में खंगाल रही दस्तावेज



अनूपपुर। अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा की टीम बुधवार को अनूपपुर में 10 हजार 999 रुपए में मिलने वाले जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर को 16 हजार 900 रुपए में और 68 रुपए कीमत वाली आरएफ किट 4 हजार 156 रुपए में खरीदी गई है। मूल दस्तावेज जांचने के लिए टीम पहुंची हैं। टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मूल दस्तावेज खंगाल रही हैं।

कोरोना काल में की गई खरीदी में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर द्वारा वर्ष 2019 से 2022 के बीच खरीदे गए उपकरणों की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) से की गई थी जिस पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उपकरणों की सप्लाई करने वाली भोपाल निवासी 3 फर्म के 5 संचालकों के खिलाफ एफआईआर की है। जिसमें 10999 रुपए में मिलने वाले जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर को 16900 रुपए में और 68 रुपए कीमत वाली आरएफ किट 4156 रुपए में खरीदी गई है। यहां 14 उपकरणों की खरीदी मप्र पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन ने अप्रूव्ड रेट से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी। मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने की थी। EOW ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन CMHO, एडीएम के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उपकरणों की सप्लाई करने वाली 3 फर्म के 5 संचालकों के खिलाफ FIR की है। ये सभी भोपाल निवासी हैं।

13 लोगों को आरोपी बनाया है।

इस मामले में 27 मार्च 2024 को असल कायमी करते हुए 13 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं, जिसमे. डॉ. बीडी सोनवानी, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनूपपुर, रामखेलावन पटेल, तत्कालीन स्टोर कीपर, सीएमएचओ कार्यालय, महेश कुमार दीक्षित, तत्कालीन लेखापाल सीएमएचओ कार्यालय, स्‍व.बीडी सिंह, तत्कालीन एडीएम अनूपपुर, डॉ.एसआर परस्ते, तत्कालीन सिविल सर्जन अनूपपुर एवं अध्यक्ष क्रय समिति जिला चिकित्सालय, अनूपपुर, डॉ. बीपी शुक्ला मेडिकल विशेषज्ञ एवं बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतहरी एवं, सदस्य क्रय समिति,  डॉ. डीके कोरी, निश्चेतना विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय अनूपपुर एवं सदस्य क्रय समिति, डॉ. मोहन सिंह, श्याम मेडिकल एवं सदस्य क्रय समिति, सुनैना तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट, गौतम नगर भोपाल, जितेंद्र तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, गौतम नगर भोपाल,अनुजा तिवारी, गौतम नगर, भोपाल, शैलेंद्र तिवारी, गौतम नगर, भोपाल, महेश बाबू शर्मा, गौतम नगर, भोपाल का नाम शामिल हैं।

पिता-पुत्र और बहुओं की 3 फर्म ने सप्लाई किए 13 उपकरण

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स सिन्को इंडिया लिमिटेड इंदौर, मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और अनुसेल्स कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड से 13 प्रकार के उपकरणों की खरीदी की गई। तीनों ही फर्म के संचालक भोपाल के गौतम नगर में रहते हैं। साथ ही फर्म के संचालकों का आपस में रिश्ता पिता-पुत्र और पुत्रवधु (बहू) का है।

 


मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

यातायात पुलिस ने 27 वाहन चालकों से वसूला 9.5 हजार रुपयें का समन शुल्क


 
शराब पीकर वाहन चलाने पर 2 के वाहन जप्त     

अनूपपुर। सुप्रीमकोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा देश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु व घायलों की संख्या मे 50% कमी लाने के निर्देश एवं "पुलिस परिवहन शोध संस्थान" पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति दुबे थाना यातायात स्टाफ के साथ अनूपपुर में कार्यवाई करते हुए 27 वाहन चालकों के विरुद्ध निम्न हेडों पर 9500 का समन शुल्क वसूला।

यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति दुबे ने बताया कि 2 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक जिला जितेंद्र सिंह पवांर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में जिला मुख्‍यालय अनूपपुर के अमरकंटक तिराहा में सघन वाहन चेकिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 27 वाहन चालकों के विरुद्ध निम्न हेडों पर "बिना हेलमेट धारण किये वाहन चलाने पर, बिना सीट बेल्ट धारण किए वाहन चलाने पर, नंबर प्लेट विधिवत नहीं होना एवं ब्लैक फिल्म के प्रयोग पर" कार्यवाही करते हुए 9.500 रुपयें का समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान 2 वाहन चालकों पर शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्यवाही करते हुए मौके पर ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर वाहन को जप्त कर चालान न्यायालय में पेश किया गया। ,उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

रेलवे ट्रैक में मिला युवक का शव,एसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर

मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर स्थित ग्राम पंचायत परसवार के झंडीपीपर नामक स्थान के पास कटनी-बिलासपुर रेल खंड में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पुलिस ने रेल्वे लाईन बीच से बरामद किया जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर गहन तथा वैज्ञानिक तरीके से जांच प्रारंभ की।

जानकारी के अनुसार जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत बसनिहा गांव के निवासी 23 वर्षीय कुशल प्रसाद यादव का पुत्र सुनील यादव का शव मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत परसवार के झंडीपीपर के पास कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर मिने की सूचना स्टेशन मास्टर अनूपपुर द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर को दी गई, जिस पर कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने मौका निरिक्षण कर सूचना पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवांर, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकट्टा, एफएलएल विशेषज्ञ शहडोल, डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर शव का वैज्ञानिक तरीके से भी परीक्षण कर मृतक की पहचान होने पर परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही व डॉक्टर द्वारा शव परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौपा दिया गयामृतक की रेलवे ट्रैक में मृत्यु आत्महत्या करने से प्रतीत होने के बाद भी पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रहीं हैं। बताया गया कि मृतक सोमवार की रात राजेंद्रग्राम में देखा गया था। मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

खुलासा: दोस्तों की गरीबी का उड़ाता था मजाक शराब पिला कर 5 दोस्तो ने मिलकर दोस्त की हत्या

 


बियर की बोतल लकड़ी सहित पत्थर, ईंटों से कुचला सर, उतारा मौत के घाट 

अनूपपुरबिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा रोड़ टिकरी खेरवा स्थित सुनसान मैदान में 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सूर्य नारायण उर्फ मिर्ची कोल पुत्र कोमला कोल के रूप में करते हुए हत्या में शामिल 5 आरोपियों जिनमें 30 वर्षीय दुर्योधन पुत्र मंगलू विश्वकर्मा, 24 वर्षीय बीरन प्रसाद पुत्र रामस्वरूप कोल, 20 वर्षीय उमेश उर्फ छोटू पुत्र रामस्वरूप कोल, 28 वर्षीय मदन चौधरी पुत्र लाला प्रसाद एवं 20 वर्षीय राकेश चौधरी पिता पुत्र सुरेश चौधरी सभी निवासी ठोड़हा थाना कोतमा को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं हथियार जब्त करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

जानकारी के अनुसार 26 मार्च की रात लगभग 9 बजे पुलिस को कोरजा रोड़ टिकरी खेरवा स्थित सुनसान मैदान में महुआ के पेड़ के पास अज्ञात युवक का शव मिने की सूचना पर मौके में पहुंची बिजुरी पुलिस ने निरिक्षण करते हुए जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी। जिस पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर, पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, एसडीओपी कोतमा बी.पी. सिंह मौके पर घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण करते हुए मृतक की शिनाख्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं मृतक एवं अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने वालों को एडीजीपी शहडोल द्वारा 30 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई। प्रकरण की घटना स्थल का निरीक्षण करने एफएसएल, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वाड की टीम से कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने एसडीओपी कोतमा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जहां टीम ने 24 घंटे में मृतक की शिनाख्त सूर्यनारायण उर्फ मिर्ची कोल के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों एवं आसपास के लोगो से पूछताछ की गई, तथा संदेह के आधार पर दुर्योधन विश्वकर्मा, बीरन प्रसाद कोल, उमेश उर्फ छोटू कोल, मदन चौधरी, राकेश चौधरी को पकड़ते हुए पूछताछ में मृतक मिर्ची उर्फ सूर्यनारायण कोल की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पैसे का दिखावा करता था तथा अपने दोस्तों की गरीबी का मजाक उड़ाता था, जिस कारण सभी दोस्त मृतक से रंजिश रखते थे। 25 मार्च को मृतक द्वारा आरोपी छोटू उर्फ उमेश कोल के साथ हुए मारपीट का मजाक बनाया था। इसके साथ ही मृतक सूर्यनारायण के सामने मृतक के जीजा आंनद के द्वारा छोटू उर्फ उमेश कोल के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे नाराज होकर सभी पांचों दोस्तो ने सूर्यनाराण की हत्या करने की योजना बनाई तथा बिजुरी से बाहर सुनसान मैदान का चयन करने के बाद सूर्यनारायण को शराब पीने एवं बातचीज के बहाने बाइक में बैठाकर लाया गया। जहां सभी ने मिलकर शराब पी तथा नशा हो जाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाईल छीन लिया। पांचों आरोपितों द्वारा लकड़ी, रॉड, पत्थर, ईंटों के साथ ही बियर की बोतल को फोड़कर उसे औजार बनाते हुए हत्या कर दी तथा उसकी पहचान ना हो सके इसके लिए मृतक के दस्तावेज और मोबाईल अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मृतक का मोबाईल, दस्तावेज, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं हत्या के प्रयुक्त हथियार जप्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं आरोपित दुर्योधन विश्वकर्मा के विरूद्ध थाना कोतमा में धारा 363, 366, 376 एवं धारा 379 के तहत मामला भी पंजीबद्ध है। प्रकरण के खुलासे में कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी सहित थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह सहित उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

रविवार, 31 मार्च 2024

संस्कारित,चरित्रवान,अनुशासित समाज निर्माण के लिये आश्रमों से बाहर आएं संतगण-- मोहन भागवत

 


नर्मदा मन्दिर में पूजा उपरांत साधू संतों से किया विचार विमर्श

अमरकंटक (अनूपपुर) । मजबूत भारत निर्माण के लियेअनुशासित, चरित्रवान, संस्कारित समाज निर्माण की जरुरत है। जिसके लिये साधू संतों को आश्रमों से बाहर निकल कर आगे आना होगा। छत्रपति वीर शिवाजी की तरह सख्त अनुशासन, संस्कारित जीवन और चरित्रबल के बूते विकसित मजबूत भारत का निर्माण होगा। मां नर्मदा की उद्गम नगरी अमरकंटक में रविवार 31 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने साधू ,संतों, समाजसेवियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

संघ के सरसंघचालक रविवार को प्रात: मृत्युंजय आश्रम के एकरसानंद आश्रम में परमपूज्य संत स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी के साथ मंचासीन डॉ. भागवत ने सनातन संस्कृति,हिन्दू धर्म, मजबूत भारत के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण पर खुल कर अपने विचार रखे। पवित्र नगरी अमरकंटक के साधु, संतों का अभिनंदन करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि महाराज शिवाजी से प्रेरणा लेने की जरुरत है। जिनके संस्कार और चरित्र की दुश्मन भी तारीफ करते थे। इनके जैसा चरित्रवान बनने की आवश्यकता है। संतो के प्रवचन से चरित्र एवं संस्कार के माध्यम से समाज सुधार करवाने में बहुत मदद मिलेगी। हिन्दू समाज के व्यक्तियों को स्वयं को संस्कारित करने की आवश्यकता है। व्यक्ति स्वयं सुधर जाए तो समाज अपने आप विकसित हो जाएगा। देश मे हिन्दू जागरण का अच्छा माहौल है, लेकिन युवा पीढ़ी को शिवा जी के चरित्र निर्माण की शिक्षा लेने की जरुरत है। दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने आचरण में सुधार की आवश्यकता है।

संतो के माध्यम और उपदेश से हिन्दू संस्कृति चलती है। आश्रमों से निकलकर समाज विकास हेतु आगे आना पड़ेगा। अमरकंटक के पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा कि अपने से हमें स्वयं भी वृक्षारोपण करना चाहिए। इससे  अमरकंटक को हरा भरा रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद जी ने सरसंघचालक को पत्र सौंप कर तीन मांगो का पत्र सौंपा, जिसमे कहा गया हैं पूजा स्थल कानून 1991 खत्म करने, मुस्लिम वक्फ बोर्ड खत्म करने एवं नर्मदा लोक का निर्माण अमरकंटक में कराने की बात कहीं। इसके साथ ही अमरकंटक के संत समाज द्वारा जगदीशानंदजी महाराज के माध्यम से भी आश्रमों की लीज बढाने के विषय में एक पत्र सौंपा गया।

नर्मदा मन्दिर में की पूजा

शनिवार की रात अमरकंटक पहुंचे डां. मोहन भागवत ने भैयाजी जोशी एवं क्षेत्र प्रांत के वरिष्ठ प्रचारकों के साथ रविवार की सुबह मां नर्मदा उद्गम मन्दिर अमरकंटक में नर्मदा कुंड में पूजा कर नर्मदा माई के दर्शन कर विश्व कल्याण के लिये प्रार्थना की। इस दौरान मन्दिर परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। पत्रकारों सहित किसी भी आम व्यक्ति को मन्दिर परिसर में प्रवेश करने से सख्ती से रोक दिया गया।

स्वामी हरिहरानंद सरस्वती से की सौजन्य भेंट

सुबह मृत्युंजय आश्रम में चल रहे विशेष धार्मिक अनुष्ठान मे वह शामिल हुए। प्रमुख संतों, प्रचारकों के साथ उन्होंने यहाँ हवन और आरती में हिस्सा लिया। स्वामी एकरसानंद आश्रम के प्रमुख परमपूज्य संत स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के साथ डां. भागवत और भैया जी ने सौजन्य भेंट की। यहाँ अतिथि द्वय को महाराज जी ने आश्रम परिवार की ओर से साल,श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। लगभग एक घंटे तक यहाँ त्रिमूर्तियों के मध्य विविध महत्वपूर्ण विषयों पर आन्तरिक चर्चा होती रही। स्वामी हरिहरानंद ने सभी आश्रमवासियों सहित  भागवत जी का आभार प्रदर्शन करते हुए वक्फ बोर्ड को दी गई शक्तियों को समाप्त करने हेतु निवेदन किया।

संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक

आन्तरिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के अमरकंटक आगमन से पूर्व ही यहाँ संघ की दृष्टि से विशेष आन्तरिक तैयारियाँ की गयी थीं। संघ के क्षेत्र, प्रांत,विभाग, जिले के चुनिंदा पदाधिकारियों को छोड़कर किसी को भी यहाँ प्रवेश की अनुमति नहीं थी। संघ के सामान्य समर्पित स्वयंसेवकों, भाजपा नेताओं को यहाँ आने की अनुमति नहीं दी गयी थी। मोहन भागवत के अमरकंटक पहुँचने की सूचना चौबीस घंटे पहले ही सार्वजनिक की गयी थी। रविवार की दोपहर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को डां.भागवत ने विविध विषयों पर संबोधित किया।

साधू - संतों ने दिये विभिन्न सुझाव

इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे प्रमुख संतो महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, मृत्युंजय आश्रम,श्रीमहंत स्वामी राम भूषण दास जी महाराज, शांति कुटी,आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद जी महाराज, मार्कण्डेय आश्रम स्वामी जगदीशानंद जी, स्वामी  धर्मानंद जी महाराज, कल्याण सेवा आश्रम,स्वामी लवलीन महाराज, धारकुंडी आश्रम, स्वामी नर्मदानंद जी महाराज, गीता स्वाध्याय मंदिर,जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामराजेश्वराचार्य, फलाहारी आश्रम,श्रीयंत्र मन्दिर से हरि चैतन्य पुरी जी, गोपाल आश्रम से हनुमानदास जी महाराज, अरंडी संगम आश्रम से समाज सेवी त्रिभुवेन्द्र कुमार दास, माई की बगिया से स्वामी शुद्धात्मानंद जी, नर्मदानंद जी गीता आश्रम, सोमेश्वर गिरी जी सोनमुडा के साथ अन्य साधू ,संतगणों ने अमरकंटक, नर्मदा संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए सुझाव दिये।

 

कोरोना इफेक्ट: तत्कालीन सीएचएमओ ने एक ही फैमिली की 3 फर्म से खरीदी 13 मशीनें, ₹68 की आरएफ किट 4156 में

 


ईओडब्‍लू ने भोपाल के 5 दवा कारोबारियों के सहित 13 के खिलाफ दर्ज किया मामला

अनूपपुर। कोरोना काल में की गई खरीदी का असर 6 वर्ष देखने को मिला, जहां तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर द्वारा वर्ष 2019 से 2022 के बीच खरीदे गए उपकरणों की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) से की गई थी जिस पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उपकरणों की सप्लाई करने वाली भोपाल निवासी 3 फर्म के 5 संचालकों के खिलाफ एफआईआर की है। जिसमें 10999 रुपए में मिलने वाले जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर को 16900 रुपए में और 68 रुपए कीमत वाली आरएफ किट 4156 रुपए में खरीदी गई है। यहां 14 उपकरणों की खरीदी मप्र पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन ने अप्रूव्ड रेट से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी।

7 करोड़ के बजट से 778 उपकरण खरीदी

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के अनुसार अनूपपुर जिला चिकित्सालय और दूसरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्‍ध कराने उपकरणों की खरीदी की गई। इसके लिए प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 7 करोड़ 11 लाख रुपए से ज्यादा का बजट दिया था। जिसमे 778 प्रकार के उपकरणों की खरीदी के ऑर्डर भोपाल के गौतम नगर में रहने वाली एक फैमिली की 3 फर्मों को दिया गया। वहीं, एक उपकरण की खरीदी कटनी की फर्म से की गई। जिसमें मप्र पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन भोपाल के तय दर को दरकिनार किया गया, और 61 गुना महंगी दर पर मशीनों की खरीदी की गई। उपकरण खरीदी के इस मामले में 33 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा संबंधित फर्मों को हुआ है। जिसकी खरीदी तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीडी सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ. एसआर परस्ते और अपर कलेक्टर बीडी सिंह ने की।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रीवा जांच, 13 को बनाया आरोपी

नवंबर 2019 में अनूपपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने खरीदी टेंडर जारी किए थे। टेंडर 5 लोगों ने डाले थे। चार की निविदाएं खोली नहीं गई और एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया। करीब 7 करोड़ के इस टेंडर में 5 करोड़ का भुगतान कर भी दिया गया। इसके बाद दिसंबर 2020 में आर्थिक अपराध शाखा भोपाल में इस मामले की शिकायत हुई। जांच के बाद मार्च 2021 में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रीवा में जीरो पर मामला रजिस्टर्ड किया गया था। वहीं जांच के लिए रीवा आर्थिक अपराध शाखा को अधिकृत किया गया था। 3 अगस्त 2023 को अनूपपुर सीएमएचओ दफ्तर में टीम पहुंची थी। तब वहां तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. बीडी सोनवानी मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने उनकी मौजूदगी में फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया था। इस कार्रवाई को आशीष मिश्रा सब इंस्पेक्टर, घनश्याम त्रिपाठी हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में टीम ने अंजाम दिया था। चार साल तक चली लंबी जांच के बाद भोपाल ईओडब्लू ने इस मामले में 27 मार्च 2024 को असल कायमी करते हुए 13 लोगों को आरोपी बनाया है।

जिसमे डॉ. बीडी सोनवानी, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनूपपुर, रामखेलावन पटेल, तत्कालीन स्टोर कीपर, सीएमएचओ कार्यालय, महेश कुमार दीक्षित, तत्कालीन लेखापाल सीएमएचओ कार्यालय, बीडी सिंह, तत्कालीन एडीएम अनूपपुर, डॉ.एसआर परस्ते, तत्कालीन सिविल सर्जन अनूपपुर एवं अध्यक्ष क्रय समिति जिला चिकित्सालय, अनूपपुर, डॉ. बीपी शुक्ला मेडिकल विशेषज्ञ एवं बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतहरी एवं, सदस्य क्रय समिति,  डॉ. डीके कोरी, निश्चेतना विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय अनूपपुर एवं सदस्य क्रय समिति, डॉ. मोहन सिंह, श्याम मेडिकल एवं सदस्य क्रय समिति, सुनैना तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट, गौतम नगर भोपाल, जितेंद्र तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, गौतम नगर भोपाल,अनुजा तिवारी, गौतम नगर, भोपाल, शैलेंद्र तिवारी, गौतम नगर, भोपाल, महेश बाबू शर्मा, गौतम नगर, भोपाल का नाम शामिल हैं।

आरोपियों में तत्कालीन एडीएम अब दिवंगत

आरोपियों में शामिल अनूपपुर के तत्कालीन अपर कलेक्टर बीडी सिंह का नाम भी शामिल हैं। तब वह क्रय समिति के अध्यक्ष थे। जांच के दौरान उनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन एफआईआर में उनका नाम है। वहीं, अन्य आरोपियों के खिलाफ 420, 409, 120 बी, भादवि एवं 13 (1) ए, 13(2) व.नि.अ. 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पात्र फर्मों को साजिशन टेंडरिंग से बाहर किया

ईओडब्ल्यू की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत स्वीकृत बजट से खरीदी के लिए बनी तत्कालीन एडीएम बीडी सिंह की अध्यक्षता वाली समिति में तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. बीडी सोनवानी बतौर सदस्य शामिल थे। पात्र दवा सप्लाई फर्म को टेंडरिंग से बाहर करने की साजिश मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ. सोनवानी ने की थी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन और दवा स्टोर के स्टोर कीपर और अकाउंटेंट ने टेंडरिंग में उपकरणों की बिक्री के ऑफर्ड रेट की डेटा टेबल ही नहीं बनवाई थी। इतना ही नहीं टेंडरिंग के दौरान जिन फर्म के रेट सबसे ज्यादा अधिक थे, उस फर्म को पात्र करने के लिए कम रेट ऑफर करने वाले दवा सप्लायर को टेंडरिंग से बाहर कर दिया था।

पिता-पुत्र और बहुओं की 3 फर्म ने सप्लाई किए 13 उपकरण

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स सिन्को इंडिया लिमिटेड इंदौर, मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और अनुसेल्स कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड से 13 प्रकार के उपकरणों की खरीदी की गई। तीनों ही फर्म के संचालक भोपाल के गौतम नगर में रहते हैं। साथ ही फर्म के संचालकों का आपस में रिश्ता पिता-पुत्र और पुत्रवधु (बहू) का है।

शनिवार, 30 मार्च 2024

संघ प्रमुख मोहन भागवत का आज अनूपपुर में, रात्रि विश्राम अमरकंटक में


रविवार को मॉ नर्मदा के दर्शन कर आरएसएस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

अनूपपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को अनूपपुर दौरे पर रहेंगे। मोहन भागवत रात 8:30 बजे अमरकंटक पहुंचेंगे। जहां वह अमरकंटक में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह मॉ नर्मदा के दर्शन पश्‍चात संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत के जारी कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से शनिवार की रात्रि 8:30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित मृत्युंजय आश्रम में पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 31 मार्च की रविवार की सुबह मॉ नर्मदा के दर्शन पूजन पश्‍चात मृत्युंजय आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे अमरकंटक से मंडला जाएंगे।


शुक्रवार, 29 मार्च 2024

अकेली रह रहीं वृद्ध महिला के घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने की हत्या , इनाम की घोषणा

परिजनों ने बताया कि महिला के साथ कुछ लोगो का चल रहा था जमीनी विवाद

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुरगोड़ा के छिरहनटोला में 28-29 मार्च की रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर 64 वर्षीय वृद्धा पर जानलेवा हमला कर दिया, महिला के सिर पर गंभीर चोट आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह पहुंच कर घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया। वहीं पूरे मामले में फॉरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एवं डॉगस्क्वाड की टीम द्वारा सूक्ष्मता के साथ घटना स्थल की जांच में जुटी गई।

जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम कुकुरगोड़ा के छिरहनटोला निवासी 64 वर्षीय वृद्धा मत्‍ती बाई पति स्व. वीर सिंह की हत्या अज्ञात लोगो द्वारा घर में घुस कर दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, लेकिन घटना स्थल से कोई भी हथियार नही मिले है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा के पति का निधन हो चुका था और उसकी बेटियों की शादी हो चुकी थी, वृद्धा घर में अकेली रहती थी।

आसपास के लोगो सहित परिजनों ने बताया कि मृतिका व कुछ लोगो के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत भी पूर्व में जैतहरी थाने में दर्ज थी। लेकिन जैतहरी पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया गया और मौका पाते ही अज्ञात आरोपितों ने वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद एडीजीपी शहडोल डीसी सागर ने मौका निरिक्षण के बाद अज्ञात आरोपियों को पकड़वाने पर 30 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है। 

डी.सी. सागरएजीडीपी शहडोल का कहना है कि घटना हृदय विरदायक है, एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार कर उनके चहरे को कुचल दिया गया है। यह गंभीर अपराध है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



गुरुवार, 28 मार्च 2024

कांग्रेस को दूसरे दिन भी लगा झटका: 10 सरपंच 2 पार्षद सहित 8 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

अनूपपुर। लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए भारी पड़ रहा लगातार एक के बाद एक झटके लग रहें। यह भी एक संजोग रहा कि एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव शहडोल लोकसभा उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को का नामाकंन जमा कराने अनूपपुर आयें उसके आते ही पार्टी में भूकंप जैसे झटके जारी हैं। बुधवार को 75 लोगो ने काग्रेस को बाय-बाय कहते हुए 65 ने भाजपा का दामन थमा लिया था। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व को पार्टी के मूल भावना से भटकने और हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए 10 लोगो के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

28 मार्च को बिजुरी में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कोतमा विधानसभा 10 सरपंच जो कांग्रेस पूर्व विधायक सुनील सराफ के समर्थक माने जाते थे। जिन्‍हे आज भाजपा में शामिल कराया गया। इसे साथ ही जैतहरी नगर पालिका क्षेत्र से 10 लोगो ने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्‍व में भाजपा की सदस्यता ली।

जैतहरी से भाजपा की सदस्यता लेने वालो में अनूपपुर जिला कांग्रेस महामंत्री सिद्धार्थ सिंह (राजा भैया), पार्षद कविता राठौर, पार्षद सविता राठौर, पूर्व पार्षद गणेश नापित, पूर्व पार्षद पोषण राठौर, पूर्व अध्यक्ष लैम्पस सोसाइटी जैतहरी प्रीतम राठौर, कृष्ण संत द्विवेदी (लाला), रामकुमार राठौर सेवानिवृत कर्मचारी, नत्थू राठौर, लाल प्रताप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

बिजुरी में 10 सरपंचों ने कमल पर जताया भरोसा

कोतमा विधानसभा के 10 सरपंचो ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल पर विश्‍वास जताते हुए गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें ग्राम पंचायत बहेराबांध सरपंच मनमोहन सिंह, चंदा पनिका ग्राम पंचायत मझौली सरपंच, ग्राम पंचायत उमर्दा सरपंच अखिलेश सिंह, ग्राम पंचायत कोठी सरपंच भगवान दास सिंह, गोकुल सिंह ग्राम पंचायत थानगांव सरपंच, कृष्णपाल सिंह ग्राम पंचायत डोगरिया सरपंच, कंचन सिंह ग्राम पंचायत बैहाटोला सरपंच, देववती सिंह ग्राम पंचायत पथरौडी सरपंच, हेमलता सिंह ग्राम पंचायत बेलगांवट सरपंच, ओमवती सिंह ग्राम पंचायत भांठाडांड सरपंच एवं सूरज पनिका ग्राम पंचायत छतई सरपंच शामिल हैं।


भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...