https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

विद्युत विभाग से सम्बंधित समस्याओं के लिए लगाए जा रहे हैं विशेष शिविर

अनूपपुर। कार्यपालन यंत्री एमपीईकेवीवीसीएल प्रमोद गेडाम ने बताया कि विद्युत विभाग से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शिवरीचंदास, बैरीबाँध, अनूपपुर, सीतापुर, बदरा, सकोला,देवगवाँ, बगैहा टोला एवं पिपरिया में विशेष शिविर आज २५ जुलाई को लगाए जाएँगे। आपने यह भी बताया कि शिविरों में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत मुख्यमंत्री सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम के प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। श्री गेडाम ने आमजनो को शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया है।


जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का किया समाधान

अनूपपुर। जनसुनवाई में उपजिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंघई ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया। अमगवा के दिव्यांग छात्र आशीष कुमार राठोर ने विद्यालय में नियमित प्रवेश प्राप्त करने हेतु,पटना कलाँ के बलराम बैगा ने प्रधानमंत्री आवास के भुगतान,जमुना के जावेद खान ने आरटीई के माध्यम से निजी विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त राजस्व, भूमि विवाद, मजदूरी का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, अतिक्रमण, फसल बीमा राशि का प्राप्त होना आदि सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


जनसेवा के रास्ते अपगंता नही बन सकी रुकावट

अनूपपुर। अगर इंसान में कुछ पाने की ललक हो, कुछ करने का ईमानदार प्रयास हो तो किसी भी प्रकार की समस्याएँ उसके रास्ते को अवरुद्ध नहीं कर सकती, उसको अपना लक्ष्य प्राप्त करने से रोक नहीं सकती हैं। बचपन से ही नटखट एवं अत्यंत शरारती बालक ऋषि की कहानी कुछ ऐसी ही है। ऋषि का जन्म सागर जिले की ख़ुरई तहसील के ग्राम खिमलासा में राजीव सिंघई के घर में सन 1990 में हुआ था। राजीव पेशे से कृषक हैं परिवार में स्वस्थ बच्चे के आगमन से ख़ुशी का माहौल था। हँसते खेलते इस परिवार को जाने किसकी नजऱ लगी एवं नन्हा ऋषि महज 5 वर्ष की उम्र में विद्युत करंट की दुर्घटना का शिकार हो गया। डॉक्टरों ने ऋषि की जान तो बचा ली पर उनका एक हाथ इस दुर्घटना का शिकार हो गया। कहते हैं ना जिसका जन्म आगे बढऩे के लिए, लोगों को राह दिखाने के लिए होता है, वह पीछे मुड़कर नहीं देखता बल्कि लोगों को राह दिखाता है। ऋषि का भी पदार्पण इस धरा मे कुछ इन्हीं कारणो से हुआ था। शा..मा. विद्यालय खिमलासा में विद्यालयीन शिक्षा उपरांत आपने भोपाल से इंजीनीयरिंग की पढ़ाई की। परंतु आपका रुझान सदैव जनसेवा के प्रति था। ऋषि बताते हैं कि वे जब कक्षा 5 में अध्ययनरत थे तब तत्कालीन कलेक्टर शिवशेखर शुक्ला को उन्होंने देखा। कलेक्टर से यह उनका पहला परिचय था। नन्हें ऋषि ने जब कलेक्टर द्वारा आम जनो की समस्याओं का निदान होते देखा तभी प्रण किया मैं भी एक दिन कलेक्टर बन जन सेवा करूँगा। इन्हीं भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए ऋषि ने इंजीनियरिंग के पश्चात सिविल सेवाओं की तैयारी प्रारम्भ कर दी। .प्र. लोक सेवा आयोग 2014 परीक्षा में आपका चयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के पद पर हुआ। आपने सीधी के चितरंगी में सेवाएँ भी दी। परंतु बचपन के स्वप्न ने उन्हें सोने नहीं दिया और अगले वर्ष पुन: प्रयास में आपका चयन उपजिलाध्यक्ष पद पर हुआ। प्रशिक्षण उपरांत आपको अनूपपुर में अपनी सेवाएँ प्रदान करने के लिए कहा गया है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपने एवं आत्मविश्वास को जीवित रख सफलता को प्राप्त करने वाले ऋषि से सफलता का मंत्र पूछे जाने पर बताया कि एक कवि की कविता को जीवन में ढालकर आगे बढा।
भीड़ हो पसंद जिनको, वो अक्सर तनहा चलते हैं।
रोशन करने को क़िस्मत अपनी, सूरज की तरह वो जलते हैं।

कलेक्टर अनुग्रह पी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने ऋषि सिंघई के प्रयास, लगन एवं दृढ़ निश्चय की सराहना एवं कार्य में उत्कृष्टता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं उनसे सभी युवा कठिनाइयों से बाहर आकर प्रगति पथ में बढ़ते रहने की सीख ले सकते है।

पावर लिफ्टिंग में जिले की बेटी प्रियंका ने जीता गोल्ड मैडल

अनूपपुर। जिले की बेटी प्रियंका वैश्य ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियंका वैश्य अपनी प्राथमिक शिक्षा खालसा स्कूल मनेन्द्रगढ तथा 12वीं केपीएस स्कूल भिलाई में अध्ययन करने के पश्चात भोपाल में रहते हुए आईटी से इंजीनियरिंग किया साथ ही पॉवर लिफ्टिंग को चुना और हर चुनौती का सामना करते हुए मुकाम हासिल किया। प्रियंका ने .प्र. ही नहीं देश के विरोधियों को मात देते हुए अपनी मुकाम ते पहुंची। जिले के अंतिम छोर में बसे डोला-राजनगर में निवास करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य की पुत्री प्रियंका वैश्य ने दिल्ली में आयोजित एशिया के इंटरनेशनल हेल्थ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फेस्टिवल शेरू क्लासिक ओलंपिया में पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीती साथ ही प्रियंका को ओवर ऑल बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी हासिल किया है। 20 से 22 जुलाई तक दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए इस कॉम्पीटिशन में प्रियंका ने70 किलो वेट कैटेगरी में 170 किलो वजन उठाकर यह खिताब हासिल किया। पॉवर लिफ्टिंग में इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल करने पर प्रियंका ने कहा कि इसके लिए मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और  कोच प्रमोद भाटी को श्रेय दी है। इतना ही नहीं प्रियंका ने इस वर्ष स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ इंडिया का टाइटल भी जीता है लगातार एक के बाद एक उपलब्धियों को हासिल करने पर जिलेवासियों ने उन्हे बधाई दी।

छात्रावास में नव प्रवेशित छात्राओं को नपाध्यक्ष ने दी बेहतर शिक्षा की सलाह

अनूपपुर। नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत संचालित शासकीय उत्.ष्ट कन्या छात्रावास में सोमवार को नव प्रवेशित छात्राओं के प्रवेश अवसर पर छात्रावास द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर ने छात्राओं का स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिलाया। जिसमें नए शिक्षण सत्र में २२ छात्राएं प्रवेश ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने कहा की परिवार से समाज और समाज से देश शिक्षित होता है। इसलिए बेटियां मेहनत कर अचछी शिक्षा ग्रहण कर अपने तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका ने छात्राओं के दो-तीन किमी पैदल चलने पर वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य तथा लोगों ने छात्राओं को बेहतर भविष्य की नींव रख शिक्षा अॢजत करने की सलाह दी। इस मौके पर सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल ने छात्राओं को जहरीले सर्पो की प्रजातियों के संबंध में जानकारी देते हुए उससे बचने के तरीके और उसके उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कुछ सर्पप्रजाति को छात्राओं से रूबरू कराते हुए उनके सम्बंध में जानकारी दी।


सोमेश्वर गिरि के शिष्य फक्कड बाबा के गणेश आश्रम के कब्जा

कलेक्टर एसपी से शिकायत करने पहुंचे तीन जिलो के संत समुदाय
अनूपपुर। जनपद पुष्पराजगढ़ के ग्राम धरहरकला बैहग नाला स्थित गणेश आश्रम के ११५ वर्षीय तपस्वी महंत लालगिरी महराज (फक्कण बाबा) के ब्रम्हलीन हो जाने के पश्चात गणेश आश्रम में खण्डेश्वरी जो की अपराधिक चरित्र के बाबा द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत सोनमूड़ा अमरकंटक सोनभद्र उद्गम के महंत सोमेश्वर गिरि महराज सहित अनूपपुर, डिंडौरी एवं मंडला जिले के साधु संतो ने २३ जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की गई। शिकायत में महंत सोमेश्वर गिरि महराज ने बताया कि ११५ वर्षीय उनके शिष्य महंत लालगिरी फक्क$ महराज के अस्वस्थ्य रहने का फायदा उठाते हुए खण्डेश्वरी नामक बाबा वहां आश्रम में कब्जा कर आश्रम के आसपास रहने लगा और धार्मिक स्थल में खण्डेश्वरी बाबा अफीम, चरस, गांजा का व्यवसाय कर आश्रम का वातावरण बिगाडने लगा। जिसकी लिखित शिकायत १६ जून को सोमेश्वर गिरि महराज एवं उनके शिष्य फक्कड़ बाबा ने डीजीपी भोपाल से भी की थी। शिकायत में आश्रम को हड़पने, गांजा, चरस, अफीम का अड्डा बनाए जाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। वहीं जुलाई मंगलवार की शाम बजे महंत लालगिरी फक्क$ महराज के ब्रम्हलीन हो जाने के बाद खण्डेश्वरी बाबा द्वारा १६ वें दिन सोरसी कार्यक्रम के दौरान भोजन, बैनर, पोस्टर एवं साधु समाज की व्यवस्था आए हुए श्रद्घालुओं संत समाज की उपस्थिति में खण्डेश्वर उनके साथी .. से आए हुए विवेक गिरी तथा तथा सनावत खरगौन से सुरेन्द्र गिरी १०-१५ व्यक्तियों को लेकर आए और पूरे कार्यक्रम में अराजक स्थिति उत्पन्न कर दिए और साधु संतो के साथ मारपीट कर बनैर, पोस्टर एवं खाना फेंक दिए। जिसकी शिकायत १८ जुलाई को एसडीएम पुष्पराजगढ से की गई। जिसके बाद भी आवेदन पर कोई कार्यवाही नही हुई और हमें बेदखल कर दिया गया एवं आश्रम के कमरे में रखे ५० हजार के बर्तन एवं अन्य बहुमूल्य समान को लूट लिया गया। जिस पर महंत सोमेश्वर गिरि ने खंण्डेश्वरी और उसके सहयोगियों के विरूद्घ कार्यवाही किए जाने एवं गणेश आश्रम धरहरकला का कब्जा दिलाए जाने सहित ५० हजार नगद लूटे जाने के प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है।

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

राहुल की आंखमार अदा कांग्रेस पर पड सकती है भारी
मनोज द्विवेदी, अनूपपुर

२०१९ के आम चुनाव से ठीक पूर्व तेलगू देशम पार्टी द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का भले ही कांग्रेस ने समर्थन किया हो,सदन में वह इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं दिखी। अविश्वास पर भले ही विपक्ष ने विश्वास जताया हो, कांग्रेस ,तेलगू देशम पार्टी का आचरण ऐसा लगा नही कि उन्हे अपनी ही बातों पर भरोसा है। यही कारण है कि जब १२ घंटे की भाषणबाजी के बाद जब मतविभाजन की नौबत आई तो एनडीए के ३२५ के विरुद्ध विपक्ष महज १२६ पर ढेर हो गयी।
*** २० जुलाई को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के मतदान से पूर्व विभिन्न दलों के लोगों ने अपने विचार रखे। लोकतंत्र में  अविश्वास वस्तुतः सत्ता पक्ष के विरुद्ध विपक्ष का सबसे कारगर हथियार माना गया है। जो विभिन्न अवसरों पर अलग अलग सरकारों के विरुद्ध बहुत बार लाया गया। २०१८ मे विपक्ष ( वस्तुतः तेलगू देशम पार्टी ) द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य व हश्र सभी को पता था। पूर्ण बहुमत प्राप्त एनडीए सरकार को इससे कोई खतरा नहीं था। शिवसेना व बीजद के बायकाट ने अविश्वास को ऒर भी अविश्वसनीय बना दिया। देश भर में अपनी आवाज पहुंचाने, जनता का ध्यानाकर्षण करने के लिये विपक्ष को संसद सबसे उपयुक्त स्थान लगा। जहां जवाब प्रस्तुत करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा यदि किसी ने सुर्खियां बटोरी तो वह राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण मे जम कर मोदी पर हमला किया। यह आश्चर्यजनक था कि राहुल के निशाने पर एनडीए या भाजपा न हो कर मोदी थे।
*** प्रधानमंत्री श्री मोदी जब जवाब देने उतरे तो उन्होंने भी बिना किसी का नाम लिये जमकर बखिया उधेडी। सर्जिकल स्ट्राईक,सेना,डोकलाम, राफेल ,जीएसटी ,एनपीए जैसे मुद्दों पर उन्होंने राहुल गांधी को जमकर धोया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुडे मामलों पर बचकानी हरकत बन्द होनी चाहिए ।
*** राहुल गांधी ने भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी को जिस तरह की कूटनीतिक झप्पी दी,उससे स्वत: श्री मोदी व समूचा देश हतप्रभ रह गया होगा। यद्यपि लोकसभा स्पीकर ने इसे सदन की गरिमा के विपरीत बतलाया है। इसकी चर्चा राजनैतिक- सामाजिक हल्कों में लम्बे समय तक होती रहेगी। राहुल के भाषण ,उनकी आक्रामक शैली व मोदी झप्पी को उनके समर्थकों ने काफी पसंद भी किया।
*** बहरहाल इसके बाद घटी एक घटना या ऐसा कहें कि बाद मे सोशल मीडिया सहित सभी समाचार चैनलों में हो रही घटना की चीरफाड से कांग्रेस को सीधे नुकसान की आशंका है।
चैनलों व सोशल मीडिया मे वायरल राहुल गांधी की आंख मारने वाले वीडियो ने हालिया समय मे किसी राजनेता को उसके राजनैतिक क्रत्य से इतर की गयी हरकत के लिये सर्वाधिक सुर्खियां प्रदान की है। इसके अनुसार भाषण -- झप्पी के बाद अपनी सीट पर बैठे राहुल गांधी किसी को आंख मार कर मुस्कुराते दिख रहे हैं। यह आंखमार अदा प्रियंका प्रकाश की ऐसी ही किसी हरकत से तुलनात्मक जोड कर देखी जा रही है। कुछ के लिये यह मासूमियत का तो अन्य के लिए कुटिलता ( ?) का पर्याय हो सकता है। राहुल के आंख दबाऊ घटना के वीडियो ने सचमुच भूकंप लाया या नहीं ,यह तो पता नहीं । लेकिन राजनीति की समझ रखने वालों का मानना है कि यह हरकत राष्ट्रीय कांग्रेस को भारी पडने वाली है।
***  ए ओ ह्यूम की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे इससे पहले किस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कब,कहां ऐसी हरकत की या नहीं ,यह तो पता नहीं । इलेक्ट्रॉनिक युग मे राहुल गांधी इस हरकत के लिये अवश्य जाने जाएगें। जब  देश की सर्वोच्च संस्था संसद मे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हो रही हो,राहुल की यह हरकत कांग्रेस की गंभीरता पर सवालिया निशान लगाती है। यह वही कांग्रेस है जिससे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाषचन्द्र बोस, जवाहरलाल नेहरु,लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेता जुडे हुए थे। लगता ही नहीं कि ये वही कांग्रेस है। निश्चित रुप से इस घटना के बाद राहुल गांधी की परिपक्वता पर भी सवाल उठेगें। ४४ पर पहुंची कांग्रेस जब गुजरात ,कर्नाटक में थोडा बेहतर करती दिखी  व आगामी तीन राज्यों म प्र, छग,राजस्थान के माध्यम से २०१९ फतह करने के सपने देख रही है,उसके नेता की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश टाईप हरकत भारी पड सकती है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...