अनूपपुर। जिला
कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के जिला महामंत्री जयंत राव ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते
हुए बताया कि म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रत्येक
पोलिंग बूथ कमेटी का गठन करना अनिवार्य है। पूर्व में सेक्टर कमेटी मंडलम कमेटी
तथा ब्लॉक कमेटी का गठन उपरांत म.प्र. कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव प्रेषित किया जा
चुका है। इसके साथ ही भाजपा के शासन काल में किसान, मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाओ के साथ अन्याय, अत्याचार व शोषण के विभिन्न प्रकार की घटनाएं प्रदेश व जिले में आए दिन हो रही
है इन सभी बिन्दुओ के संबंध में १० मई गुरूवार को पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह की
उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठजनो, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडलम कमेटी एवं
सेक्टर कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उक्त बैठक में दोपहर २ बजे से अंबेडकर
भवन स्टेट बैंक के सामने पहुंचने की अपील की गई है।
बुधवार, 9 मई 2018
अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगो के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर।
अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगो को लेकर आजाद अध्यापक संघ जिला इकाई द्वारा ८ मई को
संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी को ६ सूत्रीय मांगो का
ज्ञापन सौंपा गया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अध्यापको की उनकी समस्याओ को
लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया किन्तु आज दिनांक तक हमारी समस्याओ पर कोई
ध्यान नही दिया गया, वहीं अध्यापको द्वारा
अपनी मांगो में जिले अंतर्गत कार्यरत अध्यापक संवर्ग का मानदेय माह की पहली तारीख
को भुगतान किए जाने, एनपीएएस की कटौती का
पास बुक संधारित किए जाने, जिला पंचायत में
परिक्षण के लिए जमा सेवा पुस्तिका परिक्षण उपरांत संकुलो को वापस किए जाने एवं
संकुल प्राचार्य को इस कार्य के लिए प्राथमिकता से करने के लिए निर्देशित किए जाने, मृत अध्यापको का एनपीएस की राशि उनके अश्रितो को तत्काल भुगतान किए जाने, संकुलो में लंबित समस्त प्रकार के एरियर्स का भुगतान किए जाने, छठवें वेतनमान की प्रथम किश्त का भुगतान मई 2018 तक किए जाने के आदेश है जिसे अतिशीघ्र प्रदान किए जाने संबंधी मांगो को रखा
गया। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में प्रांतीय संगठन मंत्री रंजीत विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष विश्वासराज शुक्ला, जिला मिडिया प्रभारी संजय शुक्ला, दशरथ बुनकर, प्रकाश गौतम, राम विनोद पयासी, रावेन्द्र सिंह, रमेश सोनकर, धीरेंद्र चतुर्वेदी, रामभुवन शुक्ला सहित सैकडो की संख्या में अध्यापक उपस्तित रहे।
रेलवे मजदूर कांग्रेस के प्रयासो से की मैन एवं गेटकीपर को ३० प्रतिशत हार्डवर्क एलांउस मंजूर
अनूपपुर। रेलवे
मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के सचिव रामदास राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर
बताया कि 8 से 10 मई को नई दिल्ली निर्धारित रेलवे बोर्ड पीएनएम मे एनएफआईआर रेलवे
मजदूर कांग्रेस की मांग मद संख्या १४/२०१७ को मंजूर करते हुए की मेन एवं गेटकीपर
को ३० प्रतिशत हार्डवर्क एलांउस मंजूर कर लिया है। उक्त जानकारी बोर्ड मीटिंग मे
भाग ले रहे रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री के.एस.मूर्ति एवं जोनल
अध्यक्ष तपन चटर्जी ने दी। जहां मांग की स्वीकृति कराने मे एनएफआईआर के राष्ट्रीय
महामंत्री एम राघवैया का प्रयास महत्वपूर्ण रहा। जिस पर की मेन एवं गेटकीपर को ३०
प्रतिशत हार्डवर्क एलांउस मंजूर कराने पर राष्ट्रीय महासचिव का रेलवे मजदूर
कांग्रेस बिलासपुर मंडल के समन्वयक बी कृष्ण कुमार, मजदूर कांग्रेस के केन्द्रीय पदाधिकारी डी के स्वाईन, शेर खान, लक्ष्मण राव, राजकुमार सांडे, शाखा सचिव बिलासपुर
मंडल पप्पू सिंह, रामदास राठौर, बाल कृष्ण बंगारी, जे पी यादव, जगदीश, आर के याव आदि ने अभार व्यक्ति किया।
शादी के 4 दिनो पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार
कोतमा। नगर
पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 गोविन्दा कॉलरी मे निवास करने वाली २४ वर्षीय
युवती अपनी शादी के ४ दिन पहले ८ मई मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद युवती के परिजनो व रिश्तेदारो ने युवती कर हर संभावित जगहो पर
पतासाजी की गई। लेकिन युवती का कहीं पता नही चलने पर परिजनो द्वारा ८ मई को कोतमा
थाना पहुंच युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार युवती की शादी 12 मई
को होना था, जो कि 7 मई की दोपहर अपने घर से ब्यूटी
पार्लर के नाम से निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में
किसी युवक के साथ भाग निकली। जहां युवती के शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनो
द्वारा तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। वहीं विवाह के चार दिन बचे
होने तथा युवती के घर से भाग जाने पर युवती का परिवार काफी परेशान देखे गए। वहीं
थाना प्रभारी आर.के. मिश्रा ने पुलिस टीम भेजकर हर संभावित जगहो की तलाश करने के
साथ ही साथ ही संभावितो के मोबाईल की सीडीआर सहित लोकेशन सर्च कर रही है।
इनका कहना है
युवती के साथ
एक युवक के भी भागे जाने का पता चला है, टीम बनाकर संभावित जगहो मे तलाश की जा रही है।
आर.के.मिश्रा, थाना प्रभारी कोतमा
पवित्र नगरी अमरकंट की जन समस्याओ को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर।
पवित्र नगरी अमरकंटक की जन समस्याओ के लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने १२ सूत्रीय
मांगो का ज्ञापन अमरकंटक नपाधिकारी को सौंपा गया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से नगर
कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि पवित्र नगरी अमरकंटक के उत्तर तट और दक्षिण तट पर
हो रहे निर्माण पर रोक लगाई जाए, प्रधानमंत्री आवास
योजना के अंतर्गत सभी निवासरत परिवार को लाभ दिया जाए, प्रधानमंत्री शौचालय योजना का सभी परिवार को लाभ दिया जाए, हाट बाजार पर हो रहे अवैध वसूली की जांच किए जाने, विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स में शासन के नियमानुसार सभी
वर्ग के लिए दुकाने आवंटित किए जाने, नगर में जगह-जगह प्याऊ की व्यस्था, तत्कालीन कलेक्टर एस परमार के निर्देशानुसार मंदिर प्रांगण व परिसर स्थित
ट्रस्ट के कार्यालय तथा रसोई घर को मंदिर के कला कृतियो के अनुसार नवीनीकरण किया
जाए, साफ सफाई के लिए मशीन यंत्र उपलब्ध कराए
जाए, वार्ड क्रमांक १ से लेकर ४ तक कचरा
फेंकने कचरा घर या डस्टबीन उपलब्ध करया जाए, गेस्ट हाउस का किराया एवं सभी दस्तावेज कार्यालय के सामने चस्पा किया जाने
संबंधी मांगो का ज्ञापन सौंपा। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में धनजंय तिवारी, श्याम लाल सेन, शक्ति पांडे, मनोज जैन, देवेन्द्र जैन, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री सागर द्विवेदी एवं यूथ कांग्रेस अमरकंटक नगरध्यक्ष बिरू तंबोली
उपस्थत रहे।
रोजगार सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस देने समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
अनूपपुर।
कलेक्टर अजय शर्मा ने असंगठित श्रमिकों के आवेदनों के सत्यापन के कार्य में
लापरवाही पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतो को ग्राम रोजगार सहायकों को
सेवा समाप्ति के नोटिस देने के लिये आदेशित किया है। कलेक्टर ने असंगठित श्रमिकों
के पंजीयन के कार्य की समीक्षा दौरान यह पाया कि पुष्पराजगढ़ जनपद के जमुड़ी, अलवर, दमेंहड़ी, तरंग, बिजौरा, सरई, सलरगोण्$डी, मेढाखार, मोहदी, गेदीअमा बेलडोगरी, करौदापानी, जैतहरी जनपद के अंतर्गत लपटा, क्योटार, अनूपपुर जनपद डूमरकछार, पो$डी, देवगवां, बेलियाब$डी, चोडी, चपानी, लामाटोला, पयारी क्रं १, जमुनिहा, धुम्मा एवं कोतमा जनपद अतर्गत रिटाला, सिलपुर ग्राम पंचायतों में आवेदनों के सत्यापन का कार्य निराशाजनक है। उक्त
पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों को कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता के
कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा सेवा समाप्ति के नोटिस दिये गये
है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...




