https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

लतार परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल, हटाये गये केंद्राध्यक्ष

 


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लतार में बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराये जाने की शिकायत शनिवार को ग्राम लतार निवासी सोमेश्वर नारायण पाठक ने कलेक्टर से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान एक छात्रा का विडियों जारी कर जानकारी दी गई हैं। वहीं शनिवार को परीक्षा केंद्राध्यक्ष को हटा दिया गया हैं।

सोमेश्वर नारायण पाठक ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लतार परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल कराए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत में बताया हैं कि 20 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में खुलेआम नकल करायागया हैं। आरोप है कि कुछ विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने में विशेष सहायता दी गई, जबकि अन्य विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए बाध्य किया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि परीक्षा कक्ष में निरीक्षण व्यवस्था प्रभावी नहीं थी और नियमों की अनदेखी की गई। यह भी कहा है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रेमजीत प्रजापति (प्रधानाध्या पक माध्यनमिक विद्यालय परासी) को हटाते हुए  नये केंद्राध्यक्ष शीला पटेल को नियुक्त किया गया हैं।

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्रथम दृष्टया परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रेमजीत प्रजापति को हटा दिया गया है। निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।


भुंडाकोना घाट के जंगल में फिर दिखा बाघ का शावक

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ नगरी अमरकंटक से शहडोल मार्ग स्थित भुंडाकोना घाट के जंगल में शुक्रवार-शनिवार की रात बाघ के शावक को  अमरकंटक आ रहें दंपति ने सड़क पार करते हुए देखा। जिसकी सूचना वन विभाग के परिक्षेत्र कार्यालय को दी।

अमरकंटक नगर के वरिष्ठ पत्रकार धनंजय तिवारी के पुत्र अंजय तिवारी अपनी पत्नी के साथ रात्रि में शहडोल से चौपहिया वाहन से अमरकंटक लौट रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन के सामने फररी सेमर के जंगल से निकलकर जालेश्वर की ओर, उमर गोहान दिशा में सड़क पार करते हुए शावक बाघ दिखाई दिया। अंजय तिवारी ने सावधानी बरतते हुए वाहन की गति धीमी कर दी और शावक को सुरक्षित जंगल की ओर जाते देखा। उस समय मार्ग पर अन्य कोई वाहन नहीं था। 

घटना की जानकारी शनिवार को अमरकंटक वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघ की मौजूदगी की सूचना परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव को दी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश देते हुए आसपास के ग्रामवासियों एवं वन क्षेत्र के निवासियों से सतर्क रहने, जंगल क्षेत्र से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

इसके पूर्व 5-6 फरवरी को पेंड्रा (छग) निवासी शिक्षक दंपति ने जलेश्वर से घाट उतरते समय मार्ग पर सड़क पार करता बाघ को सड़क पर चलते और फेंसिंग पार करने की कोशिश करते देखा था जिसका वीडियो बनाया था। सुबह की जांच में वन विभाग को मौके पर बाघ के पैरों के निशान (पगमार्क) मिले हैं।

गत वर्ष आई थी मादा बाघिन

अमरकंटक में बाघ की आहट ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। पिछले साल जनवरी में भी एक मादा बाघिन इस इलाके में आई थी, जिसने भेजरी और जलेश्वर में गायों का शिकार किया था। उस समय नर्मदा जन्मोत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने उस बाघिन को रेस्क्यू कर सीधी भेजा था। अब एक बार फिर बाघ की सक्रियता ने स्थानीय लोगों और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले या पैदल बाहर न निकलें।


शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

शराब ठेकेदार के गुर्गो ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज



थाना करणपठार पुलिस रोहित राय सहित अन्य फरार अरोपितो की तलाश जारी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करणपठार थाना अंतगर्त ग्राम लीलाटोला में शराब ठेकेदार के गुर्गो पर नबालिक नबालिक छात्राओं से छेडछाड, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामले में दो युवतियों एवं परिजनों ने दर्ज कराया हैं। पुलिस ने शनिवार को रोहित राय सहित अन्य पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। घटना के बाद शराब दुकान बंद कर आरोपी फरार हो गये। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी अनुसार 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा वर्तमान में शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत सूरत (गुजरात) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूरत से अपने गांव लौटते समय 13 फरवरी की रात लगभग 1:30 बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ लीलाटोला दमेंहड़ी चौराहे में बस से उतरी ही थी कि इसी दौरान चार अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पीड़िता के अनुसार, आरोपित युवकों ने पहले गाली-गलौच की, फिर जबरन हाथ पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता और उसके साथ मौजूद रिश्तेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी आरोप है कि दो युवक हाथ में डंडा लिए हुए थे और दो युवक लात-घूंसे से हमला कर रहे थे।

शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपितों ने धमकी दी कि यदि बीच में आई तो दोनों को जान से मारकर फेंक देंगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। मारपीट के दौरान पीड़िता के रिश्तेदार को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद रात अधिक होने के कारण तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने जांच के प्रथम दृष्टया में रोहित राय सहित अन्य आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई हैं। 

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि देर रात नाबालिक छात्राओं से शराब दुकान के लोगों ने छेड़छाड़ और वह मारपीट की है मामले मेंरिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।


शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

पसान नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ हाजिर हो

संविदाकार की याचिका पर उच्च न्यायालय का आदेश

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के संविदाकार धर्मेंद्र चौबे की याचिका पर उच्च न्यायालय जबलपुर ने जिले की नगर पालिका पसान के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 9 मार्च को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

उच्च न्यायालय जबलपुर ने संविदाकार धर्मेंद्र चौबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए

वर्ष 2009-10 में नगर पालिका पसान में निर्माण कार्यों के लिए संविदाकार धर्मेंद्र चौबे को भुगतान किया गया था जिसमें टीडीएस की राशि लगभग चार लाख रुपए नगरपालिका द्वारा काट लिया गया था और विभाग में जमा नहीं किया गया था, इस संदर्भ में कई बार आवेदन दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आवेदक ने उच्च न्यायालय जबलपुर में वर्ष 2023 में याचिका प्रस्तुत की थी, याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा सीएमओ पसान के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, तब टीडीएस जमा कर दिया गया था, परंतु ब्याज की राशि जमा नहीं किया गया था। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने नपा अध्यक्ष और सीएमओ पसान को 9 मार्च को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 

याचिका कर्ता का पक्ष रखते हुए आशुतोष जोशी एवं दीपक पांडे ने बताया कि आयकर विभाग एवं विक्रय कर द्वारा बकाया राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी नगर पालिका ने भुगतान नहीं किया गया इसलिए कोर्ट ने दोनों को उपस्थित होने के निर्देश दियें हैं।


रविवार, 8 फ़रवरी 2026

खड़ी बस में पिकअप ने मारी टक्कर,1 महिला की मौत, दो घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतगर्त रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बस के पीछे टक्कर मार दिया, इसकी चपेट में पैदल जा रही तीन महिलाओं में एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। 

जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर राजेंद्रग्राम थाना मुख्यालय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पैदल जा रहीं तीन महिलाओं को टक्करर मारते हुए सड़क किनारे खडी बस से जा टकराई,इस दुघर्टना में बाजार करने आई  35 वर्षीय पप्पीह बैगा पजि अक्षय बैगा निवासी ग्राम करौदापानी की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दो महिला 52 वर्षीय बरसिया बाई पति हेमराज निवासी ग्राम जरही एवं 24 वर्षीय शिववती पति वृजमोहन निवासी ग्राम उमनिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगो ने पुष्पराजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीकराया जहां इलाज जारी हैं। 

बताया गया हैं कि रविवार को राजेंद्रग्राम में बाजार का दिन हैं जहां लोगो की भीड होती हैं इस दौरान बस स्टैंड से निकलकर एक बस सड़क किनारे खड़ी थी, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21जी 2032 आ रहीं थी जिसके सामने बाजार करने आई तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।  


शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

मुख्य नपा अधिकारी को नवीन नपाभवन पर अवमानना नोटिस, 1 माह में मांगा जबाब



अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की नगर पालिका अनूपपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार झरिया को उद्यान की भूमि पर पालिका भवन निर्माण पर उच्च न्यायालय जबलपुर ने अवमानना का नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जबाब मांगा हैं। 

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीपक कुमार पांडे ने बताया कि याचिकाकर्ता ने नगरपालिका अनूपपुर द्वारा उद्यान की भूमि पर नए भवन को लेकर उच्च न्यायालय जबलपुर में 28 अप्रैल 2025 को याचिका दायर की थी, जिस पर उच्च न्यायालय ने 90 दिनों के अंदर नियमानुसार स्पीकिंग ऑर्डर जारी करने का आदेश दिया था, परन्तु याचिकाकर्ता के आवेदन पर बिना कोई निर्णय लिए भूमि पर नए भवन का गम दिनों उद्घाटन कर दिया गया। जिससे व्यथित होकर याचिकाकर्ता ने पुनः उच्च न्यायालय जबलपुर में अवमानना याचिका प्रस्तुत की थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार झरिया को नोटिस जारी किया हैं। 


सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एवं विक्रांत भूरिया ने नर्मदा उद्गम में की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

दोनो विधायकों ने बजट को बताया फेल, यूजीसी के मुद्दे पर साधी चुप्पी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा उद्गम अमरकंटक में सोमवार को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व मंत्री, राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने नर्मदा मंदिर के नर्मदा उद्गम स्थिल में पूजा अर्चन किया। बता दे कि जब दोनो विधायक मंदिर परिसर पहुंचं तो नर्मदा के पट बंद हो चुके थे।

पुष्पराजगढ़ में आयोजित विधायक कप खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री, राधौगढ़ विधायक जयवर्धन पहुंचा जहां वह पहले अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में पूजन कर मां नर्मदा से देश प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर से बाहर पत्रकारों से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की बजट पर अपनी राय दी तो आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासियों की विस्थापन पर अपनी बात कही। वहीं दोनो विधायकों ने यूजीसी के मुद्दे पर चुप्पीय साथ ली। जयवर्धन सिंह ने कहां कि केंद्र सरकार के अगले 1 साल की देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नितीया रहेंगी क्या योजनाएं रहेगी उसका पूरा एक ब्लूप्रिंट सामने आता है और एक बजट कितना सफल है या विफल है उसका सबसे बड़ा मापदंड शेयर बाजार स्टॉक मार्केट रहता हैं और शायद पहली बार देश के इतिहास में ऐसा हुआ है कि बजट होने के बाद सेंसेक्स 1500 पॉइंट गिरा है निफ्टी 2% कम हुआ है जो इस बात को सिद्ध करता है कि पूरे उद्योग जगत में पूरे इंडस्ट्रीज ने इस बजट को फेल बताया है। मूल बात यह है कि आज चाहे किसान या अन्य‍ लोग इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि शायद इस बजट में समर्थन मूल्य का कोई नियम बनाया जाए उसके बारे में बात की जाएगी, जो महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है उसके बारे में उल्लेख किया जाएगा या फिर जो लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं उनके रोजगार के लिए कुछ विशेष आदेश दिए जाएंगे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ उल्टा मध्य प्रदेश को जो पैसा मिलता है उसमें 25000 करोड रुपए कम किए गए हैं। कितने अफसोस की बात है कि जब सत्ता में दोनों जगह भाजपा है फिर भी मध्य प्रदेश को इसमें कम राशि दी जा रही है, हम पूर्ण रूप से इस बजट का विरोध करते हैं। अब समय आ गया है कि जिन लोगों ने प्रयागराज में शंकराचार्य जी महाराज का विरोध किया हैं अब देश की जनता उनका विरोध करेगी और मोदी सरकार कोउखाड कर फेकेगीं।

झाबुआ विधायक एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस विक्रांत भूरिया ने कहा कि नर्मदा मां जीवनदायानी विशेष कर हम बात करें हमारे पूरे मध्य प्रदेश को सीचने वाली वह मॉ नर्मदा है। मां नर्मदा और हम आदिवासियों का तो बहुत विशेष नाता है क्योंकि जो हमें क्या इतिहास में आप देख लीजिए जितने भी हमारे आदिवासियों का संरक्षण करना है। पूरे मध्य प्रदेश में खुशहाली हो और जहां नहीं हो रहा है अन्याय हो रहा है वहां पर न्याय दिलाने का काम मां नर्मदा करेंगी हम उनसे प्रार्थना करते हैं।

मनरेगा पर बाेलते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम तो उन्हाेंने हटा दिया हैं साथ ही जवाबदारी केंद्र सरकार की 90% पहले जो राशि थी केंद्र सरकार देती थी आज सिर्फ 60% दे रहीं है। राज्य सरकार के पास पैसा ही नहीं है कि वह लोगों को रोजगार दे पाए तो आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि इससे ठेकेदारी प्रथा पड़ेगा, पंचायती राज खत्म होगा और रोजगार की गारंटी जो राइट टू वर्क था वह पूरी तरह से खत्म करने का काम भाजपा ने किया। जंगलों को खत्म करने का काम भाजपा कर रहीं हैं।

इस दौरान अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, उमरिया से अजय सिंह , अनूपपुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी अहमद किदवई, सेवा दल अध्यक्ष डा.एहसान अली अंसारी, अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह, मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन, शहडोल जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहें।


तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वेंकटनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत राइस मिल के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया। टक्कर तेज थी कि दोनो वाहन सड़क से बाहर जा पहुंचे।दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 18 सीए 1536 बुढ़ार से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वेंकटनगर में स्कूल निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूर सनी गोड़ (19 वर्ष), सुशील कोल (24 वर्ष) और राजा महरा (26 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम छादा, थाना नरौजादा, जिला उमरिया जो कि वेंकटनगर से रानीतालाब मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जहां रास्ते में फोन पर बात करने के लिए उन्होंने बाइक रोककर हीरामोती राइस मिल के पास खड़े हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने बाइक समेत तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  


ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार कार घुसी 2 की मौत, दो घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात्रि 8 बजे सामने से ट...