अनूपपुर। ग्रामीण कृषि विस्तार
अधिकारियो को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सर्वेयर के समान वेतनमान के निर्णय
पालन करने के संबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने इंदिरा तिराहे
पर अनिश्चित कॉलीन हडताल दूसरे दिन भी
जारी रखा। वहीं संघ के अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार
अधिकारियो को सर्वेयर के समान वेतन दिए जाने के संबंध में किसानो के साथ कंधे से
कंध मिलाकर प्रदेश का कृषि उत्पादन बढाने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा म.प्र.
शासन को 5 वीं बार कृषि कर्मण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। जहां 21 मार्च 2018 को स्टेंट हैंगर
भोपाल एवं १६ अप्रैल 2018 को शाजापुर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो की समस्या के निराकरण हेतु
सहमति देने के बाद भी आज दिनांक तक वेतनमान दिए जाने का निर्णय नही किया गया है।
जिससे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो में असंतोष एंव हताशा की स्थिति निर्मित हो
गई है। जिसमें हमारी मांगो में उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्णय अनुसार ग्रामीण
कृषि विस्तार अधिकारियो को सर्वेयर के समान वेतनमान शीघ्र कैबिनेट में स्वीकृत
किया जाए, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, बीटीएम, एटीएम, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, लेखापाल को विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन नीति बनाकर संविलियन किए जाने, किसान मित्र, किसान दीदी को
प्रतिमाह मानदेय 500 के स्थान पर कलेक्ट्रेट दर के आधार पर प्रति माह भुगतान किए जाने संबंधी
मांगे रखी। वहीं हडताल पर संभागीय अध्यक्ष हरेनद्र सिंह, व्ही.के. गौतम, रंजीता ङ्क्षसह, आर.एस. नामदेव, मुंशीराम सिंह, आर.पी. मिश्रा, आर.के. शुक्ला, महावीर सिंह मरावी, भवन सिंह परस्ते एवं
एएस प्रजापति हडताल स्थल पर बैठे रहे।
मंगलवार, 29 मई 2018
संगठन की बैठक में दिखी कांग्रेसियो में फूट,
प्रभारी से जिले के संगठन में बदलाव की मांगअनूपपुर। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एकजूटता बनाए रखने को लेकर म.प्र. संगठन के सह प्रभारी हर्षवर्धन तबकाले ने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस अनूपपुर में २८ मई को कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा की गई। वहीं चर्चा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ११ वर्षो से जिला कांग्रेस के संगठन को बदलने की मांग की गई, जिस पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ विधायक एवं यूथ कांग्रेस सहित कार्यकर्ताओ ने बताया कि पिछले ११ वर्षो से जिले के संगठन का बदलाव नही हो सका है, जिसके कारण नपा जैतहरी एवं पसान के चुनाव का कारण बना। वहीं संगठन के बदलाव नही होने पर संगठन की दुर्गति एवं गुटबाजी के संबंध में चर्चा कर हार का कारण बनना बताया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री बिसाहूल लाल सिंह को म.प्र. समन्वयक समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद जहां बैठक में कई विधानसभा प्रत्याशियो ने अपनी-अपनी दावेदारी दिखाई। जिसमें सरपंच संघ के अध्यक्ष उमाकांत उइके, आईटी सेल के प्रभारी तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस चंद्रभान सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ सिंह ने अपनी अपनी दावेदारी प्रत्याशी के रूप में रखी। वहीं संगठन के बदलाव नही होने पर जहां बैठक में कांग्रेस कई गुटो में नजर आई। वहीं बैठक में पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी, कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, नपाध्यक्ष राम खेलावन राठौर, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ शिव ङ्क्षसह, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, जयंत राव सहित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जब इस संबंध में म.प्र. सह संगठन प्रभारी से चर्चा की गई तो उन्होने कहा कि आगामी चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा कर संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।
जनसुनवाई में सुनी गई जिले भर से आए आवेदको की समस्याएं
अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट में २९ मई
मंगलवार को अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी
ने जनसुनवाई में आए ओदकों की समस्याओ को सुना गया। जिनमें जनपद पंचायत जैतहरी के
ग्राम गोरसी निवासी ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर
अनियमितता किए जाने से संबंध में शिकायत, ग्राम पंचायत कोलमी के सरपंच ने वार्ड नंबर 15 एवं में नवीन हैण्डपंप लगवाए
जाने के संबंध में आवेदन, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पथरौडी निवासी मोलशाय केवट ने पिता सुदामा केवट ने
मजदूरी नहीं मिलने के संबंध में शिकायत, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत मुण्डा निवासी जानकी बाई पति स्व. गनपत
गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत गिरारी निवासी समस्त ग्रामवासियों ने शौचालय
की राशि प्राप्त नहीं होने, जनपद पंचायत जैतहरी निवासी रामस्वरूप ने प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किश्त
दिलाने के संबंध में आवेदन, तहसील अनूपुपर के ग्राम औढेरा निवासी सहदेव यादव पिता भद्दी यादव ने नक्शा
तर्मीम के संबंध में आवेदन दिया है।
कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओं नोटिस
अनूपपुर। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी
अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर मुख्यनगर
पालिका अधिकारी अशीष शर्मा, तहसीलदार अनूपपुर ईश्वर प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अनूपपुर के.पी. राजैरिया, एकीकृत बाल विकास
परियोजना अनूपपुर नलिनी आठिया एव नायब तहसीलदार अनूपपुर (वृत फुनगा) Ÿमुन्नीलाल पांडेय को
शोकॉज नोटिस जारी दिया है। कलेक्टर ने उक्त संबंध में कारण की स्पष्टीकरण 3 दिवस
के भीतर कार्यालय अवगत कराने के निर्देश दिए है।
समय-सीमा पर सेवा प्रदान न करने पर
तहसीलदार अनूपपुर एवं फुनगा राजस्व निरीक्षण पर दंड अधिरोपित
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी
अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर तहसीलदार
अनूपपुर ईश्वर प्रधान पर 1000 रूपए एवं राजस्व निरीक्षक फुनगा पर 4000 रूपए का
अर्थदंड अधिरोपित किया है। कलेक्टर अर्थदंड की राशि तीन दिवस के भीतर जमा की जाकर
चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

