अनूपपुर। थाना रामनगर अंतर्गत झिरियाटोला के पास 9 मई की दोपहर मनेन्द्रगढ़ से कोतमा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर
दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जहां वाहन मे सवार प्रियंका गुप्ता, जिया सोनी उम्र 16 वर्ष, जतिन गुप्ता
पिता अशोक उम्र 16 वर्ष, राजकुमार सोनी घायल हो गए। जहां सभी घायलो को पुलिस एवं स्थानीय लोगो की मदद
से उन्हे उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है।
जहां प्राथमिक उपचार के दौरान जिया सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं जतिन गुप्ता को गंभीर चोट होने पर जिला चिकित्सालय रेफर
कर दिया गया।
बुधवार, 9 मई 2018
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 गंभीर
अनूपपुर। थाना रामनगर अंतर्गत झिरियाटोला के पास 9 मई की दोपहर मनेन्द्रगढ़ से कोतमा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर
दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जहां वाहन मे सवार प्रियंका गुप्ता, जिया सोनी उम्र 16 वर्ष, जतिन गुप्ता
पिता अशोक उम्र 16 वर्ष, राजकुमार सोनी घायल हो गए। जहां सभी घायलो को पुलिस एवं स्थानीय लोगो की मदद
से उन्हे उपचार के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है।
जहां प्राथमिक उपचार के दौरान जिया सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं जतिन गुप्ता को गंभीर चोट होने पर जिला चिकित्सालय रेफर
कर दिया गया।
नाबालिग से छेडछाड का मामला पंजीबद्ध
अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम वेंकटनगर में निवास करने वाली 12 वर्षीय नाबालिग के
साथ छेडछाड करने पर परिजनो द्वारा 5 मई को थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने आरोपी अमित केशरवानी पिता
रामबाबू केशरवानी के खिलाफ धारा 354, 354ए एवं 7, 8, 11, 12 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचनना में जुटी हुई है।
वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी जैतहरी दिलीप दाहिया ने जानकारी देते हुए बताया
कि 13 अप्रैल की
दोपहर 12 वर्षीय नाबालिग
वेंकटनगर मेन बाजार हनुमान मंदिर के पास स्थित अमित केशरवानी के जनरल स्टोर में
समान खरीदने गई थी, जहां पर अमित
केशरवानी ने नाबालिग के साथ दुकान में छोडछाड करने लगा, जहां बच्ची किसी तरह से भाग अपने घर पहुंची और अपनी बडी बहन को पूरी घटना
बताई। वहीं नाबालिग के पिता अपनी पत्नी का उपचार कराने नागपुर गए हुए थे, जहां 4 मई को पिता के पहुंचने पर बच्ची ने पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिसके बाद पिता ने 5 मई को जैतहरी थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित के
खिलाफ नाबालिग के साथ छोडछाड का मामला पंजीबद्ध किया गया।
दो अलग अलग मामलो में जैतहरी में युवक छत से कूदा,फुनगा में युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

अनूपपुर। जिले के फुनगा चौकी एवं जैतहरी थाना में हत्या मामला सामने आया है जिसमे फुनगा
चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक के छत से नीचे गिरकर मौत तथा जैतहरी थाना क्षेत्र के ठोडीपानी
गांव में27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाए गए हैं, जहंा शव के मिलने के उपरांत गांवों में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के
उपरांत अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक सहित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों ने दल-बल के साथ
मौके का निरीक्षण किया। जिसमें दोनों ही मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार भालूमाड़ा थानांतर्गत फुनगा चौकी के दैखल ग्राम पंचायत नदियाटोला
में 9 मई की सुबह27 वर्षीय भोला सिंह गोंड पिता सिपाही सिंह गोंड का शव घर से बाहर घर के दीवारों
के पास पाया गया। मृतक भोला सिंह गोंड कॉलरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ
था। भोला के शव को नीचे देखे जाने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने घटना की सूचना
पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव
परिजनों को सौंप दिया। एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद
का कहना है कि मंगलवार को उसकी बुआ का दामाद अमन परिजनों से मिलने घर आया
था। जहां रात के दौरान भोला और अमलन छत पर ही सो गए थे। लेकिन सुबह भोला की लाश
मिली। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर नाखून से खरोंचने के कुछ निशान मिले हैं।
साथ ही शव के कान, नाक और मुंह से खून
बहता पाया गया। पुलिस ने इसे हत्या कर छत से नीचे गिराने की सम्भावना जता रही है।
वहीं एसडीओपी का कहना है कि जबतक पीएम रिपोर्ट नहीं मिल जाता, हत्या के सम्बंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। संभावना जताई जा रही है कि देर रात
3 बजे के बाद ही कोई घटनाक्रम घटित हुआ है। पुलिस मामले में बुआ के दामाद अमन को
संदेह के रूप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि भोला सिंह
गोंड के छत पर 3 फीट उंची चारो ओर ईंट की रेलिंग बनी हुई है। वहीं जैतहरी थाना से 15 किलोमीटर दूर
ठोडीपानी गांव निवासी 28 वर्षीय युवती सोनाबाई राठौर पिता कल्लू राठौर का शव घर से 2 किलोमीटर दूर सकट्टा और ठोडीपानी
गांव के बीच सुने रास्ते पर पाया गया। जिसकी सूचना ग्रामीण जयराम ने परिजनों को सुबह 9.30 बजे दी। बताया जाता
है कि युवती मंगलवार 8 मई की रात 7.30 बजे से अपने घर से लापता हुई थी। परिजनों के अनुसार शाम को खेत से आने के बाद
सोनाबाई को घर के काम-काज करते देखा गया था। घटना की सूचना परिजनों ने जैतहरी
पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल में गला में दुपट्टा
बांधकर गला घोंट हत्या करने की आशंका जताई है, वहीं पुलिस का अनुमान है कि सम्भवत: युवती की हत्या कहीं और की गई और उसे
घसीटकर यहां लाया गया। जिसके कारण रास्ते पर उसके शव के घिसटने के निशान पाए गए
हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
जैतहरी भेज दिया है।
आईपीएल के खेल में बिका घर सटोरिया ने लिया
आखिर कब पकड़
में आयेगे आईपीएल के सट्टेबाज
अनूपपुर। कोयलांचल समेत पूरे जिले में आईपीएल का सवाब लो
गों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।
चाल-चरित्र और चेहरे की बात करने वाली पार्टी के लोगों के द्वारा प्रशासन को खुली
चुनौती देते हुये इस खेल को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बनकर चैकों और
छक्कों पर तालियां बजाते नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले में राजनीतिक शून्यता
पूर्व की भांति अभी भी कायम है। जनप्रतिनिधि की नजर इस ओर आखिर क्यों नहीं जा रही
है। समाज में बुराई का रूप ले रहे इस आईपीएल सटटे पर सबकी खामोशी अब बड़ा सवाल
बनती जा रही है। पड़ोसी जिले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये आईपीएल में चल रहे
सटटे पर कार्यवाही करते हुये माफियाओं को गिरफतार करते हुये बड़ी कार्यवाही की है।
किंतु अनूपपुर जिले के पुलिस अधिकारियों को जिले में चल रहे इस गोरख ध्ंाधे के
बारे में लगातार जानकारी मिलने के बावजूद कार्यवाही न होना उनके सूचना संकलन पर
सवालिया निशान लगा रहा है। सुत्रो की माने तो एक खिलाडी का घर तक बिक गया जिसे
सट्टेबाजो ने ही ले लिया।
बीते पखवाड़े
भर से कोयलांचल में आईपीएल खेलने वालों की लाईन लंबी होती जा रही है। इस खेल में
खादी व खाकी का संरक्षण सटोरियों को मिलता नजर आ रहा है। सटोरियों के द्वारा भी
खेल को नये तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। वह तकनीक का भी पूरा इस्तेमाल करते नजर
आ रहे हैं। सटोरियों के द्वारा खिलाडियों से एडवांस के रूप में एक निष्चित रकम जमा
कराई जाती है, जिसके बाद उन्हें एक नंबर दे दिया जाता
है ताकि आगे का खेल नाम से न होकर नंबर के रूप में संचालित किया जा सके। सारा
हिसाब-किताब मैच के समाप्त होने के एक घंटे के भीतर ही सटोरियों के द्वारा घर
पहुंच सेवा के रूप में निपटा दिया जाता है। रात के अंधेरे में हिसाब-किताब करते
हुये अगले दिन की फिर तैयारी प्रारंभ कर दी जाती है। हद तो तब हो जाती है जब रात
के राजकुमार को सारी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जाती।
कोयलांचल में
आईपीएल महोत्सव के कर्ताधर्ता वार्ड नंबर 8 में बैठकर इस महोत्सव में लोगों को
शामिल कर पूरे खेल को त्योहार के रूप में मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस महोत्सव को
कोतमा के राजकुमार की मौन स्वीकृति खेल में चार चांद लगा रही है। कोयलांचल के युवा
पहले ही सटटे की लत में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे थे, अब वार्ड नंबर 8 से संचालित आईपीएल महोत्सव के आयोजकों के द्वारा युवा वर्ग को
इस खेल में शामिल कर अंतिम कील ठोंकने का का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस
की खामोषी भी बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
आखिर क्यों
खामोष है पुलिस
कोयलांचल को धन
की नगरी भी कहा जाता है, वहीं कोतमा अनूपपुर
जिले की आर्थिक मजबूती के लिये भी जाना जाता है। ऐसे में माफियाओं का आर्थिक लाभ
कैसे बढे यह माफियाओं के द्वारा सुनिष्चित करने के लिये तमाम तरह के खेलों को
अंजाम दिया जाता है। पुरानी कहावत है कि पुलिस की जानकारी के बिना कोई अपराध
मुमकिन नहीं, ऐसे में कोतमा में आईपीएल में लाखों का
जुआं कैसे संचालित हो रहा है। क्या पुलिस का सूचना संकलन तंत्र कमजोर हो गया है या
पुलिस इस मामले में कोई सूचना संकलित करना ही नही चाहती। यदि पुलिस चाह ले तो
माफिया उनके पहुंच से बहुत दूर नहीं है। आईपीएल महोत्सव में पुलिस की खामोषी जनता
के बीच चर्चा का बिषय बनी हुई है।
पकड़ से दूर
सरगना
पूरे कोयलांचल
में आईपीएल के संचालकों का नाम लोगों के जुबान पर छाया हुआ है। बावजूद इसके
प्रषासन में बैठे हुये जिम्मेदारों के कान में जूं नहीं रेंग रही है। जब गली-गली
में संचालकों के नाम छाये हुये हैं तब पुलिस तक आखिर यह नाम क्यों नहीं पहुंच रहे
हैं। कोतमा के एक वार्ड विषेष से संचालित आईपीएल का रगना पुलिस की पहुंच से दूर
क्यों है। क्या चंद सिक्कों के फेर में यूं ही अभयदान मिलता रहेगा।
किस रोषनी में
गुम हुसे हेमू, जोषी और रवि
जिस बात की
जानकारी पूरे कोयलांचल क्षेत्र को है उस बात की जानकारी आखिर पुलिस को कैसे नहीं
है। आईपीएल चालू होने के साथ ही कुछ नाम लोगों की जुबान पर छाये हुये हैं। जिनमें
हेमू व जोषी दो नाम प्रमुखता से चाय व पान की गुमटियों पर लोगों के बीच चर्चा का
बिषय बने हुये हैं। आखिर यह रात के अंधेरे में कहां गुम हो जाते है। जहां राजकुमार
की पहुंच भी संभव नहीं है। आखिर वह कौन सी ऐसी जगह है जहां पर बैठकर पूरे महोत्सव
को अंजाम दिया जा रहा है।
हाईटेक हुआ
आईपीएल महोत्सव
जैसे-जैसे देष
हाईटेक हो रहा है वैसे-वैसे माफियाओं ने भी खुद को अपडेट किया है। कोतमा के आईपीएल
के संचालकों ने खुद को अपडेट करते हुये अब सेषन के रूप में अपने खिलाडियों को नंबर
आवंटित करते हुये सारा खेल मोबाइल के जरिये ऑपरेट करते नजर आ रहे हैं। यदि पुलिस
थोड़ा सा सजग होकर माफियाओं के नंबर ट्रेस करे तो आईपीएल का सारा काला चि_ा सामने होगा। जिनमें खेलने व खिलाने वाले दोनों के नाम सामने होंगे। यदि
पुलिस चाहे तो कोयलंाचल से इस हाईटेक हुये व्यापार पर लगाम लगाई जा सकती है।
आखिर क्या कहते
हैं जनप्रतिनिधि
अनूपपुर जिले
में सामाजिक बुराई का रूप ले चुके आईपीएल सटटे पर जब जिले के जनप्रतिनिधियों से
बात की गई तो जनप्रतिनिधियों ने प्रषासन से बात करने की बात कही। किंतु बीते
पखवाडे भर से लगातार अखबारों की सुर्खियां बन रहे आईपीएल सटटे पर अभी तक
जनप्रतिनिधियों की नजर न पडना भी अपने आप में एक सोचनीय बिषय है। ऐसे में जनता के
द्वारा जिन्हें विकास की कमान सौंपी जाती है वह कितने सजग प्रहरी हैं सहज ही
अंदाजा लगाया जा सकता है। आईपीएल सटटे पर जब हमारे द्वारा चुने हुये
जनप्रतिनिधियों से बात की गई तो चल रहे सटटे पर उनकी जुबानी कुछ इस तरह की है-
यदि ऐसा है तो
गलत है हमारी पार्टी के लोगों के द्वारा ऐसा कोई भी काम नहीं किया जाता है आप
जानकारी उपलब्ध कराइये, कार्यवाही की जाएगी।
रामलाल रौतेल विधायक अनूपपुर
विधानसभा।
यह एक सामाजिक
बुराई है, समाज में ऐसा नहीं होना चाहिये। मैं आज
ही प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर इस बुराई को समाप्त करने का प्रयास करूंगा।
मनोज अग्रवाल विधायक, कोतमा विधानसभा।
हमारी पार्टी
ऐसे कार्यों का सदैव विरोध करती आई है, आईपीएल में लग रहे सटटे के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंपकर
कार्यवाही की मांग की जाएगी।
बिसाहूलाल सिंह पूर्व मंत्री
म0प्र0 शासन।
यदि भारतीय
जनता पार्टी की आड़ में कुछ लोग ऐसे आपराधिक कृत्य में शामिल हैं तो गलत है। हमारी
पार्टी ऐसा कोई संदेश नहीं देती न ही ऐसे कार्यों का समर्थन करती है।
राजेश सोनी भाजपा नेता, कोतमा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
