https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 14 जुलाई 2024

शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार स्थापित कर रही नए आयाम- मंत्री दिलीप जायसवाल

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रभारी प्रार्चाय पर जनप्रतिनिधियों का अपमान करने का लगाया आरोप,शिकायत

जिला मुख्यालय के शासकीय तुलसी महाविद्यालय को पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालय का मिला दर्जा

अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय के पीएमश्री उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में उन्नयन से उच्च शिक्षा के लिए सभी संकायों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी केंद्र और राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य के लिए नए आयाम स्थापित करने  लगातार कार्य किए जा रहे है। रविवार को प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्रधानमंत्री श्री उत्कृष्ट महाविद्यालय के उन्नयन शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्रार्चाय पर प्रोटोकाल का पालक नहीं करने का अरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने तुलसी महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष वशिष्ठ से इसकी शिकायत की हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री व अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहू लाल सिंह, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, तुलसी महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार अपर कलेक्टर अमन वैष्णव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरशाद मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर दीपशिखा भगत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए संकायों के उन्नयन के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य  किए जा रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य प्राप्ति में सुविधा होगी उन्होंने कहा कि हर जिला मुख्यालय में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के सभी प्रकल्प खुले तथा जिले में यह सुविधा विकसित हो इसके लिए भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा के पहले सत्र में निर्णय लेकर पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय से शहडोल संभाग के सभी जिलों के शासकीय कॉलेजों को सम्बध्द किए जाने का कार्य किया गया है। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय को उषा किरण योजना के तहत अधो संरचना विकास तथा कौशल विकास के लिए 26 करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है। स्‍व. अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री काल में गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई के तहत सड़क बनाने का कार्य किया गया है जिससे गांव की समृद्धि के साथ ही विद्यार्थीयो को सहजता से शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों- नगरों से जुड़ने के रास्ते खुले हैं उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न जनहितैसी कार्यों  की भी जानकारी दी।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए सरकार संपूर्ण व्यवस्थाएं कर रही हैं विद्यार्थियों को चाहिए कि वह परिश्रम से अपने मुकाम को प्राप्त करें। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर तथा मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी का जिक्र करते हुए ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने का आव्हान किया।

कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति - विधायक बिसाहूलाल सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि शासकीय तुलसी महाविद्यालय को प्रारंभ करने में फट्टी बाबा का योगदान अविस्मरणीय है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालय की उपलब्धि देना इस महाविद्यालय को नई पहचान देगा उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नागरिको बधाई दी। उन्होंने बताया कि शासकीय कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति भी मिल चुकी है उसके संचालन से तुलसी महाविद्यालय का भार कम होगा।

छात्र-छात्राओं के भविष्य को नई दिशा प्राप्त- रामलाल रौतेल

राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई उपलब्धि से यहां के छात्र-छात्राओं के भविष्य को नई दिशा प्राप्त होगी उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईमानदारी से मेहनत कर अपना मुकाम हासिल करने की अपील की। 

प्रभारी प्राचार्य ने जनप्रतिनिधियों का किया अपमानअध्‍यक्ष जिला पंचायत 

शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जीके संत ने प्रधानमंत्री श्री उत्कृष्ट महाविद्यालय के उन्नयन शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान करते हुए जिला पंचायत अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। इतना ही नहीं प्रभारी प्राचार्य ने नगर के गणमान्‍य लोगोके साथ पत्रकारों से भी दूरी बना कर चले। जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने अपने अपमान का आरोप लगाते हुए तुलसी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष वशिष्ठ से इसकी शिकायत करते हुए इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया और उचित कार्यवाई करने की बात कहीं। प्रभारी प्राचार्य ने ने सत्‍ता दल की जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष को भी बुलाना उचित नहीं समझा। जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष ने मंत्री व पार्टी के लोगो के साथ कार्यक्रम में जरूर पहुंची।

महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का मंत्री में किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्रथम तल में स्थापित किए गए भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ का कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखने सुनने की रही व्यवस्था

पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा इंदौर के अटल बिहारी वाजपेई कला वाणिज्य महाविद्यालय से किया गया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उद्बबोधन तथा वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी।

 

ट्रक पीछे करते समय 8 वर्षीय बालक आया चपेट में, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में की तोड़फोड़, किया चक्काजाम

अनूपपुर। जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत पयारी क्रमांक 2 में रविवार को ट्रक (ट्रेलर) पीछे करते समय दो पहीया वाहन से टकरा गया, जिससे 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके मे पुलिस ने ट्रक को जप्‍त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार भालूमाडा थाना अंतर्गत दारसागर निवासी माखनलाल प्रजापति अपने 8 वर्षीय बेटे अनुराग के साथ किसी काम के लिए निमहा गांव आया था। तभी आमाडांड से भालूमाड़ा की ओर जा रहे ट्रक (ट्रेलर) क्रमांक सीजी,12 एस 6073 का चालक ट्रक को अचानक पीछे करने लगा। ट्रक के पीछे खड़ी बाइक ट्रक की चपेट में आ गए, पिता बाइक खड़ी कर लधुशंका चला गया था। दो पहीया वाहन के पास खड़ा 8 वर्षीय अनुराग ट्रक की चपेट में आ गया। पिता ने उसे निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लेकर पहुंचा। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान अनुराग की मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा और पोस्‍टमार्डम कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर पुलिस को सौंपा, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

एसईसीएल आमाडांड ओपन कास्ट खदान से कोयला गोविंद साइडिग ले जा रहे ट्रेलर से हादसा हुआ था। हादसे में 8 साल के मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणों ने एसईसीएल में नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किए हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना के बाद से जाम लगा रखा है। ग्रामीणों का कहना जब तक एसईसीएल नौकरी और मुआवजा नहीं देता। तब तक मुख्य मार्ग में चक्का जाम रहेगा। खबर लिखे जाने तक ग्रमीण सड़क जाम किये हुए हैं।

अतरिक्‍त पुलिस अधिक्षक इसहाक मंसूरी ने बताया कि एसईसीएल ने 1 लाख रूपयें एवं 1 व्‍यक्ति को नौकरी की मांग मंजूर कर ली हैं लेकिन ग्रमीण 5 लाख की मांग कर रहें हैं। अभी सड़क में जाम लगा हुआ हैं।

शनिवार, 13 जुलाई 2024

खुलासा: दो प्रेमियों से प्रताडि़त महिला ने लगाई फांसी, दोनो गिरफ्तार


पुलिस एक दिन में सुलझाया महिला के मुत्‍यु का कारण

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के खम्परिया तालाब के पास किराए के मकान में रह रही 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने चंद घंटो में खुलासा कर दिया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन एवं उपनिरीक्षक संजय खलको द्वारा निरिक्षण और पूछतांछ में प्रेम संम्‍बधों लगातार प्रताडि़त होने के शक पर संकल्प सिंह पुत्र गोविंद सिंह परिहार निवासी ग्राम बरबसपुर एवं सतन प्रजापति पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी ग्राम दमना को हिरासत में लेकर पूछतांछ पर दो प्रेमियों के बीच लगातार प्रताडि़त होकर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में दोनो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 108, 238 एवं 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह था मामला

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि महिला विन्देश्वरी उर्फ नेहा पति सौरभ शिवहरे की संदिग्ध मौत पोस्‍टमार्डम रिर्पोट में मौत का कारण फांसी लगाने के कारण पाया गया। जिस पर कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन एवं उपनिरीक्षक संजय खल्कों ने मृतिका से जुड़े पुराने मामले एवं सायबर सेल की मदद से नये कड़ी को जोड़ा कर देखा, जिससे पता चला कि मृतिका विन्देश्वरी राठौर निवासी कोलमी का विवाह वर्ष 2015 में फुनगा निवासी सौरभ शिवहरे से हुआ था। जिसके बाद वर्ष 2020-21 में विन्देश्वरी अपने पति से अलग हो गई थी और अनूपपुर में रहने लगी थी। पति से अलग रहने के बाद विन्देश्वरी उर्फ नेहा नितिन पकड़े की दुकान में काम करने लगी थी, जहां उसकी दोस्ती दुकान में काम करने वाले 28 वर्षीय सतन प्रजापति से हुआ और दोनो एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद विन्देश्वरी राठौर की दोस्ती संकल्प सिंह परिहार से हो गई थी, संकल्प से बढऩे पर सतन प्रजापति लगातार उसपर दवाब बनाते हुए प्रताडित किए जाने विन्देश्वरी परेशान थी। जिस पर मृतिका ने 15 मार्च को संकल्प के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, जिस संबंध में मृतिका की गवाही न्यायालय में होनी थी, लेकिन संकल्प सिंह परिहार प्रकरण में खुद के पक्ष में बयान बदलने हेतु लगातार विन्देश्वरी राठौर को डरा धमकाकर प्रताड़ित कर रहा था।

प्रताडऩा से महिला ने लगाई फांसी

सतन प्रजापति एवं संकल्प सिंह से प्रताड़ित होकर 11 एवं 12 जुलाई की दरम्यिानी रात रमाकांत पांडेय के किराये के मकान में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी, जहां फांसी लगाने से पहले मृतिका ने सतन प्रजापति एवं संकल्प सिंह को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी भी दी थी। जिसके बाद सतन प्रजापति तत्काल मृतिका विन्देश्वरी के घर पहुंचा, जहां विन्देश्वरी अपने कमरे में फांसी पर लटकी हुई थी, जिस सतन प्रजापति ने चाकू से दुपट्टे को काट कर शव को जमीन में लेटा कर भाग गया था।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगो से मृतिका का संबंध होना तथा दोनो की प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना पाया गया है। दोनो ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

कार सवारो ने बाइक सवारों से की लूट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर धर्मदास पुल के पास दो बाइक सवार से कार सवार चार लोगो द्वारा मारपीट करते हुए 3 हजार 500 रूपए एवं मोबाइल फोन की लुट की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने कार में सवार सोमू सहित तीन अन्य के खिलाफ धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए है।  

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि 30 वर्षीय ओमप्रकाश पिता लालसिंह गोड़ निवासी कपरिया चौकी वेंकटनगर ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमे राजबली सिंह ने बताया कि 11 जुलाई की रात ग्राम हवेली में मेरे भांजा लाल सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद दो बाइक में चाचा शंकर सिंह, मामा रामसिंह एवं नाना नोहर सिंह के साथ ग्राम हवेली के लिये निकले। रात लगभग 10.30 बजे जैसे ही जैतहरी-राजेन्द्रग्राम रोड़ स्थित बैहारघाट पार कर रूकने पर एक कार क्रमांक एमपी 65 जेडए 7862 वहां पर आकर रूकी और कार में सवार चार लोगो ने हम लोगो पूछताछ करने लगे और कार चालक ने सामू नामक व्यक्ति से मेरा मोबाइल छीन लेने के लिए बोला, जिसने मेरा मोबाइल छीन लिया और मोबाइल लूट लेने के बाद चारो लोगो ने जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद हम लोग बाइक से हवेली गांव के लिए निकल गये और जैसे ही धर्मदास गांव मेन रोड़ स्थित पुल के पास पहुंचे तो वहीं कार हमारा पीछा करते हुए हमारे बाइक के सामने अपनी कार अचानक से रोक दिया। जिससे हम लोगो ने अपनी बाइक को खड़ा कर दिए और कार में सवार चारों लोगो ने बाइक की चॉबी निकाल कर मारपीट करते हुए लडक़े के जेब से 3500 रूपये जिसमें 5-5 सौ के 6 नोट एवं 100-100 के 5 नोट थे, उसे लूट कर रख लिया और चारों लोग कार में बैठ गये कार से चले गये। जहां शिकायत पर मामला पुलिस ने चारो लोगो ने मामला दर्ज किया गया है।

हाथियों का 15 दिन में रेस्क्यू नहीं किया तो होगा चकाजाम आन्दोलन, कलेक्ट्रेट का घेराव

 


कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने तत्काल काम शुरु करने का दिया आश्वासन

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा लांध दो हाथी अनूपपुर जिले के ग्रमीण क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक गांवो में उत्‍पाद मचा रखा हैं अबतक भगाने के लिए कियो गये विभिन्‍न उपाय फेल हो चुके हैं। हाथियों की समस्या से निजात पाने के लिये हमारा गाँव संगठन के प्रदेश सचिव रंजीत सर्राटी के नेतृत्व में बारिश के बीच सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। वहीं चेतवानी देते हुए कहा हैं कि 15 दिन के भीतर हाथियों का रेस्क्यू नहीं किया जाता तो जैतहरी मार्ग में चकाजाम आन्दोलन करेंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। जिस पर कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कार्यवाही शुरु का आश्वासन दिया है।

जिले के ग्रमीण क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक गांवो के ग्रमीणों छत्तीसगढ़ की सीमा लांध कर आये दो हाथी से परेशान ग्रमीणों ने हमारा गाँव संगठन के प्रदेश सचिव रंजीत सर्राटी के नेतृत्व ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम गोबरी, कल्याणपुर, गोरसी, गौरेला, वेंकटनगर, चोलना,खूंटाटोला, कांसा,लखनपुर, केकरपानी सहित अन्य गाँवों के विगत कुछ वर्षों से हाथियों की दहशत है। इस वर्ष महीनो से हाथी ग्रामीणों की फसलों, घरों और उनके जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं और  खतरा बने हुए हैं। इन्हे रोकने, इन्हे हटाने के काम में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन असफल साबित हुआ है। इससे कुछ लोगों भी गई हैं और ग्रामीणों व वन विभाग में विवाद की स्थिति बनने पर ग्रामीणों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

ज्ञपन में कहा हैं कि हाथियों को तत्काल रेस्क्यू किया जाए, स्थायी व्यवस्था करे कि हाथियों के कारण हमारे गाँव के छात्र- छात्राओं ,किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों को डर कर ना रहना पड़े, प्रशासन इनजंगली हाथियों को यहाँ से दूर खदेड़ने में विफल रहा है। इसक पुख्ता व्यवस्था हो कि हाथी हमारे कृषि, घर और जान - माल का नुकसान ना कर पाएं। वहीं चेतवानी देते हुए कहा हैं कि 15 दिन के भीतर हाथियों का रेस्क्यू नहीं किया जाता तो जैतहरी मार्ग में चकाजाम आन्दोलन करेंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। जिस पर कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कार्यवाही शुरु का आश्वासन दिया है।

 

संदिग्ध अवस्था में घर में मिला महिला का शव,सूचनाकर्ता फरार, जांच में जुटी पुलिस


घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंच एसपी, मामले की जानकारी

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान निकली पुलिस की टीम को सुबह 3.30 बजे अचानक एक कमरे में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सुने कमरे में मृतावस्था में महिला का शव पाया, आनन फानन में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद सुबह पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में पुलिस से घटना की जानकारी ली। सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर में मर्ग करते हुए धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतिका 28 वर्षीय विन्देश्वरी राठौर उर्फ नेहा पति सौरभ शिवहरे निवासी कोलमी चौकी फुनगा जो अनूपपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 13 स्थित खंपरिया तालाब के पास रामाकांत पांडेय के मकान में किराए से रहती थी। प्रात: अचानक पुलिस गश्त पर निकले बल को महिला के मृत होने की सूचना मिली। इससे पूर्व सूचनाकर्ता सतन प्रजापति ने 108 व 100 डायल को भी सूचना दी। मौके पर 100 डायल वाहन के साथ कोतवाली पुलिस पहुंच कर घटना स्थल को देखा जहां मकान का दरवाजा खुला पड़ा था, तथा अंदर महिला मृतावस्था में पड़ी थी। और दूसरे कमरे में पंखे में दुपट्टा टंगा है। आसपास कोई नहीं था। मौके पर एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरसी अहिरवार, डाग स्काड एवं फिंगर प्रिन्ट विशेषज्ञ टी.आई. कोतवाली अरविंद जैन, उप निरीक्षक संजय खलको, सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा एवं पुलिस बल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओ पर जांच की। शव की जांच पड़ताल में पाया कि कनपटी वाले हिस्से की तरफ से गर्दन पर निशान भी पाए हैं। जिसमें हत्या की आशंका जाहिर की गई है। लेकिन पोस्‍टमार्डम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस वास्तविक मौत के कारणों को स्पष्ट कर पाएगी। वहीं महिला के शव का पोस्‍टमार्डम 3 सदस्यी चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस विभिन्न बिन्दूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 



फर्जी नोट मामले में 4 आरोपियों को 10 वर्ष का करावास, 1 आरोपी का निर्णय बंद लिफाफा


मामला:जैतहरी थाना का वर्ष 2017 में 500 के 437 नकली नोट किये थे जप्‍त

अनूपपुर। प्रथम अपर सत्र न्‍यायाधीश पंकज जायसवाल अ‍नूपपुर की न्यायालय ने थाना जैतहरी के अपराध की धारा 489(क), 489(ख), 489(ग), 489(घ) भादवि के 5 आरोपियों को धारा 489(ग) एवं 489(ख) में दोषी पाये जाने पर 10 वर्ष का कारावास एवं प्रत्‍येक को दोनो अपराध में 4-4 हजार रूपयें के अर्थदण्‍ड की सजा सुनाई। अरोपी मथुरा प्रजापति, पारसलाल यादव, रूपलाल पुरी, भुजबल मरावी एवं अनिलशरण दोशवा को भादवि की धारा 489(ख) के अपराध में 10 वर्ष (दस वर्ष) का कठोर कारावास और 2,000/ जुर्माना तथा धारा- 489(ग) के अपराध में 05 वर्ष (पॉच वर्ष) का कठोर कारावास और 2,000 अर्थदण्‍ड की सजा इसमे कठोर कारावास के दण्डादेश को न्यायालय द्वारा साथ-साथ भोगे जाने हेतु निर्देशित किया वहीं एक आरोपी बल्देव सिंह अनुपस्थित रहा जिस पर स्थायी गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया और आरोपी के संबंध में निर्णय को बंद लिफाफे में रखा गया। इस आरोपी के गिरफ्तार होने पर भविष्‍य में न्यायालय द्वारा दण्ड के विषय में सुनकर दण्डादेश पारित किया जा सकेगा।  

 मामले में पैरवी प्र0 जिला अभियोजन अधिकारी हेमन्‍त अग्रवाल ने की। 

प्र0 जिला अभियोजन ने बताया कि 01 नवंबर 2017 को फरियादी अंशु प्रजापति अपनी किराना दुकान में ग्राम छातापटार का मथुरा प्रजापति दुकान में आया और 500/- का नोट 20/- का सामान लिया। जिसके बाद दुकानदार ने 480/- वापस दिया। शाम दुकानदार ने देखा कि मथुरा प्रजापति द्वारा दिया गया 500/- का नोट का कागज मोटा था एवं दाएं भाग में 500/- अंक में लिखे भाग के ऊपर गांधी जी का फोटो नहीं दिखाई दे रहा था। असली नोट से मिलाने पर उक्त 500/- का नोट नकली था, जिसकी शिकायत जैतहरी थाने में की गई, थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के दौरान मथुरा प्रजापति को गिरफतार कर उससे पूछताछ की गई, कब्जे से एक और 500 का नकली नोट जप्‍त किया गया

मथुरा प्रजापति ने बताया कि आरोपी पारस लाल उसे चलाने के लिये दिया था, पुलिस ने पारसलाल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर कब्जे से 500-500 के 34 नकली नोट जप्‍त किये गया पारसलाल ने नकली नोट आरोपी रूपलाल पनिका द्वारा दिए जाना बताया, रूपलाल पनिका से पूछताछ पर अपना अपराध स्वीकार किया, यहा से 44 नकली नोट जप्‍त किया गया, वहीं रूपलाल ने भुजबल से लेना बताया, पुलिस ने भुजबल से पूछताछ में 140 नग नकली 500 के नोट पाए गए, भुजबल ने अनिल शरण से प्राप्त होना बताया, जिस पर पुलिस ने अनिल शरण को भी गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 197 नग नकली 500 के नोटो को जप्‍त किया गए। साथ ही कब्जे से नोट बनाने में प्रयोग किया गया प्रिंटर, कम्प्यूटर आदि सामग्री जप्‍त की गई। अनिल शरण द्वारा बल्देव सिंह को भी नकली नोट देना बताया, बल्देव सिंह के कब्जे से भी 20 नग नकली नोट जप्‍त किया गए। आरोपियों से जप्‍त नकली नोटों को जांच हेतु स्‍टेट बैंक एवं पुणे फॉरेंसिक विभाग को भेजा गया, साथ ही नकली नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर, कटर, कम्प्यूटर आदि सामग्री को जांच हेतु भेजा गया, मौके पर ही अधप्रिंट व कटे हुए नकली नोट भी प्राप्त हुए उन्हें भी जप्‍त किया गया सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, सम्पूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग प़त्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी अनूपपुर की अध्यक्षता में आयोजित कमेटी द्वारा प्रकरण को चिन्हित एवं सनसनीखेज प्रकरणों की सूची में शामिल किया गया विवेचना व अन्‍य कार्यवाही की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।

न्यायालय ने प्रथम दृष्टया समस्त नोटों को फर्जी होना प्रमाणित पाये जाने पर अपने फैसलेमें कहा कि इस प्रकार के अपराध से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्‍यान में रखते हुए 10 वर्ष का कारावास एवं प्रत्‍येक को दोनो अपराध में 4-4 हजार रूपयें के अर्थदण्‍ड की सजा सुनाई।

प्रकरण का एक आरोपी हुआ फरार

वहीं आरोपी बल्देव सिंह अनुपस्थित होने पर कार्यवाही को प्रकरण से पृथक करते हुए जमानत मुचलका जप्‍त कर स्थायी गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया और आरोपी के संबंध में निर्णय को बंद लिफाफे में रख इस कहा कि गिरफ्तार होने पर भविष्‍य में न्यायालय द्वारा दण्ड के विषय में सुनकर दण्डादेश पारित किया जा सकेगा।  

सोमवार, 8 जुलाई 2024

अनूपपुर: विधायक के आने पर होगा अंतिम संस्‍कार, वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 

मामला एसपी के वाहन से टक्कर से मृत्यु, मौक पर पहुंचे एडीजीपी और एसपी

अनूपपुर। अनूपपुर-राजेन्द्रग्राम मुख्य मार्ग के बैरीबांध के पास सोमवार की सुबह अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के वाहन और सामने से आ रही दो पहिया वाहन की टक्कर होने से दो पहिया वाहन सवार 34 वर्षीय बहोरन सिंह पाटले पुत्र चारनू सिंह निवासी ग्राम पडरी थाना राजेन्द्रग्राम की मौत हो गई, वहीं 22 वर्षीय सतीश कुमार धुर्वे पुत्र महिपाल सिंह धुर्वे घायल हो गया। इसमे एसपी के वाहन का चालक प्रधान आरक्षक रमेशचन्द्र दुबे भी घायल हो गया। दोनो घायलों को इलाज जिला चिकित्कसलय में इलाज जारी हैं। मृतक बहोरन सिंह के शव का पोस्‍टमार्डम उपरांत गृहग्राम में भेजा गया जहां परिजनों ने पुष्पराजगढ़ विधायक के आने पर अंतिम संस्‍कार किये जाने की बात कहीं हैं। वहीं पुलिस ने वाहन चालक रमेशचंद्र दुबे के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बिना टैक्सी परमिट वाहन का परिचालन

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिस वाहन से शासकीय कार्य को सम्पादित करने यात्रा कर रहे थे, वह बिना टैक्सी परमिट की चल रही थी। जबकि अनुबंध के आधार पर टैक्सी परमिटेड वाहन होनी चाहिये है। वहीं घटना के बाद वाहन किसी थाना में सुपुदर्गी की बजाय लापता रहा, जिसे शाम को पुलिस ने अनूपपुर थाने में खड़ा होने की जानकारी दी। वहीं पूरे दिन जिला चिकित्‍सालय पुलिस छावनी में नजर आया, जहां जिलेभर के अधिकांश थानों की पुलिस तैनात रही।

शव का शाम तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

पुलिस के आश्वासन के उपरांत दोपहर परिजनों व पुलिस की अभिरक्षा में शव को मृतक के घर की ओर रवाना किया गया, लेकिन शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार परिजन पुष्पराजगढ़ विधायक के आने तक इंतजार कर शव का अंतिम संस्कार करने से मनाही कर दी। जिसकी सूचना पर शाम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर के साथ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिजनों को मनाने मौके के लिए रवाना हुए। वहीं पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने न्यायिक जांच की मांग के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुआवजा स्वरूप एक करोड़ रुपए एव परिवार से किसी सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने की बात कही है। जिससे उनके घर का जीवकोपार्जन हो सके।

एडीजीपी ने घायलों व परिजनों से भेंट कर जाना हालचाल

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर ने बताया कि घटना सुबह 9.20 बजे की हैं जहां वाहन क्रमांक एमपी 65 जेडए 5346 में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार, गनमैन आरक्षक प्रीतम सिंह व चालक सवार थे जो अमरकंटक में इंटर स्टेट बार्डर मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक बहोरन सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, सभी को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक रमेशचंद्र दुबे के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचना पर एडीजीपी शहडोल डीसी सागर अनूपपुर पहुंचे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों व परिजनों से भेंट की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मृतक के परिजनों को 25 हजार की सहायता, 4 लाख अनुदान राशि का आश्वासन

पुलिस ने मृतक के परिजन को तत्काल अंत्येष्ठि के लिए 25 हजार रुपए की सहायता प्रदान की साथ ही परिजनों को शासकीय योजना के तहत 4 लाख अनुदान राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर ने बताया कि घटना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ ही परिजनों को सहायता राशि प्रदान कर शासकीय योजना से 4 लाख की राशि अनुदान दिए जाने की घोषणा की गई है। वाहन को जप्‍त कर थाने में खड़ा किया गया है। दुर्घटना ओव्हरटेक करने के कारण हुई है। पूरे मामले निष्पक्ष जांच की जाएगी

अनूपपुर: एसपी के वाहन से बाईक की टक्कर: एक की मृत्यु, दूसरा घायल, एसपी का वाहन चालक भी घायल


अनूपपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर अनूपपुर से अमरकंटक मार्ग में पुलिस अधीक्षक के वाहन से दो पहिया वाहन की आमने सामने हुई भिड़ंत से एक युवक की मृत्यु हो गई। एक घायल हो गया। इस दुर्घटना में एसपी के वाहन चालक घायल हो गया हैं। दोनो घायलों उपचार जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जारी है।


जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवॉर की कार ने सोमवार सुबह दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसा करीब 9.20 बजे हुआ जिसमें दो पहिया वाहन चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। इस दुर्घटना में एसपी के वाहन चालक घायल हो गया हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, डीआईजी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने मौका निरीक्षण कर जिला चिकित्सालय में घायलों का हाल-चाल जाना।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने बताया कि सोमवार की सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक वाहन से सीमा बैठक के लिए अमरकंटक जा रहें थे तभी अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बैरीबांध अनूपपुर से अमरकंटक रोड वेयरहाउस से 200 मीटर आगे बाइक सवार दो युवक अनूपपुर की ओर आ रहे थे। 9.20 ‍बजे दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 34 वर्षीय बहोरन सिंह की मौत हो गई, वहीं सतीश धुर्वे घायल हो गया। साथ ही में एसपी के वाहन चालक प्रधान आरक्षक रमेश चन्‍द्र दुबे घायल हो गया हैं। जिसे इलाज के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया है। जानकारी अनुसार दुर्घटना गस्त पुलिस अधिक्षक का वाहन निजी ठेकेदार का हैं जिसमें बीमा व प्रदूषाण की तिथी समाप्त हो चुकी हैं।



शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

अनूपपुर: बिजुरी के प्रभारी नायब तहसीलदार निलंबित, विधि विरूद्ध अधिकारिता विहीन आदेश पारित करने पर हुई कार्यवाही


अनूपपुर। संभागायुक्त शहडोल बीएस जामोद ने कलेक्टर के प्रतिवेदन पर प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त बिजुरी तहसील कोतमा राजेन्द्र दास पनिका को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही का कृत्य पाए जाने पर म.प्र. सिविल नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय में नियत किया गया है।

जानकारी के अनुसार 22 मई 2024 को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के प्रतिवेदन पर प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त बिजुरी तहसील कोतमा द्वारा स्वेछा पूर्वक मनमानी रूप से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के विपरित कार्यवाही किया जाना पाए जाने एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही नही किए जाने के साथ ही कार्यालयीन पत्र क्रमांक 3736, दिनांक 6 जून 2024 को जारी कारण बताओं नोटिस का जवाब प्रस्तुत न करने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विधि विरूद्ध अधिकारिता विहीन आदेश पारित करने एवं शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही का कृत्य किए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरित होने से दंडनीय पाया गया था।

जहां कलेक्टर के पत्र वा प्रतिवदेन के आधार पर कमिश्रर शहडोल ने म.प्र. सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत राजेन्द्र दास पनिका प्रभारी नायब तहसीलदार, वृत्त बिजुरी तहसील कोतमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

रेलवे पैनल रूम से 34 नग बैटरी चोरी के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

कबाडिय़ों व बैटरी दुकान को बेचा गया था रांगा, आरपीएफ ने किया जप्‍त

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 1 से पुराने रेलवे पैनल रूम से 32 नग बैटरी चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 7 आरोपियों 26 वर्षीय रवि डोमार पुत्र मोहन डोमार, सुजीत हरिजन पिता सुभाष हरिजन उम्र 26, तीरथ प्रसाद पिता दयाराम राजे उम्र 27 वर्ष, 26 वर्षीय विनोद गायकवाड़ पुत्र अंकुश गायकवाड़ एवं 19 वर्षीय सतीश डोमार पुत्र रमेश डोमार सभी निवासी वार्ड क्रमांक 2 अनूपपुर एवं 34 वर्षीय मो. ईसहाक अंसारी पिता लतीफ अंसारी निवासी मस्जिद रोड़, 39 वर्षीय मो. शफी अफतारी पिता साईद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं वार्ड क्रमांक 4 में संचालित कबाड़ की दुकान से सिंकू गुप्ता फरार हो गया था, जिसे रेलवे पुलिस ने 4 जुलाई को पकड़ते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (अ) रेल संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों ने सभी बैटरी को तोडक़र निकाले गए रांगा को बैटरी की दुकान एवं कबाड़ी को बेचा गया था, जिस पर पुलिस ने टूटे हुए बैटरी का कवर सहित रांगा जप्‍त किया है।

जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा रेल सुरक्षा बल अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई कि सिग्नल विभाग की रिलीज बैटरी जिसे रेलवे स्टेशन के पुराने पैनल रूम के बगल से रखा गया था चोरी हो गया। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर ने मामले की जांच कर 8 आरोपियों को पकड़ा जिसमें 5 चोरी के आरोपी जिनमें रवि डोमार, सुजीत हरिजन, तीरथ प्रसाद राजे, विनोद गायकवाड़ एवं सतीश डोमार ने मिलकर बैटरी चोरी की थी, जिन्हे पकड़ते हुए पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त 32 नग बैटरी की चोरी कर पटौराटोला स्थित नाला के पास झाडिय़ों में तोडक़र उसके अंदर से निकला रांगा कल्लू बैटरी की दुकान एवं सिंकू कबाड़ी के पास बेचना बताया, जिस पर रेलवे पुलिस ने बैटरी दुकान पहुंचकर दुकान से 115 किलो रांगा जप्‍त करते हुए ईसहाक अंसारी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ में बताया कि लोगो द्वारा कुछ दिन पूर्व उसे 95 किलो रांगा बेचा था, जिसे उसने शहडोल स्थित एक ऑटोबाइल में बेचा था, जिस पर पुलिस ने ऑटोबाइल दुकान से 95 किलो रांगा जप्‍त कर मो. शफी अफतारी पिता साईद अहमद को गिरफ्तार किया।

सिंकू कबाड़ी मौके से फरार

रेलवे पैनल रूप में रखी 32 नग बैटरी चोरी के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं बैटरी तोडक़र रांगा खरीदने वाले सिंकू गुप्ता मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद रेलवे पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई और 4 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से रांगा जब्त करते हुए कार्यवाही की गई।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...