https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एवं विक्रांत भूरिया ने नर्मदा उद्गम में की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

दोनो विधायकों ने बजट को बताया फेल, यूजीसी के मुद्दे पर साधी चुप्पी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा उद्गम अमरकंटक में सोमवार को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और पूर्व मंत्री, राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने नर्मदा मंदिर के नर्मदा उद्गम स्थिल में पूजा अर्चन किया। बता दे कि जब दोनो विधायक मंदिर परिसर पहुंचं तो नर्मदा के पट बंद हो चुके थे।

पुष्पराजगढ़ में आयोजित विधायक कप खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री, राधौगढ़ विधायक जयवर्धन पहुंचा जहां वह पहले अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में पूजन कर मां नर्मदा से देश प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर से बाहर पत्रकारों से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की बजट पर अपनी राय दी तो आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासियों की विस्थापन पर अपनी बात कही। वहीं दोनो विधायकों ने यूजीसी के मुद्दे पर चुप्पीय साथ ली। जयवर्धन सिंह ने कहां कि केंद्र सरकार के अगले 1 साल की देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नितीया रहेंगी क्या योजनाएं रहेगी उसका पूरा एक ब्लूप्रिंट सामने आता है और एक बजट कितना सफल है या विफल है उसका सबसे बड़ा मापदंड शेयर बाजार स्टॉक मार्केट रहता हैं और शायद पहली बार देश के इतिहास में ऐसा हुआ है कि बजट होने के बाद सेंसेक्स 1500 पॉइंट गिरा है निफ्टी 2% कम हुआ है जो इस बात को सिद्ध करता है कि पूरे उद्योग जगत में पूरे इंडस्ट्रीज ने इस बजट को फेल बताया है। मूल बात यह है कि आज चाहे किसान या अन्य‍ लोग इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि शायद इस बजट में समर्थन मूल्य का कोई नियम बनाया जाए उसके बारे में बात की जाएगी, जो महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है उसके बारे में उल्लेख किया जाएगा या फिर जो लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं उनके रोजगार के लिए कुछ विशेष आदेश दिए जाएंगे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ उल्टा मध्य प्रदेश को जो पैसा मिलता है उसमें 25000 करोड रुपए कम किए गए हैं। कितने अफसोस की बात है कि जब सत्ता में दोनों जगह भाजपा है फिर भी मध्य प्रदेश को इसमें कम राशि दी जा रही है, हम पूर्ण रूप से इस बजट का विरोध करते हैं। अब समय आ गया है कि जिन लोगों ने प्रयागराज में शंकराचार्य जी महाराज का विरोध किया हैं अब देश की जनता उनका विरोध करेगी और मोदी सरकार कोउखाड कर फेकेगीं।

झाबुआ विधायक एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस विक्रांत भूरिया ने कहा कि नर्मदा मां जीवनदायानी विशेष कर हम बात करें हमारे पूरे मध्य प्रदेश को सीचने वाली वह मॉ नर्मदा है। मां नर्मदा और हम आदिवासियों का तो बहुत विशेष नाता है क्योंकि जो हमें क्या इतिहास में आप देख लीजिए जितने भी हमारे आदिवासियों का संरक्षण करना है। पूरे मध्य प्रदेश में खुशहाली हो और जहां नहीं हो रहा है अन्याय हो रहा है वहां पर न्याय दिलाने का काम मां नर्मदा करेंगी हम उनसे प्रार्थना करते हैं।

मनरेगा पर बाेलते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम तो उन्हाेंने हटा दिया हैं साथ ही जवाबदारी केंद्र सरकार की 90% पहले जो राशि थी केंद्र सरकार देती थी आज सिर्फ 60% दे रहीं है। राज्य सरकार के पास पैसा ही नहीं है कि वह लोगों को रोजगार दे पाए तो आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि इससे ठेकेदारी प्रथा पड़ेगा, पंचायती राज खत्म होगा और रोजगार की गारंटी जो राइट टू वर्क था वह पूरी तरह से खत्म करने का काम भाजपा ने किया। जंगलों को खत्म करने का काम भाजपा कर रहीं हैं।

इस दौरान अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, उमरिया से अजय सिंह , अनूपपुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी अहमद किदवई, सेवा दल अध्यक्ष डा.एहसान अली अंसारी, अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह, मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन, शहडोल जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहें।


तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वेंकटनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत राइस मिल के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया। टक्कर तेज थी कि दोनो वाहन सड़क से बाहर जा पहुंचे।दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 18 सीए 1536 बुढ़ार से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वेंकटनगर में स्कूल निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूर सनी गोड़ (19 वर्ष), सुशील कोल (24 वर्ष) और राजा महरा (26 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम छादा, थाना नरौजादा, जिला उमरिया जो कि वेंकटनगर से रानीतालाब मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जहां रास्ते में फोन पर बात करने के लिए उन्होंने बाइक रोककर हीरामोती राइस मिल के पास खड़े हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने बाइक समेत तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  


शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

चोरी की योजना बनाते पांच चोर सहित सोनार गिरफ्तार


तीन बड़ी चोरी का खुलासा, सोना 27 ग्राम, चांदी 1300 ग्राम, तीन मोबाईल बरामद

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरी की योजना बनाते पांच संदिग्ध की पूछताछ में तीन बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद जब्त सामानों के साथ पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने पत्रवार्ता में अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को सरला पडवार ने राजेंद्रग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगदी ले गए हैं। 7 जनवरी 26 को जवाहर वर्मा ने चोरी की रिर्पोट में बताया कि सूने घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगदी की चोरी हो गई। 15 जनवरी 26 को अजय कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज था कि चोरो ने सूने मकान का ताला तोडकर नगदी ले गए हैं। तीन चोरी की घटना में मामला दर्ज के बाद भी कोई आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस अज्ञात आरोपियो की लगातार पता तलाश कर रही थी। गुरूवार की रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी लीला गांव में एक वाहन में कुछ संदिग्ध युवकों को बैठे देखा, संदेह होने पर कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 0625 सड़क के किनारें संदिग्ध हालत मे खडा हैं। वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ पर सही कारण नही बता पाए और घबरा गए। जिसमे 51 वर्षीय राकेश नागेश्वर पुत्र रघु नागेश्वर, 22 वर्षीय आर्यन बहारे पुत्र राजा बहारे दोनो निवासी ग्राम उकवा जिला बालाघाट, 26 वर्षीय अर्जुन चौधरी पुत्र स्व. सुरेश चौधरी, 24 वर्षीय अभिषेक चौधरी पुत्र अनिल चौधरी दोनों निवासी राम मंदिर के पीछे घुई खदान जीसीएफ स्टेट थाना सिविल लाईन जबलपुर पूछताछ के लिए थाने ले आए। जहां सख्ती से पूछताछ में राजेन्द्रग्राम, डिण्डौरी और अन्य जगह पर चोरी करना बताया। चोरी का सामान सोनार 27 वर्षीय अंकित सोनी पुत्र रमेश सोनी निवासी भरवेली जिला बालाघाट को बेचना बताया। अंकित सोनी से पूछताछ के बाद जेवरात बरामद किए गए। पुलिस आरोपियो से एक कार, सोना 27 ग्राम, चांदी 1300 ग्राम तीन मोबाईल फोन और ताला तोडने के उपकरण जब्त कर किया। पुलिस ने सभी आरोपितो को न्यायायल प्रस्तुोत किया जहां से जेल भेज दिया गया। 


संतान न पति दूसरी शादी के लिए पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव जलाकर दफनाया

विरोध करने पर मार डाला दिया खौफनाक अंजाम, भेजा जेल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम के जोगी नाला में 26 जनवरी को मिले नरकंकाल मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पत्रवार्ता कर खुलासा किया हैं। जिसमे अरोपी पति गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बच्चा नहीं होने से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर शव जलाकर गड्ढे में दबा दिया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि थाना राजेन्द्रग्राम में मिले नर कंकाल मामले में आरोपी रामकुमार उर्फ राजकुमार चंद्रवंशी अपनी पत्नी राजेश नंदिनी उर्फ सुरसा की हत्या कर दूसरी शादी करना चाहता था। शादी के कई साल बाद भी संतान न होने की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जब पति ने दूसरी शादी की बात की, तो पत्नी ने इसका कड़ा विरोध किया। इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। वारदात वाले दिन आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके से घर ला रहा था। रास्ते में बरबसपुर के जोगी नाला के पास फिर से विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव को जलाया और नाले के पास गड्ढे में दबा दिया। 26 जनवरी को जब ग्रामीणों ने वहां हड्डियां, जले हुए कपड़े और बाल देखे, तब मामले का खुलासा हुआ। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हत्या बताई गई। जांच के दौरान मृतका के मायके वालों ने जबड़े के दांतों और अधजले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। परिजन ने पति पर शक जताया, जिसके बाद 29 जनवरी को पुलिस ने राजेन्द्रग्राम से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती बरतने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और रेलवे टिकट बरामद कर लिया है।  


मंगलवार, 27 जनवरी 2026

अनुकम्पा नियुक्ति: उच्च न्यायालय ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को थमाया अवमानना नोटिस ,मांगा चार सप्ताह में जबाब

 


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक को अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दिए जाने पर उच्च न्यायालय जबलपुर ने अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जबाब मांगा हैं। 

उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता दीपक पांडेय ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी बरगवां में श्रवण कुमार सिंह सहायक अध्यापक के रूप में पदस्थ थे, सेवावधि के पूर्व 28 अक्टूबर 2017 को निधन हो गया, जिस पर पुत्र सुल्तान सिंह ने शासन के नियमानुसार जारी निर्देशों के अंतर्गत स्व. पिता के स्थान पर नौकरी दिए जाने का आवेदन दिया था, विभाग द्वारा अनुकंपा नहीं दिए जाने पर सुल्तान सिंह द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में रिट याचिका प्रस्तुत की गई। आवेदन का निराकरण करते हुए उच्च न्यायालय ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपपुर को निर्देश दिए कि आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पर तीन माह के अंदर नियमानुसार कार्यवाही करें, आवेदक ने उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश की प्रति सहित पुनः अपना आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत किया, परन्तु इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर विवश होकर प्रार्थी ने विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक के विरुद्ध अवमानना याचिका प्रस्तुत किया। उच्च न्यायालय जबलपुर ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक को चार सप्ताह के अंदर (27 फरवरी) इस प्रकरण का जबबा प्रस्तुत करने के निर्देश दियें हैं।

ज्ञात हो कि जिले के सोन मौहरी निवासी आश्रित परिवार लगातार नौ वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है पर सरकार द्वारा जारी नियमों के क्रियान्वयन में अधिकारियों की जिद भारी पड़ रही है, जिले में अनुकम्पा नियुक्ति के कई प्रकरण उच्च न्यायालय और सरकारी कार्यालय में लंबित पड़े हुए हैं, परिवार के मुखिया सरकारी कर्मचारी जिसकी आय पर पूरे परिवार के भरण पोषण का दायित्व था, उसकी अकाल मृत्यु के बाद परिवार को विभाग द्वारा किस प्रकार प्रताड़ित किया जाता है। इसका उदाहरण है स्व. श्रवण सिंह के प्रकरण, जन सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन केवल औचारिकता बन कर रह गई है, वास्तव में आम जनता को उसकी समस्या का हल तभी नसीब होगा जब वह वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप मार्ग पर चलकर अपना काम करवा ले, सुल्तान सिंह धुर्वे के नौ वर्षों तक के संघर्ष को अगर  देखें तो शासन के नियमों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। 


शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

बैल को बचाते ट्रैक्टर पलटा,तीन मासूम बहनों की मौत



अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में सीमेंट और सरिया से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीन अबोध नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जब चालक ने अचानक सामने आए एक बैल को बचाने का प्रयास किया। इस घटना से पूरा क्षेत्र में शोक में डूब गया। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खजुरवार से लालपुर की ओर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ बैठी थीं, ट्रैक्टर दिनेश कुमार महोबे महिला का जेठ चला रहा था। रास्ते में अचानक एक बैल सामने आया, चालक ने उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।   हादसे में रुक्मणी बाई महोबे की तीनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, परिजन और ग्रामीण घायलों को तत्काल दमेहडी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही तीनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। मृत बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय काव्या महोबे,3 वर्षीय अमानिका महोबे और 3 माह की आंशिका महोबे के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

दुर्घटना में मां रुक्मणी बाई महोबे को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया,सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग  कायम कर शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, अमरकंटक पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर पंचनामा कर,तीनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंपकर ,जांच शुरू कर दी हैं।


शनिवार, 17 जनवरी 2026

इंगांराजविवि में आपसी कहासुनी और सामान्य लड़ाई को बताया नस्लीय हमला, पुलिस ने नकारा

पीड़ित छात्रों ने 'वास्को' नामक छात्र और शिक्षकों पर सुनियोजित साजिश का लगाया आरोप

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में असम का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद इसे एक पक्ष द्वारा नस्लीय हमला” बताते हुए प्रचारित किया गया था। लेकिन अब तक की पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। 

अनूपपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्री य जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हुई हिंसा की हालिया घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। जहां एक असमिया छात्र पर हमले की खबरें बड़े पैमाने पर चर्चा में थीं, वहीं पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे मामले की पूरी कहानी ही बदल दी है।  

मारपीट में बदल गई आपसी बहस

यह घटना 13 जनवरी को सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र अनुराग पांडे, जतिन सिंह, विशाल यादव और दो अन्य, उस हॉस्टल के कमरे में गए जहां वह पहले रहते थे। इस कमरे में अभी असम का छात्र हिरोश ज्योति दास रहता है। आरोपी छात्रों और ज्योति दास के बीच बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। 

चौंकाने वाला खुलासा

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी और सामान्य लड़ाई का नतीजा थी, न कि कोई पहले से सोची-समझी साजिश। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना को “नस्लीय हमला” बताया गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र ने अपनी शिकायत में किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी या गाली-गलौज का जिक्र नहीं किया है। विश्वविद्यालय में नॉर्थ-ईस्ट के लगभग 25 छात्र पढ़ते हैं और वहां कभी भी नस्लवाद की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने दोहराया कि यह एक सामान्य लड़ाई का मामला था।

नाक की हड्डी टूटने की बात भी खारिज

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि छात्र की नाक टूट गई थी और उसे गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस जांच में यह बात झूठी पाई गई। पुलिस इसे दोनों पक्षों के बीच एक सामान्य कहासुनी मान रही है। एसपी मोती उर रहमान ने यह भी बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी हड्डी टूटने का जिक्र नहीं है।

5 छात्रों को आरोपी बना निकाले गए विश्वविद्यालय से 

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों छात्रों को निष्कासित कर दिया है। जांच अभी भी जारी है। विश्वविद्यालय के कई छात्रों का भी मानना है कि यह हॉस्टल लाइफ के दौरान हुआ एक मामूली विवाद था, जिसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और अब सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

पीड़ित छात्रों ने 'वास्को' नामक छात्र पर सुनियोजित साजिश का आरोप

ज्ञात हो कि इसके पूर्व पीड़ित छात्रों ने बताया था कि विश्वविद्यालय में एक बड़े और संगठित षड्यंत्र हैं जो 'वास्को' नामक छात्र तथा उसके साथ मिले शिक्षकों ने मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत निर्दोष छात्रों को झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया है। पीड़ित छात्रों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा हैं कि हम निर्दोष छात्र हैं। वास्को और उसके सहयोगी शिक्षकों ने मिलकर हमारा जीवन बर्बाद करने की साजिश रची है।

शिक्षकों की हो जांच

पीड़ित छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों से एक संगठित गिरोह सक्रिय है जिसका मुख्य 'वास्को' नामक छात्र है। जिसमे चार से अधिक शिक्षक भी शामिल हैं जो प्रशासनिक पदों पर रहते हुए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि यह गिरोह कई तरीकों से विश्वविद्यालय को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। जिसमें सामान्य घटनाओं को क्षेत्रवाद-जातिवाद से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा करना, मीडिया में फर्जी समाचार प्रसारित करवाना, सोशल मीडिया चैनलों पर बनावटी ऑडियो-वीडियो अपलोड करवाकर अपवाह फैलाना,बाहरी युवाओं को इकट्ठा कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाना, एट्रोसिटी एक्ट और लड़कियों के मुद्दों का दुरुपयोग कर झूठी शिकायतें दर्ज करवाना, कुलपति एवं प्रशासन पर गलत निर्णय लेने का दबाव बनाना प्रमुख है।

कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप चैट की जांच की मांग

पीड़ित छात्रों ने मांग की हैं कि वास्को के पिछले 3 वर्षों के कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप चैट की जांच हो। निर्दोष छात्रों के विरुद्ध दर्ज झूठ प्रकरण को निरस्त किया जाए। वास्को को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाए और उसके परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगे। विश्वविद्यालय परिसर में शांति व सद्भावना बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।


वायरल वीडियो: बीच सड़क बनी दो युवतियों के लिए अखाड़ा, गुत्थम-गुत्थी करते देख रहे तमासबीन


अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां बीच सड़क पर दो युवतियों के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और दोनों युवतियां एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटती नजर आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना व्यस्त सड़क पर हुई, जहां अचानक दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने सरेआम हाथापाई शुरू कर दी। सड़क पर चल रहे वाहन रुक गए, यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।



मारपीट के दौरान दोनों युवतियां एक-दूसरे को जमीन पर पटकती और घसीटती दिखीं। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग खुलेआम सड़क पर कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर चिंता जता रहे हैं।

सूत्रों की माने तो मारपीट के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद संबंधित युवतियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते आपसी विवाद और कानून के भय के खत्म होते प्रभाव को उजागर किया है। प्रशासन और पुलिस से आमजन ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में कोई भी बीच सड़क कानून को चुनौती देने की हिम्मत न कर सके।

राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र कोल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल में पहुंचे थे लेकिन वहां कोई भी शिकवा शिकायत के लिए कोई नहीं मिली।

वायरल वीडियो  





गुरुवार, 15 जनवरी 2026

हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार दौरान मौत

 


हाथी ने सूंड से पटका और छाती मेरा पैर रख दबाया

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी नगर में वार्ड गुरुवार एवं शुक्रवार की रात्रि तीन हाथियों के समूह के एक हाथी 80 वर्षीय वृद्ध पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसक जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार दौरान मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार तीन हाथियों का समूह जो 25 दिनों से जैतहरी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं, विगत दो रात से किसी क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। रात में भोजन की तलाश में तीनों हाथी निकलते हैं और खेतों बांड़ियों में लगे विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाने हैं, गुरुवार एवं शुक्रवार की रात्रि तीनों हाथी पचौहा के पाठबाबा जंगल से निकल कर  टकहुली लहरपुर से नगरपरिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 3 पथरहा टोला में जहां खेत में बने घर के पास से बाहर खलिहान में निकले जहां 80 वर्षीय वृद्ध हशंलाल राठौर का अचानक हाथियों से आमना सामना हो गया और एक हाथी ने वृद्ध हंस लाल को सूढ से पकड कर जमीन में पटक दिया तथा पैर से दबा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार दौरान मृत्यु हो गई। वही तीनों हाथी जैतहरी एवं लहरपुर ग्राम में देर रात तक विचरण कर खेत एवं बांडियो में लगे विभिन्न प्रकार की फसलों को अपना आहार बनाया और सुबह होते ही जंगल की ओर चले गए।


 

रविवार, 11 जनवरी 2026

शराब के नशे में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे बंद रहीं विद्युत सप्लाई

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधमनिया में रविवार की दोपहर शराब के नशे में युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह देखा तो इसकी सूचना 112 पुलिस हेल्पलाइन को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मामले की सूचना पर विद्युत विभाग एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय केदार सिंह निवासी दुधमनिया शराब के नशे में जैतहरी मोजर बेयर पावर प्लांट से जबलपुर जाने वाले 400 के व्ही टावर पर चढ़ गया था। दोपहर लगभग 1:00 बजे से मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग एवं पावर ग्रिड के अधिकारियों ने टावर पर चढ़कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सा की जांच के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक को सकुशल नीचे उतरने के लिए लगभग चार घंटे तक जबलपुर से तथा जैतहरी से विद्युत लाइन में सप्लाई बंद कराई गई। 

थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और रेस्क्यू करते हुए उन्होंने उसे सकुशल नीचे उतारा। युवक ने बताया कि उसने शराब का सेवन किया था जिसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आया कि वह क्यों ऐसे कर बैठा।


विद्यालयों के संचालन में एक बार फिर समय परिवर्तन

प्रथम पाली का संचालन सुबह 09 बजे से

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पड़ रहीं ठड़ के बीच विद्यालयों संचालन के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया हैं। 12 जनवरी से प्रथम पाली का संचालन समय सुबह 09 बजे से तथा शेष विद्यालय अपने पूर्व समय पर संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है जिसके कारण ठण्ड बढ़ रही है। जिससे विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय के संचालन समय में 05 जनवरी को जारी आदेश को परिवर्तन करते हुए आंसिक संशोधन किया गया हैं। अब 12 जनवरी सोमवार से आगामी आदेश तक के लिए जो विद्यालय दो पालियो में संचालित हो रहें हैं वह प्रथम पाली का संचालन समय सुबह 09 बजे से तथा शेष विद्यालय अपने पूर्व समय पर संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत, संदेहियो से पूछताछ जारी

एक माह में दो तेन्दुओं की मौत पर वन्य जीवों की सुरक्षा पर वन विभाग पर खडे होते सवाल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी के बीट जैतहरी में बुधवार की शाम शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान डॉग एस्कॉर्ट की मदद से कुछ संदेहियो से पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। गुरूवार को मृत तेंदुआ के शव का पोस्टमॉर्टम उपरांत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत जैतहरी गोबरी मार्ग पर बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य लगाए गए तार में करेन्ट की चपेट में आने से वन्यप्राणी तेंदुआ की मौत की सूचना मिलने पर गुरूवार को वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की इस दौरान शहडोल से बुलाए गए डांग एस्कॉर्ट की मदद से कुछ संदेहियो से पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार शिकारियों ने सूअर मारने के लिए तार में करंट फैल कर रखा हुआ था जिसकी चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। निरीक्षण के दौरान कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है और मौके से तार भी जप्त होने की जानकारी लग मिली है। बीते एक माह में दो तेन्दुओ की मौत पर वन्य जीवों की सुरक्षा एवं जैतहरी वन विभाग की कार्यपाली प्रणालियों पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

तेंदुआ के शव का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डां,राजेश तोमर एवं जैतहरी के पशु चिकित्सक सचिन समैया की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद सीसीएफ एम,पी,सिंह, डीएफओ अनूपपुर विपिन कुमार पटेल, एसडीओ वन डॉ,लाल सुधाकर सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा, तहसीलदार जैतहरी रमाकांत तिवारी, वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के पार्षद, लघु वन उपज संघ अनूपपुर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं अन्य की उपस्थिति में मृत तेंदुआ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


सोमवार, 5 जनवरी 2026

बढ़ते हुए ठण्ड को दृष्टिगत रख जिले में स्कूलों का समय परिवर्तित


प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे लगेगा विद्यालय

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे से लोगोका जीना मुहाल हैं वहीं नर्मदा नगरी अमरकंटक के मैदानों पर सफेद चादर ओढ़ा हैं। सुबह ओस बूदे जम रही है। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 6 तक तापमान पहुंच गया है।  ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह की शिफ़्ट का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिस पर अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की यह मांग मानते हुए समय में बदलाव किया हैं। 

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सुबह की शिफ़्ट के समय में बदलाव संबंधी आदेश सोमवार को रात जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम मार्को ने बताया कि जिले में पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है तथा मौसम में परिवर्तन के कारण ठण्ड बढ़ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय जो दो पालियो में संचालित हो रही है। उनके प्रथम पाली के संचालन का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली के संचालन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक नियत किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


रविवार, 4 जनवरी 2026

6 साल की बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने जंगल में किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जैतहरी थाना अंतगर्त एक आदिवासी परिवार की 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से समाज में बाल संरक्षण और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार की रात हिरासत में लेकर पूछतांछ के बाद गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाम तक जेल भेज दिये जाने की संभावाना हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच दे बच्ची को दो पहिया वाहन पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को न बताये और उसे घर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घर पहुंचने पर बच्ची ने साहस दिखाते हुए मॉ को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर जैतहरी थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 65-2, 351-3,3,4,5 एम 6 पाक्सो एक्ट 64 व /ड,137-2 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और उसने भरोसे का गलत फायदा उठाकर यह अपराध किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


शनिवार, 3 जनवरी 2026

नवविवाहिता का शव मिला फासी के फंदे में झूलता

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम बकही में 19 वर्ष की नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका दयावती अगरिया की शादी महज 6 महीने पहले कमलेश अगरिया के साथ हुई थी। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आपसी विवाद और खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौप करा फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। 

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दयावती और कमलेश की शादी 'लव कम अरेंज मैरिज' थी। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी की शाम पति कमलेश एक पार्टी में गए थे और उन्हें घर लौटने में देर हो गई थी। इस बात को लेकर दयावती काफी नाराज थी और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। अगले दिन सुबह जब पति किसी काम से बाहर गया, उसी दौरान सुबह दयावती ने कमरे में फांसी लगा ली।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

दयावती के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। ससुराल वालों ने ही उनकी बेटी को मारकर शव फंदे पर लटका दिया है। दोपहर जब मायके वाले बकही गांव पहुंचे, तब पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

जांच में जुटी पुलिस

एएसआई किरण मिश्रा के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि दयावती गुस्सैल स्वभाव की थी और अक्सर विवाद होने पर कमरा बंद कर लेती थी। वह घटना से दो-तीन दिन पहले ही मायके से लौटी थी। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।


शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

शासकीय कार्य में बाधा,मारपीट व जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगवां में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक शिक्षक के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया हैं। 

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय वृंदावन सिंह श्याम निवासी ग्राम अमगवां, बूथ लेवल अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर ग्राम अमगवां में फली सिंह के घर के सामने बैठकर एसआईआर मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम निवासी चिंताराम सिंह पिता कुंवर सिंह मौके पर पहुंचा और यह कहते हुए विवाद करने लगा और कहा कि वह उसके घर क्यों आया है और रिकॉर्ड क्यों मांग रहा है। बाद आरोपी ने शिक्षक के साथ अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय नारद सिंह, तुलसीराम सिंह, बंती बाई, दुकलु सिंह, विकनू सिंह एवं सगुना बाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

फरियादी अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि घटना के समय वे शासकीय कार्य कर रहे थे और आरोपी ने जानबूझकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चिंताराम सिंह के विरुद्ध धारा 121(1), 132, 296, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है।


अमरकंटक रिसोर्ट में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले अमरकंटक थाना अंतर्गत बांधा–कपिलधारा मार्ग स्थित एक रिसोर्ट में ठहरी 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरकंटक रिसोर्ट के मैनेजर एवं व्यवस्थापक प्रकाश पांडे ने थाने में सूचना दी कि 1 जनवरी को रिसोर्ट के कमरा नंबर 4 में एक युवती ठहरी हुई थी। युवती की पहचान कंचन कुमारी पुत्री महेश चंद्र निवासी श्रीनगर कॉलोनी एसकेडी मॉडर्न इंटर कॉलेज वाली गली कोरासी एटा बाईपास रोड, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

अमरकंटक रिसोर्ट के मैनेजर ने बताया गया कि शुक्रवार की सुबह रिसोर्ट स्टाफ द्वारा कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर खिड़की से झांककर देखा तो युवती कमरे के सीलिंग फैन में दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई हैं। घटना की जानकारी तत्काल अमरकंटक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कामय करते हुए मामले की जांच में जुटी गई है। युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


रास्ते में पड़ी लकड़ी को लेकर विवाद में किसान की हत्या, आरोपी जेल में

अमरकंटक पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले अमरकंटक थाना के ग्राम अमगवां में रास्ते पर पड़ी लकड़ी को लेकर हुए विवाद में किसान की निर्मम हत्या हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी अमरकंटक एल.बी. ति‍वारी ने बताया कि फरियादी बती बाई पति रामधारी सिंह गोंड निवासी ग्राम अमगवां ने थाना अमरकंटक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति 56 वर्षीय रामधारी सिंह गोंड जो 31 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी के साथ खेत की मेड़ पर पड़े सूखे पेड़ को काटने गए थे। जहां टांगी (कुल्हाड़ी) से पेड़ को काट रहे थे। इस दौरान बती बाई लकड़ी का छिलका (चैली) लेकर घर लौट आईं। जब वह दोबारा खेत पहुंचीं तो देखा कि उनके पति लकड़ी के ऊपर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर के पीछे, गर्दन के बाईं ओर, गले और पीठ पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान थे। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि धारदार टांगी/कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही 34 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह पुत्र ईश्वर सिंह गोंड निवासी ग्राम अमगवां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर बताया कि खेत के रास्ते में लकड़ी रखे होने से उसे परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से रामधारी सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद अमरकंटक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

 

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

तालाब नहाने गये वृद्ध की डूबने से मौत,बचाव टीम ने किया शव बरामद

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के छीरापटपर में स्थित सरोवर बांध में बुधवार की दोपहर नहाने गये 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो गई। जिसका शव गुरूवार की सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने बड़ी कठिनाईयों की बीच शव को निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा।

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के छीरापटपर टोला में बुधवार की दोपहर घर से दूर स्थित अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय वृद्ध भोला सिंह की नहाने के दौरान तालाब में डूब जाने से मृत्यु हो गई। वहीं शाम तक भोला सिंह के वापस न‍हीं लौटने पर परिजनों ने वृद्ध की तलास किया किंतु न मिलने की स्थिति में गुरुवार की सुबह डूबने की जानकारी कोतवाली थाना अनूपपुर को दी जिसके बाद सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा,एसडीईआरएफ टीम रामनरेश भवेदी अपने सात सदस्यीय टीम के साथ के घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन करते हुए भोला सिंह के शव को गुरुवार की सुबह तालाब के अंदर से मृत स्थिति में बरामद कर पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा।

एसडीईआरएफ टीम में प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी, जमना परमार, प्रहलाद सिंह, सुनील सिंह, धीरेन्द्र मुड़ा, आशीष सेन बालेन्द्र कुमार शामिल रहें।


कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एवं विक्रांत भूरिया ने नर्मदा उद्गम में की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

दोनो विधायकों ने बजट को बताया फेल, यूजीसी के मुद्दे पर साधी चुप्पी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा उद्गम अमरकंटक में स...